जिले के चदौरा इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अभी किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि तीन से चार आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं। आतंकियों की सूचना पर सेना की 53 आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। खबर लिखने तक मुठभेड़ जारी थी।
Author: shivam kumar
बड़गाम जिले के चाडूरा इलाके में तीन दिन पहले सरकारी इनसास राइफल और मैगजीन लेकर फरार हुए एसएसबी के जवान अल्ताफ को आज राजौरी में पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर री है। उल्लेखनीय है कि बड़गाम जिले के चाडूरा इलाके में 13 अक्टूबर को एसएसबी का जवान अल्ताफ सरकारी हथियार के साथ फरार हो गया था। उसका पता लगाने केे लिए तलाशी अभियान चलाया गया। राजौरी का रहने वाला अल्ताफ बड़गाम जिले के चाडूरा इलाके में एसएसबी की 14वीं वाहिनी में तैनात है। उसकी वाहिनी के कमांडेंट ने गत बुधवार की सुबह पुलिस को उसके फरार होने की सूचना दी थी। पूछताछ…
पूर्वी लद्दाख में चल रहे सैन्य टकराव के बीच एक बड़ी चाल में भारत ने क्षेत्र में चीन के रणनीतिक अतिक्रमण का मुकाबला करने के लिए अपनी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी आईएनएस ‘सिन्धुवीर’ म्यांमार को सौंप दी है। भारत से मिली 3,000 टन की पनडुब्बी ‘सिन्धुवीर’ को म्यांमार ने अपने नौसेना के बेड़े में शामिल करके अभ्यास ‘बंडोला’ शुरू कर दिया है। भारत ने इस साल मार्च-अप्रैल में पड़ोसी मित्र देश म्यांमार के नौसैनिकों को पानी के अन्दर की लड़ाई में प्रशिक्षित करने के लिए आईएनएस ‘सिंधुवीर’ देने की मंजूरी दे दी थी। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से आईएनएस सिंधुवीर को म्यांमार पहुंचाने के फैसले की घोषणा की। गुरुवार को ही म्यांमार नौसेना के कमांडर-इन-चीफ वरिष्ठ…
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभाओं का दौर जारी है. इसी क्रम में बिहार के सोनपुर में चुनावी सभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, सोनपुर में लालू यादव के समधी और तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की चुनावी सभा के दौरान मंच ही गिर गया. हालांकि, इस हादसे में किसी भी नेता काे गंभीर चोट नहीं आई है. समर्थकों की भीड़ के वजह से हुआ हादसा इधर, मंच गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. आननफानन घायल लोगों की मरहम पट्टी की गई. बता दें कि जब मंच गिरा तब चंद्रिका राय…
अपोलो हास्पिटल अपने 70 अस्पतालों, 400 क्लीनिकों, 500 कार्पोरेट स्वास्थ्य केन्द्रों और 400 फामे्र्रसी दुकानों के माध्यम से कोविड टीकों की बड़े पैमाने पर आम लोगों को उपलब्धि कराने की योजना बना रहा है। अपोलो ने दावा किया है कि वह अपने इन सेंटरों के माध्यम से हर रोज 10 लाख कोरोना वैक्सीन लोगों में वितरित करेगा और वैक्सीन के लिए घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध कराएगा। इस सेवा के जरिए देश में कहीं भी 48 घंटों में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। कोरोना वायरस वैक्सीन के अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार ने…
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बलिया के रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर गांव की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है. मायावती ने ट्विटर के माध्यम से शुक्रवार को लिखा कि, यूपी में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आए दिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहां कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है. सरकार इस ओर ध्यान दे तो बेहतर होगा. बसपा की यह सलाह. गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के बलिया में गुरुवार को पुलिस…
रायपुर से प्रयागराज और मुंबई के लिए फिर फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसके साथ ही कुछ फ्लाइटों के समय में बदलाव किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस 25 अक्टूबर से प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए फिर फ्लाइट शुरू कर रहा है। यह फ्लाइट मार्च में हुए लॉकडाउन के दौरान से बंद थी। इंडिगो ने नई फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। फ्लाइट नंबर 6ई 7932 रायपुर सुबह 9 बजे उड़ान भरकर 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से फ्लाइट क्रमांक 6ई 7933 अगले दिन सुबह 11.30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.20 बजे रायपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों…
नपद के जमानिया कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन गंगा स्नान करने जा रही चार महिलाओं को बालू लदे एक ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जमानिया कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतक महिलाओं की पहचान ताजपुर मंझरिया गांव निवासी मीरा देवी (35), किरन (15) और ज्योति देवी (58) के रूप में हुई है। घायल महिला का नाम भाग्यमनी देवी है। ये चारों महिलाएं शुक्रवार की सुबह पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन घर से पैदल ही गंगा स्नान…
पाक सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। लेकिन किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर गोलाबारी करने के साथ-साथ भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाते हुए मोर्टार शैल दागे हैं। भारतीय जवान पाक का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखने तक दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी जारी थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस के मौके पर इसके जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की सुरक्षा में इनके योगदान पर देश को नाज है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एनएसजी की स्थापना दिवस पर मैं इन एनएसजी के जवानों और इनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। भारत की सुरक्षा में एनएसजी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। एनएसजी अदम्य साहस और पेशेवर अंदाज के लिए जाना जाता है। भारत को सुरक्षित रखने में एनएसजी के प्रयासों पर भारत को गर्व है।’’ उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की…
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 63 हजार 371 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 73, 70, 469 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 895 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,12,161 हो गई है। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 64,53,780 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 87.56 प्रतिशत हो गया है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,04,528 एक्टिव मरीज हैं। देश में पिछले 24 घंटे…
