स्वदेशी तौर पर निर्मित पनडुब्बी रोधी टोही जंगी जहाज (एएसडब्ल्यू) ‘आईएनएस कवरत्ती’ गुरुवार को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल हो गया। विशाखापत्तनम स्थित नौसेना के डॉकयार्ड में थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने जंगी जहाज के ऊपर ही हुए एक समारोह में इसे नौसेना के बेड़े में कमीशन किया। भारतीय नौसेना कामोर्टा क्लास के इस युद्धपोत को एक युद्ध मंच के रूप में इस्तेमाल करेगी, क्योंकि इस पर लगी सभी प्रणालियों के समुद्री परीक्षण पूरे किये जा चुके हैं। यह जंगी जहाज परमाणु, केमिकल और बायलॉजिकल युद्ध की स्थिति में भी काम करेगा। रडार की पकड़ में नहीं आने के कारण इससे…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 77 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55 हजार 838 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 77, 06, 946 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 702 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,16,616 तक पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,15,812 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 68,74,518 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…
मिसाइलों के लगातार परीक्षणों के क्रम में गुरुवार को सुबह-सुबह भारत ने पोखरण में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ की तीसरी पीढ़ी का आखिरी ट्रायल एक वारहेड के साथ पूरा करके एक और कामयाबी हासिल की। भारत ने करीब एक महीने में अलग-अलग तरीके की आधा दर्जन से अधिक ऐसी ही स्वदेशी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस स्वदेशी मिसाइल का परीक्षण पोखरण में आज सुबह 06.45 बजे किया। यह एंटी टैंक मिसाइल दुश्मन के टैंक समेत अन्य सैन्य वाहनों को सेकेंडों में समाप्त कर सकती है। इससे पहले भी अलग-अलग तरीके की नाग मिसाइलों…
मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सेन की आगामी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ का नया पोस्टर और फिल्म का मजेदार ट्रेलर निर्माताओं ने बुधवार को जारी किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर और ट्रेलर को अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। फिल्म के इस ट्रेलर को अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘सुंदर, सरल, सुशील और समझदार, मिलिए इंडिया के सबसे योग्य बैचलर उर्फ सूरज से सूरज पे मंगल भारी में इस दिवाली! ट्रेलर आ गया।’ फिल्म के इस ट्रेलर में दिलजीत मुंबई के रहने वाले सूरज सिंह ढिल्लो नाम के…
आयुष्मान खुराना पहली बार अभिषेक कपूर के साथ काम करेंगे। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। फिल्ममेकर ने फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी है। फिल्म का टाइटल ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बुधवार को अपने गृहनगर चंडीगढ़ में अपनी अगली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग शुरू कर दी। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है, जहां वह फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर और अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ नजर आ…
राणा दग्गुबत्ती और पुलकित सम्राट की आगामी फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ काफी समय से चर्चा में हैं। ‘हाथी मेरे साथी’ जंगल पर आधारित एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राणा दग्गुबत्ती और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ के मेकर्स ने बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। तरण आदर्श ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा-‘ राणा दग्गुबत्ती और पुलकित सम्राट की फिल्म हाथी मेरे साथी साल 2021 में मकर संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 12वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक क्विज शो से ज्यादा है। यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतियोगी अपनी अविश्वसनीय कहानियां साझा करते हैं और दर्शकों को प्रेरित करते हैं। यह एक ऐसा मंच भी है जहां प्रतियोगी अमिताभ बच्चन के साथ खुलकर बातचीत करते हैं और मेगास्टार के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। वहीं बिग बी भी शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में अपने…
अभिनेता संजय दत्त ने कैंसर से जंग जीत ली है। उन्होंने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। 61 वर्षीय अभिनता संजय दत्त ने बुधवार को घोषणा की है कि वह इस लड़ाई से विजयी होकर खुश हैं। आज संजय दत्त के जुड़वां बच्चों इकरा और शहरान का जन्मदिन है और इस खास मौक पर उन्होंने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। संजय ने अपनी इस जंग में साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद किया है। संजय दत्त ने ट्विटर पर एक नोट साझा करते हुए लिखा-‘आज आप सभी के साथ यह…
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि चीन भारत से लगती उसकी सीमा पर सैन्य दबाव डाल रहा है। उनका यह बयान अगले सप्ताह भारत-अमेरिका के रक्षा व विदेश मंत्रियों की ‘टू प्लस टू’ वार्ता से ठीक पहले आया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस्पर ने कहा कि भारतीय हर दिन हिमालय क्षेत्र खासकर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी आक्रमकता का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र के कई अन्य देश भी इसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वह मान रहे हैं कि चीन ऐसा कर रहा है। कई जगह चीन सीधे आक्रमकता दिखा रहा है और…
इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे। उनका मनोबल बढ़ाने के साथ ही सैनिकों के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शस्त्र पूजन करेंगे। रक्षा मंत्री 23-24 अक्टूबर को सिक्किम सेक्टर में एलएसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सिक्किम सेक्टर में बनाये गए कई रणनीतिक पुलों का उद्घाटन और शुभारंभ भी करेंगे। रक्षा मंत्री ने पिछले साल वायुसेना के फाइटर पायलटों की टीम के साथ 8 अक्टूबर को पहला राफेल लेने के लिए फ्रांस के बॉर्डेक्स में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में गए थे। इसी दिन विजयादशमी पर्व पर उन्होंने फ्रांस में पहला राफेल लड़ाकू विमान हासिल करके उसका शस्त्र पूजन किया था। इस साल शस्त्र पूजन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा, “पुलिस स्मृति दिवस पर हम पूरे भारत में कार्यरत पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हम कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हैं। उनके बलिदान और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में सहायता से लेकर कोविड-19 से लड़ने तथा भयावह अपराधों को सुलझाने से लेकर कानून और व्यवस्था को बनाए रखने तक, हमारे पुलिसकर्मी हमेशा बिना हिचके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते…
