देश के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर मौसम की तबाही की आशंका गहरा गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसके चलते देश के पूर्वी तट से जुड़े राज्यों पर तूफान और बारिश का खतरा पैदा हो गया है। खतरे को देखते हुए 5 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली…
Author: shivam kumar
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीन की लद्दाख सीमा से जुड़े 44 पुल राष्ट्र को समर्पित कर दिए। यह सभी पुल 286 करोड़ रुपये की लागत से अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में बनाए गए हैं। इनमें लद्दाख के भी आठ पुल शामिल हैं, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। ये पुल सशस्त्र बलों के सैनिकों और हथियारों के आवागमन में मदद करेंगे। सभी पुलों का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किया है। इसके साथ रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में तवांग जाने वाली…
आम आदमी का बिस्किट बनाने वाली कंपनी पारले जी ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने समाज में कथित रूप से जहर घोलने वाले और उग्र कंटेंट प्रसारित करने वाले चैनलों पर विज्ञापन न देने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब मुंबई पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स से छेड़छाड़ करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था. मुंबई पुलिस की कार्रवाई के बाद टीवी मीडिया को विज्ञापन देने वाली प्रमुख कंपनियां और मीडिया एजेंसियां इस पर बारीकी से नजर बनाए…
अभिनेत्री से नेत्री बनी खुशबू सुंदर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खुशबू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने पार्टी के अंदर बैठे उच्च स्तर के लोगों पर दबाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “कुछ लोग जो पार्टी के भीतर उच्च स्तर पर बैठे हैं, वे जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता के साथ कोई जुड़ाव नहीं रखते हैं। वे शर्तों को निर्धारित कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इस तरह की ताकतों के कारण उनके जैसे लोग जो…
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई शहर में सोमवार को ग्रिड फेल होने के चलते अधिकतर इलाकों की बिजली चली गई है। बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी ने ट्वीट में कहा है कि टाटा इनकमिंग की इलेक्ट्रिक आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली नहीं आ रही है। इसकी वजह से लोकल ट्रेन सेवा भी प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई और ठाणे में भी बिजली नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि ठाणे से सटे कलवा से पडघे तक पावर सप्लाइ में हुए मल्टिपल ट्रीपिंग के चलते मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बिजली नहीं है। 380 मेगावट पावर बाधित हुई…
अर्थव्यवस्था, लॉकडाउन और बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने वाली कांग्रेस पार्टी आजकल कृषि कानूनों और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व को लेकर हमलावर है। जीएसटी काउंसिल की पिछली कई बैठकों के बाद भी समाधान नहीं निकलने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये सरकार तमाम वादों की तरह जीएसटी राजस्व के मामले में भी अपनी बातों से मुकर रही है। इस दौरान उन्होंने आठ हजार करोड़ का विमान खरीदने को फिजूल खर्ची बताते हुए तंज…
उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुजारी को गोली मारने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपी सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। रविवार देर रात उन्होंने ट्वीट कर यूपी सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने की गुजारिश की।गहलोत ने लिखा कि करौली में पुजारी की हत्या मामले में हमने सीआईडीसीबी जांच करने के निर्देश दिए हैं। राजस्थान में हमारे यहां घटना हो गई थी, जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाकर तुरंत मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। यूपी सरकार को चाहिए कि वो भी गोंडा में पुजारी को गोली मारे जाने की घटना में तुरंत कार्रवाई…
श्रीनगर के रामबाग इलाके के मीर मोहल्ला बरजुला में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है, जिससे मुठभेड़ जारी है। श्रीनगर के रामबाग इलाके के मीर मोहल्ला बरजुला में सोमवार को सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देख गोलीबारी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने पार्टी की संस्थापक सदस्य रहीं विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘अपना सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित करने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। देश के लिए दूरदर्शिता रखने वाली राजमाता सिंधिया, हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं।’ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह ने अपने ट्वीट में विजयाराजे को याद करते हुए कहा, ‘राजमाता…
भारत और चीन के बीच मई से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई बार दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बॉर्डर पर सैनिकों की संख्या कम करने पर मंथन हुआ है लेकिन जमीनी हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछली बैठक में भारत ने मुख्य रूप से मास्को में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई बैठक में तय किये पांच सूत्री बिन्दुओं पर फोकस किया था। इस पर चीन से एक रोड मैप मांगा गया था लेकिन अभी तक चीन की तरफ से इस बारे में कोई सहमति नहीं बन पाई है। दोनों सेनाओं के…
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66 हजार 732 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 71, 20, 539 हो गई है। जबकि 816 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,150 पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवा की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,61,853 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 61,49,536 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 86.36 प्रतिशत हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में…
