Author: shivam kumar

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।’ उन्होंने कहा, ‘एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप…

Read More

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 58 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 052 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर देश में 58, 18, 571 हो गई है। वहीं 24 घंटे में कोरोना से 1,141 लोगों की मौत हो गई और देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 92,290 तक पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,70,116 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 47,56,165 मरीज स्वस्थ…

Read More

शहर के चार युवकों का यू ट्यूब पर अपलोड जन्नत जमशेदपुर वीडियो सांग लोकप्रिय हो रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध और मनोरम स्थल, खानपान और सौंदर्य पर केंद्रित सांग तैयार किआ गया, इस खूबसूरत गाने को youtube पर 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है , करीम सिटी कॉलेज के मॉस कन्यूनिकेशन के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार प्रसाद ने युवराज अनुभव, यश सिंह राजपूत एवं क्रिएटिव अभिषेक के साथ मिलकर सांग बनाया है।  इसमें क्रिएटिव अभिषेक ने रैप किया। अभिषेक ने बताया कि दो माह में निर्मित वीडियो सांग को लेकर कोई प्रायोजक नहीं मिला।…

Read More

​इस माह में अब तक सीमा पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है लेकिन अब भारत ने चीन से साफ तौर पर कहा है कि ​उसके सैनिक खुद को और अपनी स्थिति बचाने के लिए सभी उपाय करेंगे, जिसमें ​गोली चलाना भी शामिल है​​।​​ अगर भारत ​को ​दबा​ने की कोशिश की गई तो वह ​किसी भी तरह के ​संघर्ष से दूर नहीं रहेगा।​ भारत और चीन के बीच 14 घंटे की बैठक ​​के बाद भी पुराने हालात हैं। दोनों देशों के बीच 10 दिनों के भीतर सातवें दौर की सैन्य वार्ता की तैयारी है लेकिन चीन ने अभी तक पीछे हटने के संकेत नहीं दिए हैं। भारत चाहता है कि वास्तविक नियंत्रण…

Read More

 लड़ाकू विमान राफेल की खरीद को लेकर कैग रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी ने कहा कि भले ही केंद्र की मोदी सरकार राफेल की खरीद को लेकर ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने का दावा करे लेकिन कैग की रिपोर्ट ने सारी पोल खोल दी है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि डसॉल्ट एविएशन ने 60,000 करोड़ की डील में ऑफसेट की शर्तों का पालन नहीं किया है। ऐसे में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कन्फर्म नहीं पर सवाल खड़ा होता है कि क्या…

Read More

 बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में गुरुवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया। हमले करने के बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहे। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार चामोरा के केसरमुल्ला इलाके से सीआरपीएफ की 117 वाहिनी के जवानों का एक गश्ती दल गुजर रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर अचानक गोलीबारी कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने…

Read More

जिले के त्राल इलाके में गुरुवार की सबुह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं और मुठभेड़ जारी है। अवंतीपोरा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर धर-पकड़ अभियान शुरू किया था, तभी आतंकियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। अन्य आतंकियों से खबर लिखने तक मुठभेड़ जारी थी।

Read More

 नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ​ने मानसून सत्र के दौरान डिफेंस ऑफसेट पॉलिसी पर ​​संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में ​पिछले 15 साल में विदेशी कंपनियों से हुए रक्षा सौदों में भारत को 8000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया है​​। ​साथ ही लड़ाकू विमान राफेल बनाने वाली कंपनी पर करार के मुताबिक​ ​​​कावेरी​ इंजन की तकनीक अभी तक हस्तांतरित न करने पर सवाल उठाया है​।   ​संसद में ​पेश ​​रिपोर्ट में कहा गया है कि ​फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन ​से ​36 राफेल ​विमानों ​की डील ​करते समय ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट ​में ​​डीआरडीओ को ​​कावेरी​ इंजन की तकनीक देकर 30 प्रतिशत ​​ऑफसेट पूरा ​करने की बात तय हुई थी लेकिन अभी तक ​यह वादा पूरा नहीं किया गया ​है। ​अनुसंधान एवं विकास संगठन​ (​​डीआरडीओ​)​ को ​​इंजन…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 57 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 508 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 57, 32, 519 हो गई है। वहीं, 24 घंटे में कोरोना से 1,129 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 91,149 तक पहुंच गई है।गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,66,382 एक्टिव मरीज हैं। राहतभरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 46,74,988 मरीज…

Read More

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा लाए कृषि विधेयकों को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि एक तरफ तो सरकार कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) को बेकार बता रही है और दूसरी ओर इसे बंद करने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों में स्पष्टता रखते हुए एकमत फैसला लेना चाहिए, जिससे किसानों में साफ संदेश जा सके। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत से सवाल किया है कि यदि उन्हें एपीएमसी से…

Read More

लोकसभा और राज्यसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के साथ ही संसद का मॉनसून सत्र बुधवार को ख़त्म हो गया. सत्र की अवधि तो एक अक्टूबर तक की थी लेकिन संसद भवन परिसर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसे जल्दी खत्म करने का फैसला लिया गया. 14 सितंबर से शुरु हुआ ये सत्र कई मायनों में अनोखा रहा. सत्र की सबसे खास बात ये रही कि ये लगातार 10 दिनों तक चला. संसद के इतिहास में जहां लोकसभा में पहली बार रविवार को भी काम हुआ वहीं राज्यसभा में शनिवार और रविवार, दोनों ही दिन पहली…

Read More