Author: shivam kumar

कोरोना काल में बिस्किट की खपत में तेजी से इजाफा हुआ है. वित्‍त वर्ष 2019-20 में मिल्क बिस्किट का बाजार बढ़कर 1800 करोड़ रुपए का हो गया. पतंजलि के बिस्किट कारोबार ने इस वित्त वर्ष में Horlicks को भी पीछे छोड़ दिया. वित्‍त वर्ष 2017-18 में पतंजलि का बिस्किट कारोबार 284 करोड़ रुपए का था, जो वित्‍त वर्ष 2019-20 में बढ़कर 442 करोड़ रुपए हो गया. पतंजलि ने घी, शहद, टूथपेस्‍ट, च्‍वनप्राश और बिस्किट श्रेणी में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाया है. आपको बता दें कि ब्रि‍टानिया का मिल्‍क बिस्किट अभी भी मार्केट लीडर है, हालांकि उसकी बाजार हिस्‍सेदारी मामूली…

Read More

अहमदाबाद की एक महिला को 124 दिन में दोबारा कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इस खबर से हड़कंप मच गया है। महिला के सैंपल को शोध करने के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। गुजरात में मार्च-अप्रैल में दानिलिमडा क्षेत्र कोरोना का हॉटस्पॉट बना था। उस समय यहां रहने वाले दंपति ने कोरोना परीक्षण कराया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 18 अप्रैल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए। पति-पत्नी का आठ दिन बाद पुन: परीक्षण किया गया। पत्नी की रिपोर्ट नकारात्मक आई और उसे 27 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। पति 25 दिन बाद छुट्टी…

Read More

हाल में मनोनीत किए गए कर्नाटक बीजेपी के विधानपरिषद सदस्य ए एच विश्वनाथ ने पार्टी के रुख के विपरीत बुधवार को 18वीं शताब्दी के मैसूर के विवादास्पद शासक टीपू सुल्तान को ‘‘माटी का पुत्र’’ बताया जिन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. विश्वनाथ गत वर्ष कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के खिलाफ बगावत करने के बाद बीजेपी के पाले में चले गए थे. विश्वनाथ ने कहा, ‘‘ दक्षिण में टीपू सुल्तान थे … ये वे लोग हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए बिगुल बजाया था, इसी तरह संगोली रायन्ना (18 वीं शताब्दी के योद्धा और कित्तूर में स्वतंत्रता…

Read More

कॉम्बेट ड्रोन, फाइटर जेट्स, सबमरीन, टैंक और तोप पाकिस्तान को मुहैया कराने के बाद चीन अब पाकिस्तानी सेना को अपने बताए ‘रास्ते’ पर चलाने के लिए तैयार है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना अब अपने मिसाइल सिस्टम्स के नेविगेशन के लिए चीन के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, बेदू (बेइदूओ) का इस्तेमाल करने जा रही है. पाकिस्तानी सेना दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले अमेरिकी नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस का इस्तेमाल बंद करने जा रही है. एबीपी न्यूज आज आपको बताने जा रहा है कि आखिर पाकिस्तानी सेना को जीपीएस सिस्टम से क्या डर सता रहा है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी…

Read More

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन के साथ सीमा विवाद का समाधान सभी समझौतों और सहमतियों का सम्मान करते हुए और एकतरफा ढंग से यथास्थिति में बदलाव का प्रयास किये बिना ही प्रतिपादित किया जाना चाहिए. उन्होंने इस मुद्दे पर भारत का रूख स्पष्ट किया. जयशंकर ने लद्दाख की स्थिति को 1962 के संघर्ष के बाद सबसे गंभीर बताया और कहा कि दोनों पक्षों की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अभी तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी अभूतपूर्व है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सीमा स्थितियों का समाधान कूटनीति के जरिए हुआ. अपनी…

Read More

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर उठे विवाद को पार्टी शांत करने की कोशिश में जुटी है, पर असंतुष्ट नेता अभी भी मुखर है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखने वाले नेताओं में शामिल राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर एक और ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में विरोध और समर्थन की बात की है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गाधी ने असंतुष्ट नेताओं से फोन पर बात की है। उनकी इस कोशिश को लेकर पार्टी में अलग-अलग राय है। कई नेता मानते हैं कि यह कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से सुलह का संकेत…

Read More

रामजन्मभूमि के 70 एकड़ परिसर का डिजाइन दस्तावेज रूप में तैयार हो गया है। मंदिर निर्माण समिति की मुहर लगने के बाद ड्राफ्ट को लेकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बीती रात यहां पहुंचे। बुधवार को उन्होंने इस नक्शे को लेकर मानस भवन में एलएण्डटी व जिला प्रशासन से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। इससे पहले उन्होंने बताया कि अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण में नक्शा दाखिल करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि नक्शा दाखिल करने से पहले प्राधिकरण के प्रावधानों के अनुसार फायर, वन एवं नजूल के अलावा विभिन्न विभागों के अनापत्ति प्रमाण पत्र की भी…

Read More

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में 25.55 लाख करदाताओं (टैक्‍सपेयर्स) को 95,853 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए हैं। आयकर विभाग ने बुधवार को ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी। आयकर विभाग ने बताया कि इस रिफंड में व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) और कॉरपोरेट कर रिफंड शामिल है। इस अवधि के दौरान 23.91 लाख इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स को करीब 29,361 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया गया है। इसके अलावा कॉरपोरेट टैक्स के 1.63 लाख से अधिक मामलों में 66,493 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड जारी किए गए हैं। आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में कहा है कि…

Read More

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में पिछले सप्ताह शहीद हुए सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा (22) का बुधवार शाम को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में उनके गृह नगर खुजनेर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई हरीश विश्वकर्मा ने शहीद जवान को नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस मौके पर सांसद रोड़मल नागर, स्थानीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी तादात में लोग मौजूद थे। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ से पूरे खुजनेर को गुंजायमान कर दिया। राजगढ़ के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने शहीद…

Read More

महाराष्ट्र स्थित ठाणे की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार 28 तब्लीगी जमात के सदस्यों को रिहा करने के आदेश दिए। रिहा होने वालों में 21 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनके खिलाफ मार्च में दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के बाद मामले दर्ज किए गए थे। विदेशी नागरिकों पर वीजा नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ कोरोना महामारी के बाद जारी किए गए दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप था। पिछले सप्ताह बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने दिल्ली के कार्यक्रम के बाद महाराष्ट्र आने वाले 29 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दर्ज ऐसे…

Read More

केंद्र सरकार ने देशभर के टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ‘फास्टैग’ के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया है। इससे अब केवल ‘फास्टैग’ लगे वाहनों को ही टोल प्लाजा से 24 घंटे के अंदर वापसी पर डिस्काउंट मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि टोल शुल्क प्लाजा पर वापसी यात्रा डिस्‍काउंट या कोई भी अन्य छूट प्राप्‍त करने के लिए ‘फास्टैग’ का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। जो भी उपयोगकर्ता 24 घंटे के भीतर वापसी या रिटर्न यात्रा करने के लिए डिस्‍काउंट अथवा किसी अन्य…

Read More