Author: shivam kumar

गोरखपुर पुलिस ने शनिवार तड़के लखनऊ के विपुलखण्ड से बसपा नेता और 25 हजार के इनामी विनोद उपाध्याय को गिरफ्तार किया। बसपा नेता उपाध्याय ने गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उसके ऊपर गोरखपुर और अम्बेडकरनगर में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बसपा नेता विनोद की गिरफ्तारी के बाद गोरखपुर पुलिस उसे बन्द वाहन से लखनऊ से ले गयी। गोरखपुर एसएसपी एस. अनुरुद्ध और उनकी टीम गोरखपुर में ही आगे की कार्रवाही करेगी। वही बसपा नेता उपाध्याय की गिरफ्तारी की सूचना से लखनऊ, गोरखपुर सहित आस-पास के जिलों के बसपा नेताओं में रोष व्याप्त है।

Read More

पूरा देश इन दिनों कोरोना महामारी से लड़ रहा है. हर दिन के साथ मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच बिहार में लगातार बढ़ रहे संक्रमष को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशान साधा है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में COVID19 का परीक्षण देश में सबसे कम है. स्थिति खराब है. राज्य सरकार आंकड़ों में भी हेरफेर कर रही है. केंद्र बिहार में स्थिति की समीक्षा के लिए 3 सदस्यीय टीम भेज रहा है क्योंकि मामले बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लेने के लिए  स्वास्थ्य मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी लव…

Read More

बिहार में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी पटना के पुनपुन के पास जनशताब्दी एक्‍सप्रेस  से बोलोरो (एसयूूूवी) के टकराने से चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (पीएमसीएच) भेजा गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक बोलेरो रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्‍त पटरी पर ही फंस गई। इसी बीच पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्‍सप्रेस आ गई। ट्रेन के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगया…

Read More

लेकिन प्रियंका चोपड़ा के लिए यह साल उनके प्रोफेशनल करियर की ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. आज प्रिंयका चोपड़ा का जन्मदिन है. वह 38 साल की हो गई हैं. उन्होंने हाल ही में टू ईयर मल्टीमिलियन डॉलर डील अमेजन के साथ साइन की है. इसके तहत वह कई भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध करवाएंगी. उनके जन्मदिन के मौके पर हम बता रहे हैं उनके वाले कुछ साल के प्रोजेक्ट्स के बारे में. प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही अमेजन के साथ तीन प्रोजेक्ट साइन किए हुए जिनमें से एक प्री वेडिंग सेरेमनी पर आधारित रियलिटी शो ‘संगीत’, दूसरा ‘सिटाडेल’ है जिसे…

Read More

एक बार फिर तेल कंपनियों ने आम आदमी को जोरदार झटका दिया है। तेल कंपनियों ने फिर से डीजल की कीमतों में 13 से 17 पैसे तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे 3 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 81.52 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर चला गया। हालांकि आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 81.52 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट…

Read More

चीन के साथ बॉर्डर पर चल रहे तनाव के बीच दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह लेह पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले स्टाकना गए, जहां उन्होंने सशस्त्र बलों की पैरा ड्रापिंग देखी और स्कूपिंग हथियारों के गवाह बने। रक्षामंत्री के सामने लेह में भारतीय सेना और वायु सेना ने संयुक्त अभ्यास करके अपनी ताकत दिखाई। रक्षामंत्री भारतीय सेना के एक खास कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके सामने लेह में भारतीय सेना और वायु सेना ने संयुक्त अभ्यास करके अपनी ताकत दिखाई। राजनाथ सिंह ने यहांं सेेेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के बगल में खड़े होकर खुद बंदूक संभाली और…

Read More

 जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार सुबह कटरा से 88 किलोमीटर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और काफी समय तक अपने घरों से बाहर ही रहें। शुक्रवार को आए भूकंप के झटके से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Read More

कोरोना महामारी ने रक्षाबंधन के त्यौहार को भी नहीं बख्शा है। रक्षाबंधन को लेकर भाई व बहनों में काफी उत्साह है तो वहीं दुकानदारों में भय की स्थिति बनी हुई है। ज्यादात्तर बहनें, भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए अपने हाथ से ही रक्षा सूत्र बनाने में जुटी हुई हैं।  गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा हफ्ते में 4 दिन दुकानें खोलने का आदेश हुआ है। इसे लेकर थोक व फुटकर राखी विक्रेताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि सप्ताह के चार दिनों में कितना व्यापार होगा या नहीं, यह सबसे बड़ी…

Read More

आजकल ज्यादातर कंपनियां 10,000 रुपए या इससे कम कीमत वाले फोन को लेकर आ रही हैं। क्योंकि ये बजट सेगमेंट फोन हैं और इन स्मार्टफोन की ब्रिकी खूब होती है। अगर आप भी 10,000 रुपए तक के फोन को खरीदना चाहते हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही लेटेस्ट फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। Realme C11 रियलमी C11 को काफी सस्ते में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन को सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च किया है। अब बात अगर इस फोन के फीचर्स की करें तो, कंपनी ने इस में कई सारे शानदार फीचर्स दिए…

Read More

हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। करोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 178.11 अंक और 0.49 फीसदी उछलकर 36,649.79 के स्‍तर पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 69.80 अंक और 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 10,809.75 के स्‍तर पर ट्रेंड करते दिखे। कारोबार में बीएसई के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स के 30 शेयरों में से मात्र 26 शेयर हरे निशान पर और मात्र 4 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखाई दिए। वहीं, शुरुआती कारोबार में 50 शेयरों वाले निफ्टी के 39 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान…

Read More

 कुलगाम जिले के नागनाड़ चिम्मर इलाके में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है,जबकि सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिसे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी सगठंन से सम्बंधित हैं।सुरक्षाबलों को तीनों आतंकियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। कुलगाम जिले के नागनाड़ चिम्मर इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की…

Read More