फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली के विवादित ट्वीट की गहन जांच कर 5 दिसम्बर तक रिपोर्ट पेश करने का आदेश अंधेरी मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने मुंबई पुलिस को दिया है। कोर्ट के इस आदेश से कंगना व उनकी बहन की मुसीबतें बढ़ गई हैं। याचिकाकर्ता अली काशिफ खान देशमुख ने शुक्रवार को बताया कि कंगना व उनकी बहन ने ट्वीट करके मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। साथ ही समाज भेदभाव फैलाने संबंधी और भी कई ट्वीट किए थे। इसी वजह से उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में कंगना व रंगोली के विरुद्ध शिकायत दर्ज…
Author: shivam kumar
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के तीन नेताओं की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिये बड़ी क्षति है। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के कुलगाम मे कायराना हमले में आतंकवादियों ने ज़िला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की हत्या कर दी। ऐसे राष्ट्रभक्तों का जाना देश के लिये बड़ी क्षति है। पूरा समाज पीड़ित परिवारो के साथ है। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएँगे। परिवारों के प्रति संवेदना।’ उल्लेखनीय है कि…
देश में आजादी से पहले बनाई गई सेना की छावनियों, सैन्य प्रतिष्ठानों और पुराने (विंटेज) आवासों को फिर नए सिरे से बसाया जायेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि स्वतंत्रता से पूर्व इन्हें आबादी से दूर बसाया गया था लेकिन इन 70 सालों में यह सभी शहर की आबादी के बीच आ गए हैं, इसलिए अब इन्हें फिर नागरिक आबादी से दूर करने की योजना बनाई गई है। शहर से दूर नए सिरे से बसाए जाने में सबसे बड़ी समस्या जमीन को लेकर आ रही है। भारतीय सेना ने पूरी योजना में पारदर्शिता रखने और आधारभूत ढांचे के प्रबंधन के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया है जिसे सेना प्रमुख…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की देशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षाओं के अनुसार, आइए, हम सब, समाज की खुशहाली और देश में अमन व सुकून के लिए कार्य करें। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, पैगम्बर मोहम्मद के…
जम्मू-कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले थम नहीं रहे हैं।दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के तीन नेताओं की हत्या किये जाने की निंदा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तेज युवा थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन अपने दो साथियों उमर राशिद…
अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने विचारों को बेबाकी से सबके सामने रखती हैं जिसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। स्वरा भास्कर इन दिनों भोपाल में हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कार में बैठकर मेकअप कराती दिखाई दे रही हैं। स्वरा भास्कर को सुबह 3:30 बजे शूटिंग के लिए तैयार होना पड़ा। दरअसल इन दिनों भोपाल शहर में वेब फिल्म ‘मीमांसा’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म में अभिनेत्री स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। स्वरा…
सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोगी का किरदार निभाने वाले अभिनेता समय शाह पर कुछ गुंडों ने हमला किया है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना समय शाह के बोरीवली स्थित बिल्डिंग के पास हुई। उनकी मां ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा कुछ अनुभव किया हो। यह घटना 27 अक्टूबर को उनके बोरीवली स्थित आवास के बाहर हुई। समय शाह के फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज को शेयर किया है। बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज आधार पर पुलिस जांच…
कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के बारे में चिंताओं के कारण अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बाद घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग सेशन में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। प्री-ओपन में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 308.76 अंक या 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39613.70 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 82.40 अंक या 0.70 प्रतिशत नीचे 11647.20 पर था।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि उद्धव ठाकरे सरकार कोई भी निर्णय नहीं ले पा रही है। इसी वजह से सूबे में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इस कारण उन्होंने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर हस्तक्षेप करने का निवेदन किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने पत्रकारों को बताया कि सूबे में लॉकडाउन के दौरान बिजली का बिल अंदाजे से दिया जा रहा है। लोगों को चार गुना से अधिक बिजली का बिल आ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। इस विषय पर उन्होंने अडानी कंपनी, ऊर्जा मंत्री नितिन राउत व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस के शहजादे को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, चाहे वह सेना हो, सरकार हो या हमारे लोग हों। नड्डा ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के शहजादे को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, चाहे वह सेना हो, सरकार हो या हमारे लोग हों। तो वे अपने ‘सबसे भरोसेमंद देश’ पाकिस्तान की ही सुन लें। उम्मीद है कि अब तो उनकी आंखें खुलेंगी…। उक्त वीडियो पाकिस्तान का है, जिसमें भारत पर…
आयकर विभाग ने विवाद से विश्वास स्कीम के तहत भुगतान करने की आखिरी तारीखी बढ़ा दी है। पहले इसकी समय-सीमा 31 दिसम्बर, 2020 थी, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दिया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड सीबीडीटी ने इससे संबंधित अधिसूचना भी देर रात जारी कर दी। वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इस स्कीम के तहत करदाता कोई भी अतिरिक्त शुल्क दिए बगैर अपने पुराने टैक्स विवाद का निपटारा कर सकता है। क्या है विवाद से विश्वास स्कीम इस स्कीम को लंबे वक्त से लंबित कर विवादों के समाधान करने के मकसद से लाया गया…
