Author: shivam kumar

देश में हर दिन कोरोना (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है, वहीं भारतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के उपचार के लिए अमल में लाए जाने वाली प्रोटोकॉल की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के एक बड़े परीक्षण के नतीजे में पाया गया कि कोरोना संक्रमितों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली चार दवाओं से मरीजों में मृत्यु को कम करने में बहुत कम या कोई लाभ नहीं हो रहा है। एंटीवायरल ड्रग रेमडेसिविर, मलेरिया ड्रग हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू), एंटी-एचआईवी…

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर कोरोना वायरस को लेकर चीन पर हमला करते हैं। ट्रंप ने कोरोना को चीनी वायरस(Chinese Virus) भी कहा है। यहां तक कि उन्होंने पहले दावा भी किया है कि चीन की वुहान लैब से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है। चीन के खिलाफ अक्सर हमलावर रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से उस पर करारा हमला किया है। ट्रंप ने कहा है कोरोना को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि चीन ने जो किया है उसे अमेरिका कभी नहीं भूलेगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक रैली के दौरान ट्रंप…

Read More

पूर्वी लद्दाख (East Ladakh) में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 6 महीने से भारत और चीन (India China Faceoff) के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए हो रही वार्ताओं में पड़ोसी मुल्क की हर चाल नाकाम हो रही है. चीन ने हाल ही में की गई एक वार्ता के दौरान शर्त रखी थी कि भारतीय सेना पैंगोंग झील के दक्षिणी क्षेत्र से सेना हटाए, जिस पर भारत की ओर से स्पष्ट जवाब दिया गया कि सेनाएं दोनों ओर से हटाई जानी चाहिए. कोई भी कार्रवाई एकतरफा नहीं होगी. अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा…

Read More

नवरात्रों को लेकर मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही आधार शिविर कटरा पूरी तरह से सज गया है. मां वैष्णो देवी का भवन प्रांगण दुल्हन की तरह सज गया है. एक ओर जहां भवन प्रांगण में जगह-जगह विशाल स्वागत द्वार बनाए गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विभिन्न देवी देवताओं की भव्य मूर्तियों की सजावट की गई है. इतना ही नहीं पूरे भवन को देसी विदेशी फल-फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है. दूसरी ओर स्वर्ण युक्त मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के परिसर के साथ ही कृत्रिम गुफाओं के पवित्र परिसर की सजावट भी देखते ही…

Read More

 बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) में पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पीएम मोदी के लिए अपनी भावनाओं को बताया है। जेडीयू और एलजेपी के बीच जारी विवाद में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, मुझे मोदी की तस्वीर कहीं नहीं लगानी, वो मेरे दिल में बसते हैं। मैं उनका हनुमान हूं, मेरा सीना चीर कर देख लें। मोदी के साथ था, हूं और रहूंगा। सीएम नीतीश पर हमलावर हुए चिराग चिराग ने आगे जेडीयू प्रमुख पर हमलावर होते हुए कहा…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्र के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि जगत जननी मां जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समद्धि का संचार करें। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मां जगदंबा सभी को इतनी शक्ति दे जिससे वे गरीबों और पिछड़ों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। देवी शैलपुत्री को नमन।

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 74 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 हजार 212 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढक़र 74, 32, 681 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 837 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,12,998 हो गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,95,087 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 65,24,596 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और…

Read More

भारत ने चीन के साथ सैन्य टकराव के बीच चरम सर्दियों में लद्दाख की 15 हजार फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात सैनिकों के लिए अमेरिका और यूरोप से सर्दियों के कपड़े और उच्च ऊंचाई वाले इलाकों के लिए युद्धक किट खरीदी हैं। माइनस 50 डिग्री तक तापमान को झेलने वाले तंबू भी इन सैनिकों को उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले चार दशकों में पड़ोसी चीन के साथ सबसे खराब गतिरोध ने भारत को सीमा पर हजारों सैनिकों, टैंकों और मिसाइलों को तैनात करने के लिए मजबूर किया है जबकि लड़ाकू जेट स्टैंड पर हैं।​ चीन से वार्ताओं के सात दौर बीतने के…

Read More

जिले के लारनु इलाके में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के शव के साथ ही एक एके-47 राइफल भी बरामद की है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिन्हें पकडऩे का अभियान जारी है। दरअसल, अनतंनाग जिले के लारनु इलाके में सुरक्षाबलों को कुछेक आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उसी के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू…

Read More

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में शहर के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से 12 वर्षीय एक लडक़े और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग आग से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और इमारत में रहने वाले बाकी के लोग सुरक्षित हैं। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल…

Read More

जिले में जहरीली शराब पीने से बीते दो दिन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पहले इन लोगों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में मानी जा रही थी लेकिन गुरुवार देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो इस मामले का खुलासा हो गया कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के निर्देश पर अवैध शराब का धंधा करने वाले 71 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कुछ पर राज्य सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है।…

Read More