नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कमजोरी के बाद रिकवर करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई । सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला, वहीं निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की । बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की चाल में कमजोरी आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे दोनों सूचकांक रिकवर करके हरे निशान में पहुंच गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 300 अंक उछलने में सफल रहा। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.50…
सारण। पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस केंद्र में कार्यरत एक पुलिस ट्रेनिंग कॉन्स्टेबल द्वारा शराब के नशे में एक महिला परिचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस केंद्र में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में धुत होकर एक महिला परिचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। सूचना…
रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर के व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के सकुशल बरामदगी पर कहा कि यह सुखद खबर भाजपा के आंदोलन और दबाव का परिणाम है। साहू ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा,रघुवर दास,मधु कोड़ा,चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,विधायक पूर्णिमा साहू सहित जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का भी पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न घटे इसे सुनिश्चित…
पूर्वी सिंहभूम। करीब 14 दिनों तक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता रहे उद्यमी सह एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी की मंगलवार तड़के सुरक्षित बरामदगी के बाद शहर में राहत और सुकून का माहौल है। मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे देवांग गांधी अपने पुत्र कैरव गांधी के साथ आवास की बालकनी में आए और हाथ जोड़कर शहरवासियों,मीडिया कर्मियों तथा पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान देवांग गांधी ने कहा कि बीते 13–14 दिन उनके पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक और कठिन रहे। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में जमशेदपुर के लोगों की प्रार्थनाएं, समर्थन और…
पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधराम बस्ती में मंगलवार को 33 वर्षीय युवक आकाश का शव उसके कमरे से संदेहास्पद स्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि आकाश ने करीब पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद से वह अपने परिवार से अलग पत्नी के साथ रह रहा था। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन…
काठमांडू। प्रतिनिधि सभा के चुनाव 05 मार्च को निर्धारित हैं। चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने और चुनाव से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने संयुक्त चुनाव संचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया है। यह केंद्र निर्वाचन आयोग परिसर में स्थापित किया गया है और यह देशभर में उत्पन्न होने वाली चुनाव-संबंधी समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए एक-खिड़की व्यवस्था के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्घाटन सोमवार को कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भण्डारी ने किया। भण्डारी ने कहा कि यह केंद्र पूरे देश के निर्वाचन क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली…
-देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र रायपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र–वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विशिष्ट अतिथियों और केंद्रीय मंत्रियों सहित आम लाेगाें ने जनजातीय शौर्य से परिपूर्ण झांकी को बहुत उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक…
मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने 77वें गणतंत्र दिवस पर कहा कि हमारा धर्म क्या है इसका उपदेश देने वाला हमारा संविधान है। संविधान की प्रस्तावना पढ़ते रहने से नागरिक कर्तव्य आदि का बोध होता रहता है। कानून का पालन करना ही नागरिक कर्तव्य है। सरसंघचालक डॉ. भागवत सोमवार को बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय- मधुकर निकेतन पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. भागवत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बहुत त्याग कर स्वाधीनता दिलाई है और हम सबको मिलकर देश को गणराज्य बनाए रखना है और मिलकर…
– झांकी ने तीनों सेनाओं के तालमेल और सिलसिलेवार चित्रण के जरिए कहानी को जीवंत किया नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों की झांकी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तीनों सेनाओं की उस एकजुटता को दिखाया गया, जिसकी बदौलत सीमा पार के आतंकी अड्डों और पाकिस्तान के एयरबेस को नष्ट किया गया था। परेड के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर: संयुक्तता से विजय’ शीर्षक से झांकी पेश की गई। इस झांकी ने राष्ट्र के विकसित सैन्य सिद्धांत का सशक्त और आधिकारिक प्रतिनिधित्व किया, जो सटीकता, एकीकरण और स्वदेशी परिवर्तन का प्रतीक है। इस झांकी के जरिये यह बताने की कोशिश की गई कि…
नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित देश के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देशवासियों और प्रवासी भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे शाश्वत आदर्शों पर आधारित भारतीय गणराज्य की जीवंतता का उत्सव है। यह दिन संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि को नमन करने के साथ नागरिकों के कर्तव्यों…
