दिल्ली हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले में रकुलप्रीत को लेकर हो रही मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक की मांग करने वाली उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यूज ब्राडकास्टर्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी (एनबीएसए) के आदेश की प्रति दाखिल करने का निर्देश दिया है। जस्टिस नवीन चावला की बेंच ने रकुलप्रीत को अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले पर अगली सुनवाई 11 दिसम्बर को होगी। कोर्ट ने प्रसार भारती को पक्षकार की सूची से नाम हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने न्यूज ब्राडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) का बयान दर्ज करते हुए एनबीएसए के आदेश की प्रति दाखिल करने का निर्देश दिया। सुनवाई के…
Author: shivam kumar
फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय के मुंबई स्थित आवास पर गुरुवार को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स मामले के फरार आरोपित को ढूंढने के लिए तलाशी ली, लेकिन फरार आरोपित आदित्य अल्वा नहीं मिला, जिससे बेंगलुरु पुलिस वापस लौट गई। सूत्रों के अनुसार बेंगलुरु पुलिस ने कनार्टक में फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया था। इसी मामले की छानबीन में आदित्य अल्वा का नाम सामने आया था और उस पर बेंगलुरु में मामला दर्ज किया गया है। आदित्य अल्वा विवेक ओबेराय का साला है। बेंगलुरु पुलिस को सूचना मिली थी कि आदित्य अल्वा विवेक ओबेराय…
इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म की घोषणा हो गई है। फिल्म का टाइटल ‘अनफेयर एंड लवली’ है। इस फिल्म में पहली बार इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। बलविंदर सिंह जंजुआ (प्रसिद्ध पटकथा लेखक सांड की आंख और मुबारकां) इस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत कर रहे है। फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ की स्क्रिप्ट को बलविंदर सिंह जंजुआ, रूपिंदर चहल और अनिल रोहन ने लिखा है। फिल्म की शूटिंग हरियाणा में की जाएगी। फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ इसी साल नवंबर में फर्श पर जाएगी और 2021 में रिलीज होगी। इलियाना डिक्रूज ने अपनी…
हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने नृत्य, अभिनय की अलावा राजनीति में भी एक मकाम हासिल किया है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को मद्रास की अम्मनकुड़ी जिले में हुआ था। हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं। घर में फिल्मी माहौल होने से हेमा मालिनी का झुकाव भी फिल्मों की ओर हो गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से पूरी की। 1961 में हेमा मालिनी को एक लघु नाटक ‘पांडव वनवासम’ में बतौर नर्तकी काम करने का अवसर मिला। इसके बाद वह कुछ तमिल और…
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी कर ली। इस फिल्म में करीना कपूर के अपोजिट अभिनेता आमिर खान नजर आएंगे। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग खत्म करने की जानकारी दी। इसके साथ ही करीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना अभिनेता आमिर खान के साथ नजर आ रही है। तस्वीर में दोनों ही काफी रिलैक्स नजर आ रहे हैं। करीना ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘और हर सफर का एक अंत होता ही है। आज…
हाथरस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट ये तय करेगा कि सीबीआई जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट करेगा या हाईकोर्ट । ट्रायल को दिल्ली ट्रांसफर किया जाए या नहीं और पीड़िता के परिवार और गवाहों की सुरक्षा यूपी पुलिस करेगी या सीआरपीएफ। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोर्ट ने परिवार की सुरक्षा और वकील की उपलब्धता पर जवाब मांगा था। हमने विस्तार से जानकारी देते हुए हलफनामा दाखिल किया है। परिवार ने बताया है कि उन्होंने सीमा कुशवाहा को वकील नियुक्त किया है। उत्तर…
देश को अटल टनल की सौगात देने के बाद दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक जम्मू-कश्मीर में जोजिला-दर्रे के पास गुरुवार को एशिया की सबसे लम्बी सुरंग बनाने का कार्य शुरू हुआ। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए पहला ब्लास्ट किया। पाकिस्तान की सीमा तक 14.15 किमी. लंबी बनने वाली इस सुरंग से भारत की एलओसी तक रणनीतिक पहुंच मजबूत होगी। यह सुरंग लोगों की आवाजाही आसान करने के साथ ही सेना की रणनीतिक जरूरतों को भी पूरा करेगी, क्योंकि यह सुरंग पूरे साल राजमार्ग को खुला रखने में मदद करेगी। पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा करीब होने से अभी तक इसी इलाके से होने…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि भारत दुनिया भर में जेनेरिक दवाओं के सबसे बड़े निर्माताओं और निर्यातकों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चरण में आपातकालीन मामलों में एचसीक्यू और एज़िथ्रोमाइसिन को कोविड-19 के उपचार हेतु दवाओं में से एक के रूप में चिन्ह्ति किया गया था। दुनिया भर में 120 से अधिक देशों में भारत द्वारा इन दवाओं की आपूर्ति के बारे में उन्होंने कहा कि भारत ने दवाओं के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में ख्याति अर्जित की है। गौड़ा ने बताया कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां अमरीका के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2.85 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों के मालिक हैं. पिछले साल 2019 में पीएम मोदी की संपत्ति 2.49 करोड़ रुपये की थी. अब 30 जून 2020 तक मोदी की संपत्ति में 36 लाख रुपये की बढ़त हुई है. पीएम मोदी ने खुद ही अपनी संपत्ति की घोषणा की है. दरअसल, अब प्रधानमंत्री और उनके सभी कैबिनेट को एसेट की घोषणा करना अनिवार्य हो गया है. पीएम मोदी की संपत्ति बैंक, डाकघर और कुछ अन्य सुरक्षित जगह निवेश से बढ़ी है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा टर्म डिपॉजिट्स और सेविंग्स अकाउंट्स में जमा है. बैंकों में डिपोजिट्स…
दुर्गा पूजा को बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और राज्य में मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बीच एक राजनीतिक युद्धक्षेत्र में बदलने की तैयारी है। पिछले साल अमित शाह ने कोलकाता के साल्ट लेक में एक दुर्गा पूजा का उद्घाटन किया था। इस बार विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तैनाती कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को 10 जिलों में 69 दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। उद्घाटन की होड़ अगले दो दिनों तक व्यक्तिगत रूप से जारी रहेगी। 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित एक सांस्कृतिक…
पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है. 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु रामेश्वरम में अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था. कलाम साहब की जंयती के अवसर पर देश के कई दिग्गज उन्हें सलाम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों ने ट्वीट के जरिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया है. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया और ‘सपनों को साकार’ करने के उनके कथन का भी स्मरण किया. कलाम को ‘जनता का…
