भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय जनमानस में आत्मविश्वास की रचना कर स्वाधीनता का भाव जागृत किया। नड्डा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनमानस में आत्मविश्वास एवं स्वाभिमान की रचना कर स्वाधीनता का भाव जाग्रत करने वाले ‘भारत रत्न’ महामना मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। लोककल्याण और लोकसेवा की भावना से ओतप्रोत मालवीय जी के सामाजिक दर्शन में देश की आत्मनिर्भरता का स्थान बहुमूल्य था।” उल्लेखनीय है कि मालवीय का 12 नवम्बर,1946 को निधन हो गया था। उन्होंने वाराणसी स्थित…
Author: shivam kumar
फिल्म अभिनेत्री एवं लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती है। हाल ही में ट्विंकल ने अपनी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जो चर्चा में है। दरअसल ट्विंकल ने भूतों को याद करते हुए अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। तस्वीर में वह कुछ पेड़-पौधों के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा-‘आप चाहे भूतों में विश्वास न रखते हों, पर अगर भूत आपमें विश्वास रखते…
धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि एक दिव्य कलश लेकर प्रकट हुए थे, जिसमें औषधियों का भंडार था। संसार को आरोग्य दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने धनवंतरी के रूप में जन्म लिया था। भगवान धन्वंतरि देवताओं के चिकित्सक हैं और इनकी पूजा से आरोग्य की कामना की जाती है। इसलिए इस दिन को आरोग्य दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। इस दिन औषधिय बर्तन खरीदनी चाहिए। चांदी का बर्तन खरीदना भी शुभ होता है। चांदी…
असम-मिजोरम सीमाई इलाके में हिंसा व आगजनी के बाद मिजोरम का आर्थिक अवरोध आखिरकार बीती देर रात समाप्त हो गया। दोनों राज्यों की सीमा पर कछार जिला के लैलापुर क्षेत्र में स्थानीय असम के लोगों ने मिजोरम की ओर जाने वाले वाहनों को रोके रखा था। लगातार 15 दिनों की आर्थिक नाकेबंदी के बाद प्रदर्शनकारियों के साथ त्रिपक्षीय बैठक बुधवार को आयोजित की गई थी। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला था। अंत में बुधवार की रात इलाके के दो प्रभावशाली युवकों राजू अहमद और सुपारी विक्रेता अबू ने प्रदर्शनकारियों के साथ स्थिति पर चर्चा की और उन्हें नाकाबंदी हटाने के लिए राजी किया।…
देश के आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि इतिहास में पहली बार भारत आर्थिक मंदी की चपेट में आया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गलत फैसलों का नतीजा है, जिसने देश की ताकत को कमजोरी में बदल दिया। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी अनुमानों के मुताबिक, वित्तवर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में आर्थिक विकास दर नकारात्मक रही है। जबकि जीडीपी दर दूसरी तिमाही में -8.6 प्रतिशत सिकुड़ गई है। आरबीआई के इन अनुमानों के आधार पर ही…
एमबीसी आरक्षण समेत विभिन्न मांगों पर बयाना के पीलूपुरा में दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर कब्जा जमाकर बैठे गुर्जर आंदोलनकारियों ने बुधवार रात जयपुर में सरकार के साथ हुए समझौते के बाद गुरुवार सवेरे आंदोलन समाप्त कर दिया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की बुधवार रात सरकार से वार्ता सफल होने के बाद गुरुवार सुबह गुर्जर नेता विजय बैंसला एवं समाज के अन्य लोग बयाना के पीलूपुरा आंदोलन स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने समाज के सामने सरकार से हुई वार्ता के बारे में चर्चा की और सभी से आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही, लोगों से कहा कि अब संघर्ष सफल…
स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कमरा के खिलाफ अवमानना का मुकदमा चलाने की मांग की गई है। वकील रिजवान सिद्दीकी ने अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखकर अवमानना का मुकदमा चलाने की सहमति देने की मांग की है। कुणाल कमरा ने टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद ट्वीट किए थे। आदेश देने वाले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। कुणाल कामरा के चार ट्वीट के खिलाफ रिजवान सिद्दीकी ने अटार्नी जनरल को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को मेरिट के आधार पर जमानत दी लेकिन कामरा ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार की शाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले इस आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी अपने विचार भी रखेंगे। इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके जानकारी सांझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आज शाम 6.30 बजे जेएनयू के कैंपस में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण करूंगा और अपने विचार रखूंगा।
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 86 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47 हजार 905 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 86,83,917 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 550 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,28,121 तक पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,89,294 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अब तक 80,66,502 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…
एमबीसी आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर बयाना के पीलूपुरा गांव से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर कब्जा कर बैठे गुर्जर आंदोलनकारियों और राज्य सरकार के बीच 11 दिन बाद बुधवार रात सुलह हो गई है। राज्य सरकार ने गुर्जर समाज की सभी छह मांगें मान ली हैं। सरकार की मंत्रीमंडलीय उप समिति व 17 सदस्यीय गुर्जर प्रतिनिधिमंडल के बीच बुधवार रात तक चली मैराथन बैठक के बाद समझौता हो गया। इसके बाद कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया। सरकार की ओर से तैयार किए गए छह…
उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ के करीबी विश्वासपात्र माने जाने वाले शीर्ष उल्फा (आई) नेता दृष्टि राजखोवा ने अपने चार और साथियों के साथ बुधवार को मेघालय में सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। राजखोवा को सेना ने हिरासत में लिया है और सभी को असम लाया जा रहा है। राजखोवा को उल्फा (इंडिपेंडेंट) में दूसरे नंबर का कमांडर माना जाता है। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में वह बांग्लादेश में था और कुछ हफ्ते पहले ही मेघालय आया था। राजखोवा का समर्पण आतंकवादी समूह के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक…
