कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क बढ़त के साथ खुले। शुरुआती सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 278.79 अंक यानी 0.72 फीसदी की मजबूती के साथ 39252.49 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 92 अंक यानी 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 11595.40 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। उल्लेखनीय है कि पहले कारोबारी दिन को दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
Author: shivam kumar
भारत अब खुद पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाएगा। इसके लिए तीन साल से लंबित योजना को आगे बढ़ाने पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया गया है। फ्रांस से मिल रहे राफेल फाइटर जेट 4.5 जनरेशन के हैं, जबकि अमेरिका, रूस और फ्रांस ने इससे अगली पीढ़ी के विमान विकसित कर लिए हैं। इसलिए अब भारत ने विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करने के साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ ओर ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को बढ़ावा देते हुए पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का निर्माण खुद ही करने का फैसला लिया है। इसके लिए अभी बेहतर इंजन की तलाश की जा रही है।…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 67 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61 हजार 267 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 66,85,083 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 884 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,03,569 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,19,023 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 56,62,491 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का…
मथुरा की मांट पुलिस ने बीतीरात यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल पर दिल्ली से हाथरस जा रहे कार सवार चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। ये आरोपित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एवं उसके सह संगठन कैम्पस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) से जुड़े है। पूरे प्रदेश को जलाने की साजिश रचने वाले पीएफआई के मास्टर माइंड बताए जा रहे हैं। पुलिस की मानें तो मास्टमाइंड अतीकुर्रहमान पत्रकार बनकर हाथरस की आग देश में भड़काने में लगा था। यह केरल का पीएफआई एजेंट है। सूत्रों की मानें तो फंड रेजिंग की कमान भी इसी के पास थी। सूत्रों ने बताया कि अतिकुर्रहमान उर्फ अतीक…
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के नाते कार्यकारी बोर्ड के ब्यूरो के पांचवें विशेष सत्र की वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की। भाग लेने वाले पर्यवेक्षक और विश्व स्वास्थ्य संगठन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी इस सत्र में उपस्थित थे। इस सत्र की कार्य सूची में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 130 देशों द्वारा तैयार डब्ल्यूएचए 73.1 के प्रस्ताव का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपायों पर फोकस करना शामिल था। इस मौके पर डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि आज ऐसी परिस्थितियां बन गई हैं, जिनके कारण…
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने वायुसेना दिवस पर होने वाली परेड के बारे में कहा कि भारत आने के बाद यह पहला मौका है जब सार्वजनिक रूप से राफेल जेट अपने जौहर दिखाएंगे। राफेल को दो फॉर्मेशन का हिस्सा बनाया गया है। ‘विजय’ फॉर्मेशन में राफेल के साथ जगुआर उड़ान भरेंगे। इसके बाद ‘ट्रांसफॉर्मर’ फॉर्मेशन में शामिल होकर राफेल अपने जौहर दिखाएगा। राफेल को लेकर भदौरिया का कहना है कि राफेल लड़ाकू विमान के आगे से हमें काफी बढ़त मिलेगी। इससे हमें ये भी फायदा होगा कि हम तेजी से और मजबूत कार्रवाई कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपनी 88वीं वर्षगांठ पूरे गर्व…
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने कहा कि राहुल गांधी को भीड़ में चलने की आदत नहीं है। इसी वजह से राहुल गांधी हाथरस जाने से पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक गिर गए थे। रावसाहेब दानवे ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी घर में बैठे हैं और सिर्फ भाजपा सरकार के निर्णयों का विरोध करते हैं। उन्होंने कभी भी जमीन पर उतर कर राजनीति नहीं की है। हाथरस जाते समय इसी वजह से वह अचानक जमीन पर गिर गए थे। दानवे ने कहा कि राहुल गांधी का जनाधार खिसक गया है, इसी…
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आएंगी। लंबे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म का टीजर सोमवार को निर्माताओं ने जारी कर दिया है जिसे अक्षय कुमार ने भी ट्विटर पर साझा किया है। अक्षय कुमार ने लिखा-‘गो बेलबॉटम! 80 के दशक का थ्रिलिंग थ्रोबैक। प्रस्तुत करते हैं बेल बॅाटम का टीजर।’ तीन अलग-अलग लुक दिखाए गए हैं, जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस टीजर को सोशल मीडिया…
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जब से ड्रग्स एंगल सामने आया है, तभी से इस मामले में अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। इस मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारों से पूछताछ हुई है और अब इसकी आंच बालाजी टेलीफिल्म्स तक पहुंच चुकी हैं। वहीं इस मामले में बालाजी टेलीफिल्म्स में एडिटिंग डिपार्टमेंट में रनर का काम कर रहे प्रदीप साहनी का नाम सामने आया है, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इस मामले पर बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपनी सफाई पेश करते…
कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और इन दिनों अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना लगभग सात माह बाद काम पर लौटी हैं। इसकी जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने फिल्म थलाइवी की शूटिंग शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने सेट से कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने ट्विटर पर लिखा-‘सुप्रभात दोस्तों, ये मेरे बेहद प्रतिभाशाली और सबसे स्नेही निर्देशक ए.एल. विजय जी के साथ कल की सुबह की चर्चा के कुछ तस्वीरें हैं, इस दुनिया में कई अद्भुत…
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को साफ तौर पर ऐलान किया कि हम चीन और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ एक साथ दो-फ्रंट युद्ध के लिए तैयार हैं। हम अपनी योजनाओं को अपने दम पर बनाते हैं। हमें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। हमें अपने दम पर लड़ना होगा। हम चीन के लिए बहुत अच्छी तरह से तैनात और तैयार हैं। ऐसा कोई परिदृश्य नहीं है जहां चीन हमसे बेहतर कर सकता है। वायुसेना दिवस से पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में एयरचीफ मार्शल ने चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए वायुसेना की तैयारियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लद्दाख हमारी…
