वैसे तो अलग-अलग देशों में इंजीनियर्स डे अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है लेकिन भारत में यह दिवस 15 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में ‘इंजीनियर्स डे’ या अभियंता दिवस को भारत रत्न से सम्मानित सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म-दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. विश्वेश्वरैया प्रसिद्ध भारतीय सिविल इंजीनियर और मैसूर के 19वें दीवान थे। आइए इस इंजीनियर्स डे 2020 के मौके पर केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों, संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सितंबर 2020 में निकली सरकारी नौकरियों के बारे में जानते हैं जिनके लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, कंप्यूटर और…
Author: shivam kumar
बिहार में कोसी और मिथिलांचल के लोगों का सपना 86 साल के बाद पूरा होने जा रहा है. कोसी नदी पर बने रेल महासेतु पर ट्रेन का ट्रायल सफल होने के बाद अब जल्द ही इस महासेतु से ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी. PM नरेंद्र मोदी के हाथों रेल महासेतु के साथ ही सरायगढ़ से आसनपुर कुपहा रेलखंड का उद्घाटन 18 सितंबर को होने जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 18 सितंबर को कोसी महासेतु का उद्घाटन करने वाले हैं. समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के…
योशिहिदे सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ पार्टी का नया नेता चुना गया और इस तरह उनके अब प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। सत्तारूढ़ पार्टी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 प्राप्त हुए जबकि अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए। आबे ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में मुख्य कैबिनेट सचिव और आबे के करीबी माने जाने वाले सुगा की जीत तय मानी जा रही थी क्योंकि लिबरल डेमोक्रेटस…
चीन पूर्वी लद्दाख (Ladakh Border Dispute) में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चालबाजियां करने से बाज नहीं आ रहा. ताजा जानकारी के मुताबिक,के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन अब ऑप्टिकल फाइबर केबल (Fiber-optic cable) बिछा रहा है, जबकि दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव कम करने के लिए उच्च स्तरीय बातचीत हो रही है. इसी के साथ ही भारत को दोतरफा युद्ध जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ चीन है और दूसरी और उसका दोस्त . चीन के साथ जारी तनाव के बीच सरकार ने कहा कि पिछले आठ महीनों में जम्मू क्षेत्र में…
भाजपा सांसद रवि किशन पर समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को ऊपरी सदन में कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश चल रही है। फिल्म उद्योग रोजाना पांच लाख लोगों को सीधा रोजगार देता है। बता दें कि सोमवार को लोकसभा में रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था। जया बच्चन ने कहा, ‘मनोरंजन उद्योग के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काया जा रहा है। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले लोगों ने इसे गटर कहा है। मैं इससे पूरी तरह से असहमत हूं। मुझे उम्मीद…
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार खबरों में बनीं हुईं हैं। शिवसेना (Shivsena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) से शुरू हुए ट्विटर वॉर के बाद कंगना ने खुद को मुंबई में आसुरक्षित बताया था। कंगना के इस बयान के बाद से ये ट्विटर वॉर बढ़ता ही चला गया जिसके बाद संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस ना आने की सलाह तक दे दी। इसके बाद ही कंगना ने मुंबई जाने का फैसला लिया। वहीं, कंगना के इस फैसले को देखते हुए उनके पिता ने बेटी के लिए सुरक्षा की मांग की थी जिसके बाद केंद्र सरकार ने कंगना को वाई…
भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों का फायदा अरब सागर में उस समय मिला, जब भारतीय जंगी जहाज आईएनएस तलवार को उत्तरी अरब सागर में तैनाती के दौरान अमेरिकी नौसेना के टैंकर से ईंधन लेना पड़ा। दोनों देशों के बीच (लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ अग्रीमेंट-लेमोआ) रक्षा समझौता हुआ है। इसी के तहत अब भारत और अमेरिका एक दूसरे के बेस का भी इस्तेमाल करेंगे। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि 2016 में भारत और अमेरिका के बीच (लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ अग्रीमेंट-लेमोआ) पर समझौता हुआ था। इसके तहत दोनों देश की तीनों सेनाएं मरम्मत और सेवा से…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 49 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83 हजार 809 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 49, 30, 237 हो गई है। बीते 24 घंटे में 1,054 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 80,776 पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,90,061 एक्टिव मरीज हैं। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 38,59,400 मरीज स्वस्थ हो चुके…
भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को संसद में ड्रग और उसके बॉलीवुड कनेक्शन का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने इसमें पड़ोसी देशों का हाथ होने की बात भी कही। मानसून सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि ड्रग का बढ़ता कारोबार और उसकी लगातार बढ़ती लत देश के युवाओं का बर्बाद कर रही है जिसमें पड़ोसी देशों का हाथ है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि फिल्म जगत जिससे युवा प्रेरणा लेता है वहां भी ड्रग का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नार्कोटिक ब्यूरो ने ड्रग कारोबार से…
कारगिल में 18 हजार फीट ऊंची बर्फ की चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने का अनुभव रखने वाली भारतीय सेना के लिए लद्दाख की खून जमा देने वाली बर्फीली पहाड़ियां कोई मायने नहीं रखतीं। चीन से तनातनी फिलहाल आने वाले ठंड के दिनों तक खत्म होती नहीं दिखती, इसलिए सेना ने ठंड के दिनोंं में भी चीनियों से मोर्चा संभालने के इरादे से खुद को तैयार कर लिया है। लद्दाख के उच्च ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्र में विशेषज्ञता वाले भारतीय बल तैनात हैं। लद्दाख की बर्फीले पहाड़ियों पर उन्हीं भारतीय सैनिकों को तैनात किया गया है जिन्हें दुनिया के सबसे…
सुप्रीम कोर्ट की मानहानि के दोषी प्रशांत भूषण ने 1 रुपये का जुर्माना बैंक ड्राफ्ट के जरिये भरा। प्रशांत भूषण ने कहा कि जुर्माना भरने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने यह फैसला स्वीकार कर लिया है बल्कि वे सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने के लिए उमर खालिद को गिरफ्तार किया गया। सीताराम येचुरी और दूसरों को परेशान किया जा रहा है। प्रशांत भूषण ने कहा कि प्रत्येक नागरिक से एक एक रुपया जमा कर एक सच्चाई कोष बनाया जा रहा है जिसका पैसा…
