पूर्वी लद्दाख (Ladakh) की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद से चीन तिलिमिलाया हुआ है. इस संघर्ष के बाद चीन (China) ने बढ़े अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद भारत के खिलाफ अपने मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स से प्रोपेगेंडा वॉर छेड़ रखा है. खासकर संसद के मानसून सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के बयान से तो चीन बौखला गया है. ऐसे में चीनी सैनिकों की मौत पर चुप्पी साधने वाले ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हू शिजिन ने दावा किया कि गलवान (Galwan Valley) हिंसा में भारत से कहीं कम चीनी सैनिकों की मौत हुई थी. गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने कहा था…
Author: shivam kumar
अमीनत वहीदा मालदीव की राजधानी माले में टैक्सी चलाती हैं कई सालों से मालदीव की राजधानी में टैक्सी चला रही अमीनत वहीदा की कमाई दोगुनी हो गई और एक तरह से वे शुक्रगुज़ार हैं चीन की. लेकिन क्यों? मालदीव की राजधानी माले की संकरी और भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर अमीनत टैक्सी चलाती थीं लेकिन एयरपोर्ट के यात्रियों तक उनका पहुंचना मुश्किल था. एयरपोर्ट तो दूसरे हुलुमाले द्वीप पर था और वहां जाने के लिए स्पीड बोट का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन 2018 में ये सब बदल गया और साथ ही दो बच्चों का अकेले भरण-पोषण कर रही अमीनत की…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। हालांकि इस बार राहुल ने हमला तब बोला है जब सरकार ने संसद में यह कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कोविड-19 से संक्रमित होने तथा जान गंवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा नहीं है। उन्होंने सरकार से सवाल भी किया कि आखिर कोरोना वॉरियर्स का इतना अपमान क्यों? राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा- “प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार! थाली बजाने, दिया जलाने से ज़्यादा ज़रूरी हैं उनकी सुरक्षा और सम्मान। मोदी सरकार, कोरोना वॉरीअर का इतना अपमान…
पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पास कराए गए तीन कृषि बिलों के विरोध में आज त्याग-पत्र दे दिया।उन्होंने विधानसभा को लिखे एक पत्र में कहा है कि उन्हें केंद्र के इन बिलों से गहरी चोट लगी है। ये बिल पंजाब के खेती भाईचारे को समाप्त करने के प्रयास हैं, इसलिए वे विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं और किसानों के साथ उनके संघर्ष में शामिल होने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि नवम्बर 2016 में भी कांग्रेस के 42 विधायकों ने सतलुज लिंक नहर मामले को लेकर…
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार पिर तेजस्वी यादव ने अब किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार किसान और गरीब विरोधी है. आरजेडी करती है विरोध तेजस्वी यादव ने कहा कि नौजवान के बाद किसान अब सरकार के निशाने पर है. आरजेडी किसान विरोधी ड़बल इंजन सरकार द्वारा लोकसभा में पारित किसान विरोधी अध्यादेशों पर मुखरता से अपना पुरजोर विरोध प्रकट करती है.बेरोज़गार युवा और किसान मिलकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. जबरन थोपना चाहती है कानून तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं शुरू से कहता…
अवसर पर उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी उपायों का पालन करें और दुनिया को स्वस्थ बनाने की दिशा में काम करें। मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। देश-विदेश की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बहुत सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहूंगा। इसलिए मैं चाहूंगा कि आप मास्क पहनें और इसे ठीक से…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 52 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96 हजार 424 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 52, 14, 678 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,174 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 84,372 हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 10,17,754 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 41,21,552 मरीज…
राष्ट्रवादी विचारक और बेगूसराय निवासी राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई कारणों से प्रशंसनीय हैं। लेकिन एक कारण अनछुआ रहा और वह है औपनिवेशिक दासता के वैचारिक पक्ष से मुक्ति में उनके मौलिक योगदान का। गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रो. सिन्हा ने कहा कि आजादी के आन्दोलन के दौरान लाल-बाल-पाल और गांधी के भाषण व लेखनी में राजनीतिक दासता से मुक्ति से कहीं अधिक महत्त्व सांस्कृतिक और वैचारिक गुलामी से मुक्ति को मिलता था। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की संप्रभुता का निर्धारण निश्चित तौर पर राजनीतिक आजादी से होती…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा मंजूर कर उनके स्थान पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को सौंप दिया। लोकसभा में तीन कृषि बिलों को पारित कराए जाने से नाराज हरसिमरत ने गुरुवार को मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था।आज राष्ट्रपति सचिवालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बयान में कहा गया कि हरसिमरत बादल के इस्तीफे से खाली हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त…
भारत और चीन की सेनाएं इस वक्त लद्दाख सीमा पर आमने-सामने हैं और पिछले करीब पांच महीने से तनाव की स्थिति है। शुरुआत में चीन ने कई बार घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ ने चीन की हर चाल को बेनकाब करके सीमा पर पासा पलट दिया है। स्नो लेपर्ड का मतलब होता है बर्फीला तेंदुआ, जिसे दुर्गम स्थान और कठिन परिस्थिति में भी शिकार पर तेजी से अचूक निशाना साधने की महारथ हासिल है। भारतीय सेना ने भी जिस तरह इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, वह किसी बर्फीले तेंदुए जैसी हरकत से कम नहीं है। ‘ऑपरेशन स्नो लेपर्ड’ के लिए अगस्त माह की शुरुआत से तैयारी की गई। सबसे पहले उन…
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुंवर दानिश अली ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया के साथ केंद्र सरकार के रवैये पर निराशा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर एक सौ साल पूरा होने पर संस्थान को मिलने वाली सौ करोड़ की अनुदान राशि जारी कराने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि प्रभावशाली एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के बावजूद, केंद्र सरकार उस संस्था को सहयोग नहीं दे रही है, जो न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देती है। अली ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
