बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच बुधवार को मतदान हो रहा है। गया में कृषि मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार भाजपा के चुनाव चिह्न कमल फुल वाला फेस मास्क और गले में पट्टा डालकर पहनकर साइकिल से वोट डालने आये। कमल निशान वाले फेस मास्क पहनने को लेकर शिकायत मिलने पर निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ आदर्श आचारसंहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. प्रेम कुमार वोट देने से पहले मंदिर…
Author: shivam kumar
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के समय से बंद किए गए भारत-बांग्लादेश फ्लाइट्स को आखिरकार 7 महीने बाद पुनः बहाल कर दिया गया है। पड़ोसी बांग्लादेश और भारत के बीच हवाई संपर्क को ’एयर बबल’ व्यवस्था के तहत बुधवार को बहाल कर दिया गया। दोनों देशों के बीच पहली बहाली उड़ान यूएस-बांग्ला एयरलाइंस के रूप में शुरू हुई। ढाका से कोलकाता के लिए नियमित वाणिज्यिक उड़ान हजरतशाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 9:45 बजे उड़ान भरी। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान सेवा पुनर्बहाल करते वक्त बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के दोराइस्वामी, नागरिक उड्डयन…
बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत और 25 से अधिक लोगों के घायल होने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा-जदयू गठबंधन वाली बिहार सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या बिहार में पूजा करना क्या अपराध है। मंगेर की घटना पर सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि माता के भक्तों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और गोली चलाई गई। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि…
कोरोना वायरस महामारी के बीच आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान हो गया है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार की जनता से महागठबंधन के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्याय, रोजगार, किसान और मजदूरों के लिए सोच समझ कर मतदान करें। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह से मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस…
कोरोना महामारी के दौरान हो रहे बिहार विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ शांतिपूर्वक वोट डाले जा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। भभुआ के बूथ संख्या 142, कुर्था, शेखपुरा, बरबीघा, सासाराम, बांका और लखीसराय आदि स्थानों के कुछ बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण कुछ समय मतदान प्रभावित हुआ। लखीसराय में वोट डालने से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे…
पिछले 29 दिनों से आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच चल रही जंग अब खत्म हो गई है। दोनों देशों की तरफ से 26 अक्टूबर की आधी रात को युद्ध विराम लागू करने पर सहमति जता दी गई। दरअसल, ये युद्ध विराम अमेरिका की पहल पर पर हुआ है। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच छिड़े इस संघर्षशील युद्ध में अब तक 5 हजार लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका ने शांति स्थापित करने के लिए दोनों देशों के बीच दखल दिया और युद्ध पर विराम लगाने की दोनों तरफ से पहल की। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध विराम के…
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत न केवल अपनी सीमा में लड़ेगा बल्कि विदेशी जमीन पर भी जाकर लड़ेगा, जहां से देश के लिए खतरा पैदा होता हो। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में डोभाल ने कहा कि भारत ने किसी पर पहले हमला नहीं किया है, हम सुरक्षा खतरों को कम करने के लिए सक्रियता से कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा, भारत लड़ाई को वहां ले जाएगा जहां से खतरा पैदा होता है। डोभाल ने कहा, हम कभी भी अपने व्यक्तिगत हितों के लिए आक्रमण नहीं करते हैं। हम निश्चित तौर पर अपनी जमीन के…
गुजरात यूनिवर्सिटी स्टार्टअप एंड आंत्रप्रेन्याेरशिप काउंसिल (जीयूएसईसी) ने हाई-एल्टीट्यूड हेबिटैट का सैंपल हाउस तैयार किया है। इसकी विशेषता यह है कि, हजारों फीट उूंचाई पर कड़ाके की ठंड के बीच लोग इसमें आराम से वक्त बिता सकते हैं। इस तरह के टेंट की जरूरत देश के सेना के जवानों को ज्यादा पड़ती है, ऐसे में गुजरात की स्टार्टअप कंपनी ने जवानों को ध्यान में रखकर ही इन टेंट्स को डेवलप किया है। ये हैं टेंट हाउस की विशेषताएं संवाददाता को जानकारी देते हुए गुजरात यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. हिमांशु पंड्या ने बताया कि, इस तरह के टेन्ट में रेग्युलर डोर,…
कोरोना वायरस वैक्सीन बुर्जुगों में प्रतिरक्षा पैदा करती है या नहीं, यह एक गंभीर सवाल है। जिसका जवाब लगातार खोजा जा रहा है क्योंकि कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि कोरोना से बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है क्योंकि उनका प्रतिरक्षा तंत्र अपेक्षाकृत कमजोर होता है। जिससे उन्हें वायरस के खिलाफ लड़ने में मुश्किलें आती हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीन से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक एक वैक्सीन के ट्रायल में बुजुर्गों पर यह दवा काफी असरदार दिखी है। समाचार एजेंसी रायटर ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि…
किशोर बियानी (Kishore Biyani) के नेतृत्व वाले फ्यूचर समूह ने सोमवार को संकेत दिया कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को कारोबार बेचने के सौदे पर अंतरिम रोक लगाने की सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत के निर्णय को भारत के न्यायिक मंच पर चुनौती दे सकता है. मध्यस्थता अदालत ने वैश्विक स्तर पर खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी अमेजन (Amazon) की याचिका पर 24,713 करोड़ रुपये के इस सौदे के खिलाफ अंतरिम रोक लगायी है. अमेजन ने फ्यूचर के साथ अपने पहले के शेयरधारक-करार के आधार पर समूह के कारोबार को रिलायंस समूह की खुदरा कंपनी को बेचने का विरोध किया है. फ्यूचर समूह (Future Group) ने संकेत…
त्योहारी सीजन में प्याज राजधानी दिल्ली में 70-80 रुपये किलो बिक रहा है। देश के अन्य हिस्सों में प्याज की कीमत 100 रुपये किलो के पार चली गयी है। इस बीच केंद्र सरकार ने प्याज बढ़ती कीमत पर नियंत्रण करने के लिए स्टॉक लिमिट तय करने के साथ ही राज्यों को सरकारी गोदाम से प्याज उठाने को कहा है। हालांकि इसका असर अभी खुदरा बाजार में नहीं दिख रहा है। आजादपुर मंडी में प्याज का थोक भाव सोमवार को 65 रुपये किलोग्राम रहा। एशिया के सबसे बड़ी सब्जी मंडी के आढ़ती एच. एस. भल्ला ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में…
