Author: shivam kumar

केरल के पलक्कड़ जिले के निकट कांजीकोड स्थित एक आदिवासी कॉलोनी में नकली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई और 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी की हालत चिंताजनक बताई गई है। वालयार पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रमण (52), अय्यप्पन (55), उनके बेटे अरुण (22), शिवन (37) और उसके भाई मूर्ति (33) के रूप में हुई है। ये सभी आदिवासी कॉलोनी के निवासी थे। अय्यप्पन (52) और रमण (55) की रविवार को मौत हुई थी। उन दोनों को दफनाया जा चुका है। सोमवार की…

Read More

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि इस अभियान में अब तक दो आतंकवादियों की मौत हो चुकी है। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम शोपियां के जैनापोरा इलाके के मेलहुरा में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्बारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सेना के एक अधिकारी ने…

Read More

देशभर में नवरात्रों के मौके पर बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बीच कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाई कोर्ट ने नए निर्देश जारी किए हैं. बड़ी बात ये है कि हाई कोर्ट ने दुर्गा पूजा के पंडालों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. हाई कोर्ट ने राज्य भर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों को प्रवेश निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया है. प्रवेश द्वार से पांच मीटर की दूरी पर लगेंगे बैरिकेड सब्यसाची चटर्जी नामक एक व्यक्ति की जनहित याचिका पर…

Read More

देश में खरीदारी का सबसे बड़ा पर्व दिवाली अब कुछ दिनों की दूरी पर है। कोरोना संकट के चलते बदहाली के कगार पर पहुंच चुके बाजारों की रंगत वापस लाने के लिए केंद्र के साथ अब राज्य सरकार भी जुट गई हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पैकेज को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट की बैठक में ये तय किया गया कि सभी राज्य कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एडवांस दिए जाएंगे। राज्य सरकार के…

Read More

 पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में तीन केंद्रीय कृषि अधिनियमों के विरुद्ध पेश प्रस्तावित बिल को राष्ट्रपति स्वीकृति देंगे या नहीं, यह बाद की बात है। लेकिन आज विधानसभा में पेश बिल पर नज़र डालें तो सरकार ने इस बिल में उपबंध रखा है। अगर कोई व्यापारी किसान की फसल केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम मूल्य से कम दाम में खरीदता है अथवा उसे मजबूर करता है तो उसे तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है। बिल में किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों की रक्षा करने की बात कही गई है, जो कृषि उत्पादों के उत्पादन, बिक्री और विपणन से…

Read More

पंजाब के पूर्व मंत्री, कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री के कटटर विरोधी माने जाने वाले क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू रातोंरात बदल गए। आज मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा केंद्रीय कृषि बिलों के विरुद्ध प्रस्ताव पेश किये जाने के तत्काल बाद नवजोत सिंह सिद्धू को बोलने का अवसर दिया गया। सदन में बिल पेश करने के लिए सिद्धू ने मुख्यमंत्री की जी भरकर प्रशंसा की। लेकिन सिद्धू के सम्बोधन शुरू होने के चंद क्षणों पहले ही पंजाब सरकार के फेसबुक का लाइव प्रसारण बंद करवा दिया गया। क्योंकि कल सदन में सिद्धू ने जी भरकर कैप्टन सरकार को कोसा था और…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी पर गई टिप्पणी को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसको लेकर जहां प्रदेश की सियासत तेज हो गयी है वहीं अब चुनाव आयोग ने भी सख्त रुख अपना लिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता कमलनाथ की ‘आइटम’ टिप्पणी पर सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। हालांकि अपनी टिप्पणी को लेकर कमलनाथ मुखर हैं और ट्वीट कर माफी नहीं मांगने की बात कही है। इस बावत चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के…

Read More

 असम-मिजोरम सीमा पर संघर्ष के बाद उपजे तनाव को लेकर केंद्र बहुत गंभीर हो गया है। इन दोनों राज्यों की सीमा पर हुए संघर्ष के बाद से वहां पर बहुत अधिक तनाव है। इसको लेकर केंद्र ने सोमवार को दोनों राज्यों की सरकारों से मिलकर सीमा विवाद को सुलझाने और शांति बहाल करने को कहा है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोनोवाल को भरोसा दिया कि अंतरराज्यीय सीमा पर हालात सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम…

Read More

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार 791 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 75, 97, 064 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 587 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,15,197 तक पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,48,538 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 67,33,329 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 88.63 प्रतिशत हो गया है। 24…

Read More

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच सोमवार को रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि अगले माह होने वाले मालाबार-2020 के नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होगा। इसके अलावा इसमें भारत, जापान और अमेरिका शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इस अभ्यास में शामिल होने के लिए तीन साल से अधिक समय बाद अनुरोध किया था। आधिकारिक सूत्र के अनुसार यह अभ्यास नवम्बर के अंत में आयोजित किया जाना है और अभ्यास के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए योजना सम्मेलन को लगभग अक्टूबर के अंत में आयोजित किया जाना है। यह अभ्यास औपचारिक रूप से…

Read More

राजकुमार राव और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। दोनों इस फिल्म में दूसरी बार साथ में काम करेंगे। अभिषेक जैन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 30 अक्टूबर को फ्लोर पर जाएगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू होगी। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा फरवरी में की गई थी। फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा अपारशक्ति खुराना, परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी हैं। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण…

Read More