Author: shivam kumar

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में लगातार नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 51 पैसे प्रति लीटर और 61 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। पिछले 14 दिनों में पेट्रोल 7.62 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 8.28 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है। हालांकि, अभी इंडियन बास्केट के कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 40 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ही है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत…

Read More

सुशांत ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. खबरों की मानें तो सुशांत सिंह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे. वहीं, सुशांत के निधन बाद से बॉलीवुड में वंशवाद को लेकर बहस एक बार फिर से छिड़ गई है. कुछ दिग्गज बॉलीवुड का पर्दाफाश करते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत, एक्टर साहिल खान और डायरेक्टर अभिनव कश्यप का नाम मुख्य रूप से शामिल है और इसमें सबसे ज्यादा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को घेरा जा रहा है. हाल ही में निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार पर…

Read More

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर मुंबई पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। ऐसे में अब एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के साइकैट्रिस्ट केसरी चावड़ा से पूछताछ की है। डॉक्टर ने अपने स्टेटमेंट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बीते 14 जून को सुशांत ने ब्रांदा वाले घर में फांसी लगातर आत्महत्या कर ली थी। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि सुशांत ने ऐसा क्यों किया। पुलिस इस बारे में परिवार, दोस्त और जानकारों से पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस को दिए बयान में…

Read More

नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने भारत-चीन विवाद पर कहा है कि चीन के साथ मौजूदा तनाव का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने के प्रयास चल रहे हैंं लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो भारत हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। गलवान घाटी में शहीदों

Read More

बेगूसराय, 20 जून (हि.स.)। हजारों-हजार की संख्या में प्रवासी कामगारों के घर वापसी के बाद तत्काल सरकार उन्हें स्थानीय स्तर पर काम उपलब्ध कराने की कवायद कर रही है। मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के काम तथा अन्य सरकारी विभागों में होने वाले कार्य में बाहर से आए श्रमिकों को लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान शुरू किए गए कार्य में बेगूसराय के करीब 30 हजार मजदूरों को काम मिल चुका है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ हो रहा है, इसमें बेगूसराय के 60 हजार से अधिक श्रमिकों को 125 दिन तक काम मिलने की उम्मीद है। लेकिन इन…

Read More

भारत और चीन सीमा विवाद के बीच बीते 15-16 जून की रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर देशभर में गुस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान कि भारतीय सीमाओं में कोई घुसपैठ नहीं हुई, पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी से पूछा कि जब भूमि चीन की थी तो हमारे जवाब क्यों मारे गए। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीनी आक्रमण के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। राहुल ने पहला सवाल पूछा कि अगर धरती चीन की थी तो हमारे सैनिक क्यों मारे…

Read More

फिरोजाबाद, 20 जून (हि.स.)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस भीषण हादसे में मासूम सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे कार का ट्रक में घुसना बताया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नसीरपुर इलाके में शनिवार सुवह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही यह कार अचानक एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।…

Read More

झुंझुनू,। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे असहाय, बुजूर्ग, विधवा, विकलांग, बेसहारा लोगों को उनकी पेंशन की राशि, गैस की सबसिडी की राशि, नरेगा योजना की राशि, किसान पीएम निधि की राशि का चाहे वह किसी भी बैंक में हो उसका घर बैठे भुगतान करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए झुंझुनू जिले के 342 डाक घरों में कार्यरत क़रीब 480 ग्रामीण डाकसेवक व विभागीय पोस्ट मैन घर पर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा अब तक करोड़ों रुपयों का भुगतान कर चुके हैं। अब डाक विभाग राजस्थान के करीब आठ लाख पेंशन धारकों के इंडिया…

Read More

भारत चीन तनाव पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने बड़ा बयान दिया है. पॉम्पियो ने कहा कि चीन दुनिया को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि चीनी हमले में भारतीय सैनिकों की शहादत पर हमें दुख है, हम भारत के साथ खड़े हैं. अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने भी कल कहा था कि भारतीय सीमा समेत कई मोर्चों पर चीन द्वारा की जा रही हरकतों से ऐसा लगता है कि वो फायदा उठाने की कोशिश में है. उन्होंने कहा कि बीजिंग का यह मानना है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण विश्व का…

Read More

नई दिल्ली : कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। उनका इलाज दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में इलाज चल रहा है, जहां उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई। सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने के बाद गत शुक्रवार को मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार देर रात बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां मेडिकल जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री के नए सीटी स्कैन से पता चला था कि उनके फेफड़ों में एक पैच काफी बढ़…

Read More

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में आपके महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा करता हूं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, राज्यसभा के द्वि-वार्षिक चुनावों में 20 राज्यों से चुने गए 61 नव निर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत करता हूं। राज्यसभा हमारी संघीय राजनीति का प्रतीक है, जिसमें अनुभवी सदस्यों और पहली बार चुने गए सदस्यों का संतुलन रहता है। यह सदन सतत परिवर्तन का द्योतक है। उन्होंने कहा कि आप विभिन्न दलों और राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप भारत की समृद्ध विविधता में अंतर्निहित हमारे…

Read More