भिवानी: चीनी सीमा पर बढ़े विवाद को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस नेताओं ने एक के बाद एक राहुल गांधी के जन्मदिन पर सियासी बाण छोड़े। भिवानी में पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए सरकार को सहयोग करने की बता कही तो वही सीमा विवाद को पीएम व सरकार की विफलता बताया। साथ ही चीन से सभी संबंध खत्म कर बदला लेने की बात कही। बता दें कि शुक्रवार को देश भर में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सहयोग व सहायता के रूप…
Author: shivam kumar
अफगानिस्तान सरकार कुछ हिंसक हमलों के आरोपी सैकड़ों कैदियों को मुक्त करने से इंकार कर रही हैं, जबकि तालिबान द्वारा शांति वार्ता शुरू करने की यह एक प्रमुख शर्त रही है। यह मुद्दा गतिरोध का अंतिम प्रमुख बिंदु है, जिसे अगर हल किया जाता है तो उम्मीद की जा सकती है कि 18 से अधिक वर्षों के युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से कतर में अमेरिका समर्थित अफगान शांति वार्ता जल्द आगे बढ़ेगी। एक वरिष्ठ अफगान सरकारी सूत्र ने बताया कि अभी सबसे विवादास्पद हिस्सा कैदियों की रिहाई का मुद्दा है। दो यूरोपीय राजनयिक, एक एशियाई राजनयिक और एक अन्य अफगान अधिकारी…
पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। इसी कड़ी में पाक सेना ने शुक्रवार को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैन आचार्य महाप्रज्ञ की जन्मशताब्दी पर कहा कि समाज और सेवा के लिए जीवन को खपाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जीवन व्यतीत करने का दर्शन तो सहजता से मिल जाता है, लेकिन इस तरह का जीवन जीने वाला आसानी से नहीं मिलता। जीवन को इस स्थिति तक ले जाने के लिए तपना पड़ता है, समाज और सेवा के लिए खपना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ की जन्म शताब्दी के पवित्र अवसर पर हम सब एक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 जून को द्वितीय विश्व युद्ध की 75वीं विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए मास्को जाएंगे। वह वहां शीर्ष रूसी नेताओं और अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे लेकिन चीन के नेताओं से नहीं। रक्षा मंत्री के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और तीनों सशस्त्र बल के एक-एक शीर्ष अधिकारी होंगे। राजनाथ सिंह को पहले 22 जून को ही इस यात्रा पर जाना था लेकिन वह अब एक दिन पहले रवाना होंगे। विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारत अपने तीनों सशस्त्र बलों के 75 सैनिकों का एक दल भी भेजेगा। यह विजय दिवस परेड द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की जीत…
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर एफआईआर के जरिए सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मीडिया तक को सच दिखाने से रोका जा रहा है। तभी तो स्क्रोल वेबसाइट की पत्रकार सुप्रिया शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का गंदा खेल खेला गया। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि उप्र सरकार एफआईआर करके सच्चाई पर पर्दा नहीं डाल सकती। जमीन पर इस आपदा के दौरान घोर अव्यवस्थाएं हैं। एक पत्रकार ने जब वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी में भूख से पीड़ितों पर…
मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए वोटिंग शुक्रवार सुबह शुरू हुई। उससे पहले सुबह करीब 9 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने सरकारी आवास से दो बसों में अपने विधायकों को लेकर वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंचे। दिग्विजय की जीत पक्की करने के लिए 52 की जगह 54 विधायकों से उन्हें वोट देने के लिए कहा गया है। इसके चलते फूलसिंह बरैया की हार पक्की मानी जा रही है। क्रास वोटिंग की आशंका के चलते कांग्रेस कोई कोताही नहीं बरत रही है। इसी के चलते सुबह सभी विधायकों को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथा के श्यामला हिल्स स्थित नए बंगले पर…
मध्य प्रदेश में रिक्त तीन राज्यसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे से वोटिंग जारी है। शाम चार बजे तक मतदान डाले जाऐंगे। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम तक चुनाव के परिणाम आ जाऐंगे। इस बार राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीन जगह स्वास्थ्य की जांच की व्यवस्था की गई है। पहली बार सेंट्रल हॉल में मतदान संपन्न हो रहा है। मतदान डालने पहुंच रहे विधायकों को विधानसभा के गेट पर थर्मल सक्रीनिंग के बाद प्रतीक्षाकक्ष में बैठाया जा रहा है। यहां उनसे लिखित में उनकी और परिवार…
वैसे तो पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से घट रहा है। यहां एक्टिव लोगों की संख्या भी घट रही है और स्वस्थ होने वालों की दर भी लगातार बढ़ रही है। लेकिन 2 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण के आंकड़े घटने के बजाय तेजी से बढ़ रहे हैं। एक मालदा और दूसरा पश्चिम मेदिनीपुर। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक गुरुवार रात तक मालदा जिले में 355 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में इनमें से 17 लोग पॉजिटिव है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि…
भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से करीब 52 चाइनीज ऐप्स को रेड फ्लैग किया गया है और खतरनाक माना गया है। इन ऐप्स में TikTok, UC Browser, Xender और Shareit भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय इंटेलिजेंस ने चीन से जुड़े ऐसे ऐप्स को यूजर्स की सेफ्टी और प्रिवेसी को लेकर चिंताजनक माना है। ऐसे ऐप्स की लिस्ट में कुछ सबसे पॉप्युलर नाम भी शामिल हैं और इनकी मदद से डेटा विदेश के सर्वर्स पर भेजा जा सकता है। सरकार की ओर से चीन के ऐप्स को या तो ब्लॉक किया जाए या फिर यूजर्स को इनका…
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के निधन से हर कोई दुखी और हैरान है. एक्टर की मौत को कोई डिप्रेशन से जोड़ रहा है तो कोई बॉलीवुड में नेपोटिज्म का एक कारण मान रहा है. इस बीच सुशांत के एक करीबी ने उनकी आर्थिक स्थिति का खुलासा किया है. सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति ने पुलिस को बताया कि अभिनेता की फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी थी और उनका महीने का खर्च कम से कम 10 लाख रुपए था. श्रुति ने बताया कि सुशांत के बांद्रा स्थित घर का किराया करीब 4.5 लाख रुपए था. इतना ही नहीं उन्होंने लोनावाला के पावना डैम के…
