ड्रग मामले में बाॅम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर बुधवार को जमानत दे दी। इसी मामले में सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी जमानत मिल गई है, जबकि रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। हाईकोर्ट ने रिया को उनका पासपोर्ट जमा करने और मुंबई छोड़कर बाहर न जाने का भी आदेश जारी किया है। साथ ही रिया को जब भी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) छानबीन के लिए बुलाएगा तो उन्हें एनसीबी दफ्तर में हाजिर होना होगा। एनसीबी ने कहा…
Author: shivam kumar
भारत से टकराव के बीच चीन को सबसे ज्यादा खौफ दौलत बेग ओल्डी स्थित दुनिया की सबसे ऊंची एयरस्ट्रिप से सता रहा है। इसीलिए अब चीनी सेना ने डीबीओ हवाई पट्टी से महज 20 किमी की दूरी पर अपनी एक नई पक्की पोस्ट बनाई है। चीन ने यह पोस्ट अपने इलाके झिंजियांग के होटन प्रान्त में 5,380 मीटर की ऊंचाई पर बनाकर पीएलए सैनिकों की तैनाती की है ताकि यहां से काराकोरम दर्रे, डीबीओ हवाई अड्डे और डेप्सांग प्लेन्स इलाके पर भारत की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। दरअसल चीनी सेना एलएसी यानि वास्तविक नियंत्रण रेखा को पश्चिम…
पालघर में साधुओं की हत्या के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि 15 पुलिस वालों को उनके वेतन में कटौती की सजा दी गई है। नए हलफनामे में महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बर्खास्त किया गया है और दो अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजे गए। महाराष्ट्र सरकार ने हलफनामे में कहा है कि 252 व्यक्तियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है और 15 पुलिसकर्मियों पर वेतन कटौती के साथ जुर्माना लगाया गया है। पिछली 6 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन करने के लिए सार्वजनिक स्थान पर अनिश्चित काल के लिए कब्जा नहीं जमाया जा सकता। जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि संविधान में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हैं। विधायिका ने नागरिकता संशोधन कानून को पारित किया है और इस कानून के समर्थक और विरोधी दोनों हैं। इसकी वैधता का सवाल कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ने शाहीन बाग समेत देश भर में हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि शाहीन बाग ने कोई समाधान नहीं दिया। कोरोना महामारी की वजह से इसे हटाना पड़ा। विरोध प्रदर्शनों…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल ने पूछा है कि आखिर देश के सामने कई गंभीर मुद्दे हैं लेकिन पीएम मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अकेले टनल में हाथ हिलाने से कुछ नहीं होगा, चुप्पी तोड़िए और लोगों के सवालों का सामना कीजिए। इससे कुछ सच सामने आएगा और लोगों को जवाब भी मिलेगा। पंजाब में अपनी तीन दिन की किसान यात्रा के बाद राहुल गांधी अब हरियाणा पहुंचे हैं। यहां भी…
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने त्वरित कार्य बल (आरएएफ) के 28वें स्थापना दिवस पर बल के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं। वेंकैया ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, रैपिड एक्शन फोर्स की 28वीं वर्षगांठ पर बल के साहसी और समर्पित अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों तथा बल के भूतपूर्व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। प्राकृतिक आपदा या कानून व्यवस्था की आपात स्थिति में आप ही नागरिकों के लिए आशा की पहली किरण होते हैं। उल्लेखनीय…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 67 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72 हजार 049 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 67,57,132 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 986 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,04,555 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,07,883 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 57,44,694 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के 28वें स्थापना दिवस पर इसके जवानों और उनके परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आरएएफ ने कानून व्यवस्था सम्बंधित चुनौतियों से निपटने में ख्याति अर्जित की है। शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा ‘आरएएफ कर्मियों और उनके परिवारों को इस बल के स्थापना की 28वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं। आरएएफ ने कानून और व्यवस्था से संबंधित चुनौतियों से निपटने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर सम्मान अर्जित किया है। इसके साथ ही कई मानवीय कार्यों और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में इस बल की प्रतिबद्धता ने भारत को…
हाईकोर्ट ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती की ओर से सुशांत की बहनों पर दर्ज मामले पर रोक लगाने से मना कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है। मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह, प्रियंका सिंह ने हाईकोर्ट में उन पर रिया चक्रवर्ती की ओर से दर्ज करवाए गए मामले को तत्काल रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी। इस मामले में सुशांत की बहन वकील वरुण सिंह और माधव थोरात हाईकोर्ट में पेश हुए थे। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश एस.एस.शिंदे व न्यायाधीश एम.एस.कर्णिक कर रहे थे।…
चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच भारत ने एक पखवाड़े के अन्दर ताबड़तोड़ मिसाइल परीक्षण करके पड़ोसियों को चौकन्ना कर दिया है। साथ ही लगातार स्वदेशी मिसाइलों का परीक्षण करके खुद को मजबूत करने के साथ ही रक्षा तकनीक में कामयाबी हासिल कर रहा है। भारत ने एक पखवाड़े के अन्दर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज टॉरपीडो (स्मार्ट), परमाणु क्षमता वाली शौर्य मिसाइल, लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) और विस्तारित रेंज की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का स्वदेशी बूस्टर के साथ परीक्षण करके पड़ोसियों को चौंका दिया है। पहले से ही खतरनाक मानी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल अब मारक क्षमता 400 किमी. हो जाने…
अभिनेता अजय देवगन के छोटे भाई अनिल देवगन का कल रात निधन हो गया। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अनिल देवगन की मौत की दुखद खबर साझा की है। उन्होंने अनिल की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘मैंने कल रात अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके असामयिक निधन से हमारे परिवार का दिल टूट गया है। एडीएफएफ और मैं उनकी उपस्थिति को बहुत याद करेंगे। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करें। महामारी के कारण हम व्यक्तिगत प्रार्थना सभा नहीं करेंगे। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अजय देवगन को सांत्वना देने के साथ अनिल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अनिल देवगन के परिवार…
