बरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट एवं 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बरेली में मीडिया के सामने आकर अपने त्यागपत्र की जानकारी दी। अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के पीछे दो प्रमुख कारण बताए हैं। पहला उन्होंने उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों का विरोध किया है और दूसरा, प्रयागराज में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी, उनकी चोटी खींचे जाने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने कहा कि प्रयागराज में प्रशासन के…
Author: shivam kumar
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिन इलाकों में कभी लाल आतंक का साया था, आज वहां के 41 गांव में पहली बार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। सुरक्षा और सुविधा कैंप में तैनात जवानाें के संरक्षण में शांति पूर्ण ढंग से इन गांवाें के ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आज पहली बार गणतंत्र दिवस का आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण खुलकर शामिल हुए। लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर संभाग के इन 41 गांवाें राष्ट्रीय पर्व मनाना भी संभव नहीं था। यह अवसर क्षेत्र के इतिहास में लोकतांत्रिक पुनर्स्थापना…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन राष्ट्र और संप्रभुता का गौरवगान करने का है, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का है, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से हमें आजादी दिलाई और इस गौरवशाली गणतंत्र का निर्माण किया। जनता की सहभागिता और रचनात्मक सहयोग से झारखंड के नवनिर्माण की राह में आने वाली हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। हम सभी एक समृद्ध, खुशहाल और सशक्त झारखंड का…
रांची। झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबीन्द्र नाथ महतो ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को विधानसभा परिसर में झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी भारत के इतिहास के एक अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर-गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह उस ऐतिहासिक संकल्प का प्रतीक है,जिसके माध्यम से भारत ने स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज से 76 वर्ष पूर्व 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू…
जबलपुर। प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष्पीठ के जगद्गुुुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच विवाद में द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का खुला समर्थन किया है। स्वामी सदानंद सरस्वती के अनुसार, शंकराचार्य की नियुक्ति शास्त्रोक्त उत्तराधिकार परंपरा से होती है। उन्होंने तर्क दिया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके गुरु भाई हैं और शृंगेरी पीठ के शंकराचार्य द्वारा उनका अभिषेक किया गया है, जो उनकी वैधता को पुख्ता करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन असली शंकराचार्यों के महत्व को कम करने के लिए नकली संतों को बढ़ावा दे रहा है, जो सनातन…
कोलकाता। कोलकाता के आनंदपुर इलाके के नाजिराबाद स्थित एक खाद्य सामग्री के गोदाम में लगी भीषण आग की घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि हादसे में अब भी कम से कम तीन अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। आग पर आंशिक रूप से काबू पा लेने के बाद दमकलकर्मी गैस कटर की मदद से गोदाम के भीतर प्रवेश कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। दमकल विभाग के अनुसार, आग एक गोदाम से फैलकर पास के दूसरे गोदाम तक पहुंच गई, जिससे भारी नुकसान हुआ और लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। यहां सूखे…
धनबाद। धनबाद पुलिस विभाग का कंट्रोल रूम अपग्रेड किया गया है। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर 33 कंप्यूटर सेट के साथ कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। अब पूरे जिले का कॉम्युनिकेशन कंट्रोल रूम से होगा। साथ ही 350 सीसीटीवी कैमरे से जिले को लैस किया जाएगा। कंट्रोल रूम टेली कॉल सेंटर के रूप में कार्य करेगा और सीसीटीवी फीड के अनुसार संबंधित पदाधिकारी को मेसेज भेजा जा सकेगा, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस की सिटी हॉक्स बाईक टीम और पेट्रोलिंग पार्टी कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और आपदाओं से…
जामताड़ा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को जामताड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मंत्री ने अपने आवास से कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए इंदिरा चौक में झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने वीर कुंवर सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस तथा एसबीआई परिसर स्थित महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धू-कान्हू मुर्मू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में झंडा फहराने के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण…
-योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर तिरंगा फहराया। प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें विकसित भारत के संकल्पों को सिद्धि प्रदान करने का दिवस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। 76 वर्ष की इस यात्रा में अनेक उतार चढ़ाव हमारे इस संविधान ने देखे हैं।…
नई दिल्ली: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहें। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर परेड देखने के लिए रवाना हुए। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रशासन के दिग्गज और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा, जिन्हें आई.एस. बिंद्रा के नाम से जाना जाता था, का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार की पुष्टि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,“पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के स्तंभ रहे श्री आई.एस. बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदना। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित…
