कोरोना संक्रमण का असर इंदौर में लगभग 200 साल से चली आ रही हिंगोट युद्ध की परंपरा पर भी पड़ा है। प्रशासन ने इस बार हिंगोट युद्ध की अनुमति नहीं दी है और यही कारण है कि इस बार लोगों को हिंगोट युद्ध देखने को नहीं मिलेगा। इंदौर के करीब स्थित गौतमपुरा में बीते दो शताब्दी से हिंगोट युद्ध का आयोजन होता आ रहा है, यह पर्व दीपावली के अगले दिन होता है। इसकी तैयारियां कई माह पहले से शुरु हो जाती है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। बीते दो शताब्दी में…
Author: shivam kumar
दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यहा कोरोना संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसी को लेकर गृहमंत्री अमृत शाह आज शाम को समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और उपराज्यपाल अनिल बैजल शामिल होंगे। मिली जानकरी के अनुसार बैठक में कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए चर्चा होगी। बता दें कि दिल्ली में शनिवार को 7,340 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि 96 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में एक दिन पहले 49,645 नमूनों की…
रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ”आपात” स्थिति में पहुंच गया. पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण बनी धुंध आसमान में छाई रही और उसकी तीखी गंध वातावरण में महसूस हुई. शनिवार शाम वायु गुणवत्ता ”अति गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई थी: शनिवार शाम वायु गुणवत्ता ”अति गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई थी. इस दिन दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 2.5 कणों में पराली जलाने की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत थी, लेकिन पटाखों से निकलने वाले धुएं और हवा की मंद गति से हालात और बिगड़ गए. दिल्ली-एनसीआर में सुबह छह बजे पीएम 2.5 कणों का स्तर 396 माइक्रोग्राम प्रति…
जब पूरे देश में दिवाली मनाई जाती है तो हर साल हर मंदिर में पूजा होती है और भोजन रखा जाता है लेकिन इस साल कोरोना के कारण कई मंदिरों को बंद कर दिया गया है और दर्शन की अनुमति देने के लिए कई नियमों का पालन किया गया है। इस बीच महत्वपूर्ण खबर आई है कि इस बार खेड़ा जिले के प्रसिद्ध डाकोर मंदिर में विराजमान भगवान रणछोड़राय के दर्शन के लिये भक्तों को निराश होना पड़ेगा। मंदिर प्रशासन ने नए साल के दिन गोवर्धन पर सुबह की बजाय शाम 4 बजे से आगंतुकों के लिए मंदिर खोलने…
हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार रात से राज्य के जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है जबकि राजधानी शिमला सहित राज्य के कई निचले इलाकों में आसमान बादलों से घिरा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में उच्च पर्वतीय स्थानों पर बर्फबारी और मध्यवर्ती व मैदानी भागों में बारिश होने की सम्भावना जताई है। निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 17 नवम्बर से मौसम साफ हो जाएगा। जानकारी के अनुसार राज्य के लाहौल स्पिति,…
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को ‘झारखंड स्थापना दिवस’ पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति वेंकैया ने शुभकामना संदेश में कहा, ‘झारखंड स्थापना दिवस’ पर प्रदेश के सभी बहन-भाइयों को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, वन और खनिज संपदा से भरपूर झारखंड का देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन के लिये मेरी मंगलकामनाएं। उल्लेखनीय है कि 15 नवम्बर 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग होकर झारखंड भारत का 28वां राज्य बना था।
प्रसिद्ध सबरीमाला अयप्पा मंदिर रविवार शाम 5 बजे मंडला तीर्थयात्रा के लिए खोला जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी ए.के. सुधीर नंबुथिरी गर्भगृह का दरवाजा खोलेंगे और तांत्री कंदरारु राजीवरु की उपस्थिति में दीपक जलाएंगे। सबरीमला में दो महीने तक चलने वाली इस तीर्थयात्रा के लिये भगवान अयप्पा मंदिर के कपाट आज खोल दिये जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन लगभग एक हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी। दर्शन के लिए पंजीकृत करने वाले श्रद्धालुओं को कतार के माध्यम से मंदिर में जाने की अनुमति है। रात्रि के दौरान…
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को साढ़े बारह बजे होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़णवीस बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव किया जायेगा। बैठक में भाग लेने के लिए नवनिर्वाचित विधायक पार्टी कार्यालय पहुंंचने लगे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बैठक में सुशील कुमार मोदी को भाजपा विधानमंडल दल का फिर से नेता चुने जाने की पूरी संभावना है और सुशील मोदी ही फिर उपमुख्यमंत्री होंगे। इस बैठक के बाद सीएम हाउस में…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 88 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 हजार 447 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 88,14,579 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 447 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,29,635 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,79,216 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 82,05,728 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…
दिल्ली (Delhi) प्रदूषण नियंत्रण समिति (Delhi Pollution Control Committee) ने प्रदूषण कर रही दो इकाईयों को सील कर दिया है और ऐसी 15 अन्य इकाईयों को बंद करने का आदेश दिया है जो यमुना में झाग बनने का कारण हो सकती है। प्रदूषण कर रहीं जिन इकाईयों को सील किया गया है उनमें हैं पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन सह शोरूम, लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में जींस रंगाई एवं धुलाई इकाई। पटपड़गंज औद्योगिक इलाके में नोटिस इन इकाईयों से निकलने वाले प्रदूषित पदार्थों के शोधन की उचित व्यवस्था नहीं थी। डीपीसीसी की ओर से बताया गया कि खयाला पुनर्विकास…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण शुक्रवार को दृश्यता कम हो गई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के अनुसार, नेहरू नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 342 (‘बहुत खराब’ श्रेणी) में है। बढ़ते प्रदूषण के कारण मॉर्निंग वॉकर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति ने कहा, “बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है। प्रदूषण हम 4-5 साल से देख रहे हैं, सरकार को इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे।” बता दें कि…
