Author: shivam kumar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात में तीन प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ का भी शुभारंभ करने के साथ यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के साथ पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल और टेली-कार्डियोलॉजी के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन और गिरनार में एक रोपवे परियोजना का भी उद्घाटन किया।   पीएम मोदी ने गुजरात में पर्यटन की अपार संभावनाओं की जिक्र करते हुए कहा कि शिवराजपुर को अतंरराष्ट्रीय पहचान मिली है, ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला है। ऐसे स्थलों को विकसित करने पर वहां पर्यटक आएंगे और…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 78 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार 370 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 78,14, 682 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 650 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,17,956 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,80,680 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 70,16,046 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट…

Read More

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में कैप्‍टन विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान फिल्म की शूटिंग रूक गई थी। अब अभिनेता ने आखिरकार फिल्म की शूटिंग को लगभग दो दिनों में पूरा कर लिया है। हाल में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट्स पर लौटे थे। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को शेयर कर सिद्धार्थ ने लिखा था- ‘सोल्जर एक बार फिर काम पर।’ फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया…

Read More

बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अदाकारा मल्लिका शेरावत कल यानी 24 अक्टूबर को अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगी। मल्लिका शेरावत का जन्म 24 अक्टूबर 1972 को हरियाणा में हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका ने अभिनय को अपना करियर चुना। उनका असली नाम रीमा लाम्बा था, लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल कर मल्लिका शेरावत रख लिया था। मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत कुछ विज्ञापनों में बतौर मॉडल की थी। इसके बाद मल्लिका 2002 में आई फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह छोटी सी भूमिका में नजर आई…

Read More

भिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई के एक कोर्ट में कंगना के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत कंगना के मुंबई शहर और मुंबई पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए दर्ज की गई हैं। इससे पहले कंगना रनौत के खिलाफ बांद्रा कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई थी। उसके बाद मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन के खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिक सद्भाव का मामला दर्ज किया था। अब कंगना ने इन सभी मामलों पर चुप्पी तोड़ते हुए खुद की तुलना लक्ष्मीबाई और…

Read More

 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में अपनी कोशिशों को तेज कर दी हैं। चुनाव प्रचार कार्यक्रम के बीच तमाम राजनीतिक घोषणाओं और वादों का दौर भी जारी है। इन्हीं वादों और घोषणाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार और उसके गठबंधन पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि आज मोदी सरकार और बिहार में उनके साथी नीतीश लोगों को बड़े-बड़े वादों में फांस रहे हैं लेकिन जब लॉकडाउन में यही लोग पैदल मीलों का सफर तय कर रहे थे तब सरकार कहां थी। आज जुमला फेंक कर भाजपा सोचती है कि…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 1,535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। तय समय सीमा के भीतर फाइनल रिपोर्ट भी लगेगी। महिला और बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल और कक्ष की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद भी संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के सम्पर्क में सबसे पहले आती…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव की अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां आरजेडी और कांग्रेस पर हमला किया वहीं लोगों को स्वामित्व कार्ड की योजना और इससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी. अपने भाषण की शुरुआत में मोदी ने कहा, “बिहार विकास की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है अब उसे कोई बीमारू राज्य नहीं कह सकेगा. लालटेन का जमाना ख़त्म हुआ. बिजली की खपत तीन गुना बढ़ गई है.” उन्होंने कहा, “आज बिजली, सड़कें, लाइटें हैं और वो माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है.” केंद्र में कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती यूपीए सरकार…

Read More

त्‍योहारी सीजन दशहरा और दिवाली से पहले देशभर के बाजारों में सब्जियों के दाम लगातार आसमाने छू रहे हैं। राजधानी दिल्‍ली में प्‍याज का खुदरा भाव 80 रुपये प्रति किलो है। मुंबई में प्‍याज एक दिन खुदरा में 100 रुपये प्रति किलो और चेन्‍नई में 73 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं, सब्जियों का राजा आलू भी हाफ सेंचुरी की दौर में शामिल हो गया है। दिल्‍ली में आलू का खुदरा भाव 40-45 रुपये प्रति किलो है। एशिया के सबसे बड़ी आजादपुर मंडी के आढ़ती एच. एस. भल्‍ला ने हिन्‍दुस्‍थान समाचार से बातचीत में शुक्रवार को बताया कि प्‍याज का…

Read More

पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए सेना ने अपनी इलेक्ट्रॉनिक निगरानी में काफी सुधार किया है। सीमा पर मौजूदा बाड़ को कई सेंसर के साथ एकीकृत करके हाईब्रिड ‘स्मार्ट’ बाड़ लगाई जा रही है। इस हाईटेक बाड़ को लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर और अन्य कैमरों के साथ जोड़ा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि स्मार्ट बाड़ के नए हाइब्रिड मॉडल की लागत लगभग 10 लाख रुपये प्रति किमी होगी और इस वर्ष सीमा पर 60 किमी. हाईटेक बाड़ लगाने का कार्य पूरा किया जायेगा। चूंकि इस सेंसरयुक्त हाइब्रिड मॉडल की बाड़ की लागत ज्यादा है,…

Read More

मुंबई सेंट्रल के सिटी सेंटर माल में गुरुवार की रात में लगी आग ने शुक्रवार सुबह पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी घायल हो चुके हैं। दोनों का इलाज नायर अस्पताल में जारी है। सिटी सेंटर माल में चारों तरफ कांच लगे होने से आग बुझाने में दिक्कत हो रही है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी शशिकांत काले के अनुसार मुंबई सेंट्रल के सिटी सेंटर माल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार की रात को आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का…

Read More