Author: shivam kumar

पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। बुधवार सुबह 7:10 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अचानक जब धरती डोलने लगी थी तो पहले तो लोगों को समझ में नहीं आया कि भूकंप आया है लेकिन जब पंखे टेबल बिस्तर आदि डोलने लगे थे तब लोग दौड़कर घरों से बाहर निकल आए थे। तीव्रता इसकी कम थी…

Read More

अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बनने से अगले 12 घंटे में तूफान निसर्ग विकराल रूप धारण कर सकता है। इसके चलते भावनगर, अमरेली के 50 और सौराष्ट्र व दक्षिण गुजरात के 159 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।सूरत जिले में रहने वाले लोगों ने संभावित संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। कई इलाकों में एनडीआरएफ और एक एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण गुजरात में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश होने…

Read More

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की सूचना के बाद राज्य सरकार ने समुद्री इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 10 टीमें समुद्रीय किनारा क्षेत्रों में लोगों को जागरुक कर रही हैं। महाराष्ट्र की स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की 7 टीमें स्टेट रिजर्व पुलिस की 16 टीमों के साथ रायगढ़ से लेकर पालघर तक महाराष्ट्र के 720 किलोमीटर के समुद्रीय तटीय क्षेत्र में लगाई गई हैं। एनडीआरएफ टीम सचिन नलावड़े ने बताया कि निसर्ग तूफान से लोगों को बचाने के लिए 10 टीम तैनात की गई हैं। टीम को जरूरत के अनुसार नाव दी गई…

Read More

वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट ने लगभग अढाई माह पहले दस्तक दी थी और उसी दिन से पुलिस ने लाॅक-डाउन एवं कफ्र्यू को जिस मुस्तैदी के साथ सफलता प्रदान की, वह सराहनीय है। वह मंगलवार को ढालपुर मैदान में फ्रंटलाईन कोरोना वारियर्ज की भूमिका निभा रहे पुलिस जवानों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया और मैदान में पुलिस के जवान एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर खड़े थे। गोविंद ठाकुर ने कहा…

Read More

70 दिन बीत जाने के बाद जैसे ही अनलॉक 1 शुरू हुआ तो दुकानदारों को राहत मिली। दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी अपनी दुकानें खोलीं।  दुकाने खोलते समय किसी के शटर पर जंग लग गया तो किसी के ताले में जंग लग गया। लोग दुकानों के शटरों व तालों में तेल डालते व ग्रीस लगाते नजर आये। दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानें 22 मार्च यानी जनता कर्फ्यू के दिन से ही बन्द पड़ी थीं। उन्होंने बताया कि 70 दिन के बाद जब दुकानें खोली तो उनके शटर नहीं खुल पाये ओर तालों में भी जंग लग गया। उन्होंने तालों व शटरों पर…

Read More

दुनिया के बाजारों में बढ़त के बीच घरेलू शेयर बाजार भी मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 337.19 अंक और 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 33,640.71 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 89.25 अंक और 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 9,915.40 के स्‍तर पर बना हुआ है। कारोबार के दौरान निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में 11 हरे निशान में हैं। ऑटो, फार्मा, मेटल और रियल्‍टी…

Read More

कोविड-19 की महामारी के कारण संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत को मंत्र दिया। मोदी ने कहा कि कोरोना से निपटकर हम निश्चित तौर पर अपनी विकास दर को हासिल करेंगे और ये मुमकिन है। क्‍योंकि, केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है। पीएम ने कहा कि भारत को फिर से तेज़ विकास के पथ पर लाने के लिए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 5 चीजें बहुत ज़रूरी हैं। उन्‍होंने कहा कि इसमें इंटेंट, इंक्लूजन, इन्वेस्टमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन अहम…

Read More

रेल बोर्ड के एक और अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रेल भवन में कोविड-19 का यह सातवां मामला है। रेलवे ने अपने 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को होम क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रेल भवन के पंचम तल पर स्थित रेल राजभाषा पत्रिका सेल में जेएसए पद पर कार्यरत अधिकारी की एक जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह अधिकारी अंतिम बार 21 मई को रेल भवन ड्यूटी पर आया था। संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए रेल भवन के पंचम तल के कुल 12 अधिकारियों और…

Read More

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस एसए बोब्डे को पत्र लिखा है। पत्र में जुलाई महीने से कोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि वर्चुअल कोर्ट में वकील प्रभावी ढंग से अपनी बात नहीं रख पाते हैं। पत्र में कहा गया है कि 95 फीसदी वकील वर्चुअल सुनवाई में अपनी बात ठीक से नहीं रख पाते हैं। कई मामलों में जिसमें कई वकीलों के पेश होने की जरूरत होती है उन मामलों में सभी वकीलों की बातें नहीं सुनी जाती हैं। उनके माईक कोआर्डिनेटर बंद रखते हैं…

Read More

सोनाक्षी अपने पापा एक्टर शत्रुघन सिन्हा की लाडली बेटी हैं. उनका बचपन बहुत शानदार बीता. खूब खाती-पीती रहने वाली सोनाक्षी जब टीनएज में आई तो उनका वजन लगभग 96 किलो हो गया. बड़े बिल्ड की सोना अच्छी-खासी मोटी थीं. स्कूल में गेम्स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती. उसकी दोस्ती लड़कों से थी, जो उसे अपने जैसा मानते थे. लड़कियां उनके मोटापे को लेकर उन्हें चिढ़ाती रहतीं. जब सोनाक्षी कॉलेज में आई तो उसका इंटरेस्ट बदलने लगा. वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी. एक बार कॉलेज के एक फंक्शन में लड़कियां फैशन शो की तैयारी कर रही थीं. सोनाक्षी…

Read More

अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाया जा रहा है, साथ ही छत्तीसगढ़ में फंसे अन्य राज्यों के श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा जा रहा है। छत्‍तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों से लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य में फंसे उत्तरप्रदेश के श्रमिकों एवं व्यक्तियों को उनके गृह राज्य ले जाने के लिए 5 जून को रायपुर रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन बस्ती उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन उत्तरप्रदेश राज्य में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर वापस लौटेगी। इस स्पेशल ट्रेन की…

Read More