Author: shivam kumar

 भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को संसद में ड्रग और उसके बॉलीवुड कनेक्शन का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने इसमें पड़ोसी देशों का हाथ होने की बात भी कही। मानसून सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि ड्रग का बढ़ता कारोबार और उसकी लगातार बढ़ती लत देश के युवाओं का बर्बाद कर रही है जिसमें पड़ोसी देशों का हाथ है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद  है कि फिल्म जगत जिससे युवा प्रेरणा लेता है वहां भी ड्रग का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नार्कोटिक ब्यूरो ने ड्रग कारोबार से…

Read More

कारगिल में 18 हजार फीट ऊंची बर्फ की चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने का अनुभव रखने वाली भारतीय सेना के लिए लद्दाख की खून जमा देने वाली बर्फीली पहाड़ियां कोई मायने नहीं रखतीं। चीन से तनातनी फिलहाल आने वाले ठंड के दिनों तक खत्म होती नहीं दिखती, इसलिए सेना ने ठंड के दिनोंं में भी चीनियों से मोर्चा संभालने के इरादे से खुद को तैयार कर लिया है। लद्दाख के उच्च ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्र में विशेषज्ञता वाले भारतीय बल तैनात हैं। लद्दाख की बर्फीले पहाड़ियों पर उन्हीं भारतीय सैनिकों को तैनात किया गया है जिन्हें दुनिया के सबसे…

Read More

 सुप्रीम कोर्ट की मानहानि के दोषी प्रशांत भूषण ने 1 रुपये का जुर्माना बैंक ड्राफ्ट के जरिये भरा। प्रशांत भूषण ने कहा कि जुर्माना भरने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने यह फैसला स्वीकार कर लिया है बल्कि वे सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने के लिए उमर खालिद को गिरफ्तार किया गया। सीताराम येचुरी और दूसरों को परेशान किया जा रहा है। प्रशांत भूषण ने कहा कि प्रत्येक नागरिक से एक एक रुपया जमा कर एक सच्चाई कोष बनाया जा रहा है जिसका पैसा…

Read More

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति से हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं का समानांतर विकास होगा। हिंदी दिवस के अवसर पर एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि एक देश की पहचान उसकी सीमा व भूगोल से होती है लेकिन उसकी सबसे बड़ी पहचान उसकी भाषा है। भारत की विभिन्न भाषाएं और बोलियां उसकी शक्ति भी है और उसकी एकता का प्रतीक भी है। गृह मंत्री ने कहा कि हिंदी सदियों से पूरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति…

Read More

 नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) ने वरली के पॉश इलाके में सोमवार सुबह छापा मारकर शोविक चक्रवर्ती के दोस्त सूर्यदीप मलहोत्रा को हिरासत में ले लिया है। एनसीबी टीम सूर्यदीप को मुंबई स्थित अपने कार्यालय में लाकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में एनसीबी अब तक रिया चक्रवर्ती सहित 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीबी इन ड्रग पेडलरों को सीढ़ी बनाकर फिल्म जगत में फैले ड्रग के मकडज़ाल पर से पर्दा उठाने की तैयारी कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में ड्रग कनेक्शन का संकेत मिलने के बाद एनसीबी ने रविवार को मुंबई के कई…

Read More

भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर काफी समय से तनाव चल रहा है. हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति तक बन रही है. इस तनाव के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जहां चीन कुछ कंपनियों के द्वारा भारतीयों पर नजर रख रहा है. इनमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री तक, मुख्यमंत्री से लेकर सेना के वरिष्ठ अफसरों तक की जासूसी होने की जानकारी है. जो भारत का लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. कंपनी का चीन की सरकार और चीन…

Read More

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानसून सत्र में प्रश्नकाल के मुद्दे पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि ज्यादातर पार्टियों के लोग प्रश्नकाल को हटाने पर सहमत हुए हैं। इसलिए मैं सभी सदस्यों से निवेदन करता हूं कि सदन की कार्यवाही में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बहुत से नेताओं से मैंने भी बातचीत की है। असाधारण परिस्थितियों में संसद की कार्यवाही हमको करनी पड़ रही है। इसमें सबका का सहयोग चाहिए। 4 घंटे के लिए सदन चलेगा और मैंने अनुरोध किया था कि उसमें प्रश्नकाल न हो। आधे घंटे का एक जीरो ऑवर हो। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी प्रश्न पूछना है…

Read More

कंगना रनौत मुंबई से अपने गृह जनपद मनाली के लिए रवाना हो गई है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने एक बार फिर शिवसेना पर निशाना साधा है. कंगना ने एयरपोर्ट पर उतरते ही ट्वीट किया कि ‘चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग ख़ुशी से बधाई दे रहे हैं, लगता है इस बार मैं बच गयी, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला.

Read More

 चीन के रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका को वैश्विक व्यवस्था और विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। चीन की यह टिप्पणी उसकी सैन्य महत्वाकांक्षा को लेकर आई अमेरिकी रिपोर्ट के जवाब में आई है। चीनी सैन्य घटनाक्रम एवं लक्ष्यों पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से अमेरिकी कांग्रेस को वार्षिक तौर पर दी जाने वाली रिपोर्ट दो सितंबर को जारी गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सेना के लक्ष्यों से अमेरिका के राष्ट्रीय हितों और अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था की सुरक्षा के लिए गंभीर निहितार्थ होंगे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू क्यान…

Read More

टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर बहुत जल्द किलकारियां गुंजने वाली है। अगस्त के महीने में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वहीं इन दिनों अनुष्का अपना प्रेग्नेंसी पीरियड दुबई में एंजॉय कर रही हैं। इस हद तक अनुष्का शर्मा को पसंद करती हैं करीना हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जहां वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा…

Read More

महासमुंद जिले के पिथोरा से लगे ग्राम बया में देशी विदेशी शराब शासकीय दाम से अधिक मनमाने दामों पर बेचने की शिकायत सामने आई है।मनमाने दामों की वजह से शराब के शौकीनों की जेब ढीली हो रही हैं। बया क्षेत्र के शराब शौकीनों ने इस प्रतिनिधि के सामने अपना दुखड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि यहाँ की शराब दुकान के कर्मी खुलेआम ग्राहकों को धमकी भी दे रहे हैं । कर्मियों द्वारा साफ कहा जा रहा है कि लेना है तो लो वरना यहां से भाग जाओ। इसकी शिकायत कुछ ग्राहकों ने आबकारी अधिकारी से भी की थी परन्तु किसी…

Read More