अफ़ग़ान मिलिट्री ने अपने बयान में कहा कि अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में एक विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई तथा एक बच्चा घायल हो गया है। 201 वीं सिलाब कोर ने एक बयान में कहा कि सरकार विरोधी सशस्त्र तत्व द्वारा विस्फोटक उपकरण नंगरहार में देह बाला जिले के शाबी इलाके में लगाया गया था। तालिबान सहित सरकार विरोधी सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने अब तक इस घटना के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। तालिबान और अन्य समूहों के आतंकवादी अक्सर सुरक्षा बलों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए अपनी पसंद के हथियार…
Author: shivam kumar
लॉस एंजेल्स : नस्लीय हिंसा में मृतक 46 वर्षीय अश्वेत जार्ज फ़्लोएड के भाई टोरेंस ने हिंसात्मक आंदोलन को लगाम दिए जाने और तत्काल शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हिंसात्मक आंदोलन की जगह और भी रास्ते हैं, जिन पर कार्रवाई की जा सकती है। विदित हो, शुक्रवार को मिनिया पोलिस में एक श्वेत पुलिस कर्मी ने अश्वेत नागरिक जार्ज फ़्लोएड की गर्दन अपने घुटने के बल से दबा थी, जिस से उसकी मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के घर वालों ने एक निष्पक्ष पोस्टमार्टम की माँग की थी। डाक्टर माइकल बाड़ेन…
वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हिंसा और लूटपाट की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए सौ वर्ष पुराने राजद्रोह एक्ट लगाने की धमकी दी है। इस एक्ट के अधीन राष्ट्रपति को घरेलू संकट से निजात पाने और हिंसात्मक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मिलिट्री तैनात किए जाने के अधिकार हैं। इस में एक शर्त इतनी सी है कि राष्ट्रपति यह अधिकार तभी इस्तेमाल करते हैं जब स्टेट गवर्नर हिंसात्मक आंदोलन पर नियंत्रण कर पाने में विफल हो जाते हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस में रोज़ गार्डन से देश के नाम संदेश में कहा कि मौजूदा क़ानून के अंतर्गत एक…
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगामी आठ जून को भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनों के साथ ऑनलाइन जनसभा करने की घोषणा की है। इसके लिए सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इंटरनेट के जरिए अमित शाह की जनसभा को राज्यभर में असरदार बनाने के लिए भाजपा की ओर से जगह-जगह बड़े-बड़े प्रोजेक्टर लगाने की तैयारी की जा रही है ताकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शाह संबोधन करना शुरू करें तो अधिकतर लोग देख सकें। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सवाल पूछने हैं और आम कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने…
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को उन्होंने दो ट्वीट कर आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को तो खुली छूट दी जाती है लेकिन विपक्षी सांसदों के खिलाफ झूठे मामले बनाकर उन्हें फंसाया जा रहा है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को टैग करते हुए एक दिन पहले के ट्वीट का जवाब नहीं देने के लिए राज्यपाल ने खिंचाई भी की। उन्होंने कहा कि बंगाल में 40 हजार कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट अब भी लंबित…
प्रदेश में लाखों कामगारों की वापसी के साथ इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्किल मैपिंग कर डेटा बैंक बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक कामगारों का पूरा डेटाबेस राजस्व विभाग इकट्ठा कर रहा है। अब तक 23-24 लाख लोगों का डेटाबेस तैयार कर लिया गया है। अब तक प्रदेश में आए लगभग 30 लाख लोगों के स्वरोजगार, पुर्नवास एवं स्किलिंग आदि की व्यवस्था राजस्व विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे डेटाबेस के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। शीघ्र ही कामगार-श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) कल्याण…
नई दिल्ली : ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु’ के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो से 685 भारतीयों को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंच गया। बंदरगाह पर पहुंचने से पहले आईएनएस जलाश्व का नौसेना के जहाजों ने स्वागत किया और फ्लीट में शामिल होकर तूतीकोरिन हार्बर में प्रवेश कराया। कोलंबो, श्रीलंका से सोमवार की शाम को 685 भारतीय नागरिकों को लेकर आईएनएस जलाश्व तमिलनाडु में तूतीकोरिन बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था। भारत सरकार के ‘मिशन वंदे भारत’ के तत्वावधान में भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ शुरू किया था, जिसका यह तीसरा चरण है। इसके पहले के दो चरणों में मालदीव से 1488 भारतीय नागरिकों की समुद्री…
उत्तर-पूर्व फ्रांस के एक अस्पताल ने नवंबर से दिसंबर के बीच अस्पतालों में फ्लू की शिकायत लेकर आए 2,500 से ज्यादा लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट का अध्ययन किया है। अध्ययन में चौकांने वाला खुलासा किया गया कि केवल नवबंर में ही दो एक्स-रे रिपोर्ट ऐसी आईं, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। ये बात अलग है कि उस समय डॉक्टर्स को कोरोना वायरस को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। उत्तर-पूर्व फ्रांस के कॉलमार में स्थित अल्बर्ट श्वित्जर अस्पताल के डॉक्टर माइकल श्मिट और उनकी टीम ने दावा किया है कि अभी तक यूरोप के जिन देशों में कोरोना के मामले…
नई दिल्ली। दिल्ली में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस आबिद हुसैन ट्रेन से सेना की टुकड़ी के आवागमन के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश में था। इसके लिए उसने फर्जी नाम से रेलवे के एक कर्मचारी से संपर्क भी स्थापित कर लिया था। लेकिन वह कोई अहम जानकारी ले पाता, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।दिल्ली पुलिस ने जासूसी में पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों आबिद हुसैन और मुहम्मद ताहिर को रविवार को उस वक्त पकड़ा था, जब ये दोनों पैसे के बदले एक व्यक्ति से भारत की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज लेने की कोशिश…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘राज्य स्थापना दिवस’ पर तेलंगाना के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने साथ ही आंध्र प्रदेश की आम जनता को भी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर दिए अपने बधाई संदेश में कहा, ‘तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। इस राज्य के लोग विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। यह राज्य भारत के विकास को नई गति देने में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों की प्रगति और समृद्धि की मंगल-कामना करता हूं।’ प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में आगे कहा, ‘आंध्र प्रदेश के लोगों…
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने रोजगार और अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 1 जून से लॉकडाउन को अनलॉक करने का प्लान बनाया है। सरकार ने इसके लिए अब लोगों को और बाजारों को थोड़ी छूट देना शुरु कर दिया है। इसी बीच उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं। जहां लोग बड़ी संख्या में गंगा दशहरा के अवसर पर प्रयागराज में संगमघाट में स्नान करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि राज्य सरकार ने अभी अनलॉक 1 में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं दी है। बता दें अनलॉक-1 में…
