तेलंगाना राज्य में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार देर शाम एक भीषण हादसा हो गया है। राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के चलते दो घर ध्वस्त हो गए। देर रात 12 बजे तक की खबर के अनुसार 9 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। अभी और लोगों के दबे होने व घायल होने की आशंका है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल की टीम मौके पर है और राहत व बचाव का काम कर रही है। स्थानीय नेता व सांसद असदुद्दीन औवैसी भी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में…
Author: shivam kumar
जिले के टीटवाल इलाके के गुंडी शर्त गांव में सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। बैग खोलने पर उसमें पांच 9एमएम की पिस्टल, 10 मैगजीन, 138 गोलियां और दो बिस्किट के पैकेट बरामद हुए। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार टीटवाल इलाके की पुलिस को गुंडी शर्त गांव में एक लावारिश बैग मिलने की सूचना मिली थी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने सेना के 6जेएके राइफल की टीम के साथ मिलकर काले रंग के उस बैग को खोला तो उसमें पांच 9एमएम की पिस्टल, 10 मैगजीन, 138 गोलियां और दो बिस्किट के…
हाथरस में मौका-ए-वारदात पर सीबीआई की टीम पहुंच चुकी है. सीबीआई की टीम क्राइम सीन की पड़ताल कर रही है. सीबीआई की कुल 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. सीबीआई के साथ फॉरेंसिक टीम भी है. सीबीआई की टीम के साथ स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी मौजूज दैं. सीबीआई स्थानीय पुलिस से जानकारी हासिल कर रहे हैं. सीबीआई की जो टीम हाथरस पहुंची है उसमें महिला अधिकारी भी मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक मौका ए वारदात का मुआयना करने के बाद सीबीआई पीड़त परिवार से भी मुलाकात कर उनके बयान दर्ज कर सकती है. सीबीआई की टीम के…
बिहार विधानसभा के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीट पर 07 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार में विधानसभा की 243 में से तीसरे चरण की 78 सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार…
दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने भारत (Coronavirus In India) के प्रयासों की सराहना की है. लोगों द्वारा आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल करने को महानिदेशक ने सही बताते हुए कहा कि इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को कोरोना के संभावित क्लस्टर्स के बारे में पूर्नानुमान लगाने में मदद की और इसी क्रम में जांच का दायरा भी बढ़ा. उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य विभाग को बड़ी मदद मिली. गेब्रियेसस ने कहा, ‘भारत से आरोग्य सेतु ऐप को 150 करोड़ लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया है.…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रही है. इसी सिलसिले में बीजेपी ने अपना वीडियो कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी ने मुंबईमेंकाबा नाम का एक वीडियो सॉन्ग जारी किया था. उसी की तर्ज में बीजेपी ने अपना कैंपेन जारी किया है. बीजेपी के कैंपेन वीडियो में ये है बीजेपी ने अपने वीडियो कैंपेन में बिहार को नंबर 1 बनाने की बात कही है. वहीं इस कैंपेन में बिहार की तरक्की को दिखाने की कोशिश की गई…
अमेरिकी बलों ने अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान के हमले का शिकार हुए अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों के समर्थन में कई हवाई हमले किए. अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल सोनी लेगेट ने बताया कि हेलमंद में तालिबान के हालिया हमले अमेरिका और तालिबान के समझौते के अनुरूप नहीं हैं और ये अंतर-अफगान शांति वार्ता को कमजोर करते हैं. समझौते पर फरवरी में हस्ताक्षर हुए थे.मगर नतीजे सबके सामने है और इसके परिणाम भी. आगे उन्होंने कहा कि अमेरिकी हवाई हमले फरवरी में हुए समझौते का उल्लंघन नहीं करते हैं. लेगेट ने अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के कमांडर…
कोरोना काल में चीन की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ उसके पड़ोसी देशों ने भी मोर्चा खोल दिया है। भारत के बाद अब दूसरे देशों ने भी हिम्मत जुटाते हुए चीन को जवाब देना शुरू कर दिया है। भारत ने इसकी शुरुआत की तो मलेशिया और ताइवान ने भी आगे बढ़ते हुए चीन को सबक सीखाना शुरू कर दिया है। मलेशिया ने पहली बार चीन को साउथ चाइना सी में सबक सिखाया है। वहीं ताइवान ने भी चीन की धमकियों का जवाब देने के लिए युद्ध की तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके पीछे सबसे बड़ी वजह भारत का चीन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को सात महीने बाद गुजरात पहुंचेंगे। वे 17 अक्टूबर तक राज्य में रहेंगे। गुजरात की आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को देखते हुए शाह का यह दौरा महत्वपूर्ण है। दरअसल, कोरोना संकट के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले सात महीने से गुजरात का दौरा नहीं कर सके थे। शाह आज शाम 4 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे और 17 अक्टूबर तक गुजरात में रहेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर वे राज्य के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें भी कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री शाह यहां हर नवरात्र में अपने परिवार के…
कटिहार के अबादपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां आग से झुलसकर तीन बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गयी है. वहीं एक महिला का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि शिवानंद पुर गांव में एक घर में 3 बच्चे और दो महिलाएं सोई हुई थीं. बिजली नहीं रहने की वजह से महिलाएं मोमबत्ती जला कर सो गईं. इसी बीच मोमबत्ती से आग फैल गयी, जिसमें झुलसकर दो बच्ची और एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं दो महिला…
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए कथित गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला जारी है। इस बार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जातिगत भेद को लेकर सरकार की आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि सच्चाई से भागने वालों को हक़ीक़त से रूबरू कराना जरूरी है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि ‘शर्मनाक सच तो यह है कि अनेक भारतीय लोग दलितों, मुस्लिमों और आदिवासियों को इंसान ही नहीं मानते।’ उनके इस ट्वीट पर कई राजनीतिक हस्तियों ने टिप्पणियां…
