Author: shivam kumar

जीटीवी के मशहूर धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में इंदु दादी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जरीना रोशन खान का 54 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से टेलीविजन जगत में शोक की लहर है। वहीं ‘कुमकुम भाग्य’ में लीड रोल निभा रहे शब्बीर आहलुवालिया और सृति झा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जरीना रोशन खान के साथ बीते पलों को याद किया हैं। अभिनेता शब्बीर आहलुवालिया ने जरीना रोशन खान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘ये चांद सा रोशन चेहरा।’ शब्बीर और सृति के पोस्ट पर फैंस जरीना रोशन…

Read More

निर्देशक अनुराग बसु अपनी आगामी फिल्म ‘लूडो’ को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। कोरोना महामारी के कारण कई फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। देश में सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति मिलने के बाद भी कुछ बड़ी फिल्में इस साल ओटीटी प्लेटफार्मों पर रिलीज होगी। अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ का प्रीमियर 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘लूडो’ का ट्रेलर सोमवार यानी 19 अक्टूबर को रिलीज हो गई। नेटफ्लिक्स ने…

Read More

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ इस साल अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर रही है। हिंदी सिनेमा में रोमांस को नया आयाम देने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म इस साल अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर रही है। इसका जश्न भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाएगा। इसके साथ ही इस खास मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्कवॉयर में शाहरुख और काजोल की कांस्य प्रतिमाएं लगेगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श…

Read More

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशत हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के ट्रेलर की तारीफ हो रही है। अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के ट्रेलर को कई बार देखा है और उसको दिलचस्प बताया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के परफॉर्मेंस की सराहना की है। फिल्म का पहला सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ हाल में रिलीज हुआ है। पार्टी सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी से बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर राज्य प्रशासन और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।    अपने संबोधन की शुरुआत किसानों के मुद्दे से करते हुए नड्डा ने कहा कि दुःख की बात है कि ममता सरकार ने किसान सम्मान निधि को बंगाल में लागू नहीं होने दिया। बंगाल के 76 लाख किसानों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर…

Read More

भारतीय सेना ने सोमवार ​​​​​को सुबह ​​लद्दाख के डेमचोक ​​इलाके के पास ​एक चीनी सैनिक को पकड़ लिया​।​ उसे अपनी कैद में लेने के बाद सेना के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी। ​​भारतीय जांच एजेंसियों ने भी जासूसी के एंगल से जांच की​​​।​​ उसके पास से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (​​पीएलए) ​की आईडी और कुछ सैन्य​ दस्तावेज भी मिले हैं​​​।​​ ​​दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक के बाद चीनी सैनिक को चीन के सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया​। ​वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी)​ के पास चुमार-डेमचोक इलाके में ​आज सुबह भारतीय सैनिकों ने एक चीनी सैनिक को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा। ​उसे अपनी कैद में लेने के बाद सेना के…

Read More

 केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि हज 2021 वैश्विक महामारी की स्थिति में मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स पर निर्भर करेगा। नकवी ने सोमवार को हज-2021 के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हज-2021 जून-जुलाई के महीने में होना है, पर कोरोना आपदा और उसके प्रभाव की संपूर्ण समीक्षा और सऊदी अरब सरकार एवं भारत सरकार के लोगों की सेहत, सुरक्षा के मद्देनजर दिशानिर्देशों को प्राथमिकता देते हुए हज-2021 पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, अन्य भारतीय एजेंसियों द्वारा हज-2021 के लिए आवेदन प्राप्त करने एवं अन्य तैयारियां जल्द शुरू…

Read More

पुलवामा जिले के गंगू इलाके में सोमवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलवामा जिले के गंगू इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों पर आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड से हमला कर दिया। हालांकि सुरक्षाबलों के जवानों ने भी तुरन्त मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी मौके से भाग गए। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गये। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले के सिलसिले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला से पूछताछ कर रहा है। यह पूछताछ श्रीनगर स्थित ईडी कार्यालय में की जा रही है। घोटाले में करीब 113 करोड़ की हेराफेरी की गई है और उस वक्त फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ में हुए करोड़ों का यह घोटाला मामला काफी पुराना है। पहले इसकी जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी। बाद में इसे अदालत के आदेश पर सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने जांच में पाया कि बीसीसीआई ने 2002 से…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो क़ॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैसूर यूनिवर्सिटी, प्राचीन भारत की समृद्ध शिक्षा व्यवस्था और भविष्य के भारत की अपेक्षाओं और क्षमताओं का प्रमुख केंद्र है। इस यूनिवर्सिटी ने “राजर्षि” नालवाडी कृष्णराज वडेयार और एम विश्वेश्वरैया के विजन और संकल्पों को साकार किया है। हमारे यहां शिक्षा और दीक्षा, युवा जीवन के दो अहम पड़ाव माने जाते हैं। ये हज़ारों वर्षों से हमारे यहां एक परंपरा रही है। जब हम दीक्षा की बात करते हैं, तो ये सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का ही अवसर नहीं है। आज…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 75 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55 हजार 722 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 75, 50, 273 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 579 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,14,610 हो चुकी है। सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,72,055 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 66,63,608 मरीज स्वस्थ हुए हैं और देश का रिकवरी…

Read More