Author: shivam kumar

सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल ने बुधवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में गिरावट आई है क्योंकि उन्हें अब फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। प्रणब मुखर्जी के बेटे ने लोगों से पिता के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की भावुक अपील की है। सेना के रिसर्च और रेफरल (आरएंडआर) अस्पताल ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर कहा कि प्रणब मुखर्जी की चिकित्सीय स्थिति में गिरावट आई है क्योंकि उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। वह आज भी वेंटिलेटरी सपोर्ट पर हैं और वर्तमान में विशेषज्ञों की एक…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े 27 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 64 हजार 531 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढक़र 27,67,274 हो गई है और देश का रिकवरी रेट बढक़र 73.64 प्रतिशत हो गया है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1092 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढक़र अब 52,889 हो गई है। बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक देश में 6,76,514 एक्टिव मरीज हैं। लेकिन राहतभरी खबर यह…

Read More

उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में जारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश ने आपदाग्रस्त बंगापानी क्षेत्र में एक बार फिर से व्यापक नुकसान पहुंचाया है। राज्य में बारिश और भू-स्खलन के कारण चारधाम मार्गों समेत कई महत्वपूर्ण मार्ग अवरुद्ध हैं। पिथौरागढ़ जनपद के बंगापानी तहसील क्षेत्र में तेज बारिश के बाद गांव में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से एक होटल दब गया है। नाले में एक बाइक बह गई और दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। निकटवर्ती लुम्ती गांव में भी कई मवेशी नदी में बह गए हैं। गांव में लोगों के घरों में ही…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court on SSR) ने बड़ा फैसला देते हुए जांच CBI को सौंप दी है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि मुंबई पुलिस CBI टीम की केस में मदद करेगी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में ये भी स्पष्ट किया है कि मुंबई पुलिस ने केस से जुड़े जितने भी सबूत जमा किए हैं वह CBI को उसे सौंपने होंगे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक सभी के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. इस मामले पर LJP के…

Read More

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंप दी है. सुशांत सिंह राजपूत केस लेकर सुप्रीम कोर्ट में जज अपना फैसला सुनाने हुए कहा कि इस केस में बिहार सरकार सफाई देने में सक्षम है. इस केस में मुंबई पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना होगा. फैसला आने के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि ये न्याय की जीत है, मैं न्यायमूर्ति को प्रणाम करता हूं. उन्होंने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने क्या किया…

Read More

प्रदेश में कोरोना के तेजी से प्रसार के बीच योगी सरकार ने संक्रमण की जांंच के मामले में एक और उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश अब कुल 40 लाख कोरोना नमूनों की जांच करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।    पिछले कुछ समय से प्रतिदिन होने वाली जांच के मामले में उप्र लगातार अव्वल चल रहा है। इसके बाद राज्य बीती 14 अगस्त को कुल कोरोना नमूनों की जांच के मामले में तमिलनाडु को पीछे छोड़कर देश में पहले पायदान पर आया और अब 40 लाख की जांच का आंकड़ा भी सबसे पहले पार कर लिया है।…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली स्वीकृति के बाद लखनऊ और मेरठ में सम्पत्ति क्षति दावा अधिकरण के गठन की कार्यवाही तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को इसको लेकर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश को अराजकता स्वीकार नहीं है। सार्वजनिक अथवा निजी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले दंगाइयों और उपद्रवियों से वसूली सुनिश्चित की जाएगी। सतर्क उत्तर प्रदेश, सुरक्षित उत्तर प्रदेश। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि ‘दण्डः शास्ति प्रजाः सर्वा दण्ड एवाभिरक्षति। दण्डः सुप्तेषु जागर्ति दण्डं धर्म विदुर्बुधाः।।’ ‘उ.प्र.लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली नियमावली 2020’ के अनुसार लखनऊ व मेरठ में शीघ्र ही संपत्ति…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। जस्टिस ह्रषिकेश राय की बेंच ने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया कि वो इस केस से जुड़े सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंप दे। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अधिकार है। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वो भविष्य में भी सुशांत सिंह के मामले में दर्ज किसी दूसरे केस की भी जांच करेगी। कोर्ट ने पिछले 11 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में बिहार सरकार ने कहा…

Read More

रांचीः झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बाद अब राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी आजसू के अध्यक्ष एवं विधायक सुदेश महतो मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद वह गृह पृथकवास में चले गए हैं। आजसू प्रमुख ने मंगलवार रात्रि को अपने ट्वीट संदेश में कहा कि मेरे प्रिय राज्यवासियों कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी से अनुरोध है कि आप अपनी कोरोना की जांच करवा लें। वहीं इसके ठीक पहले एक…

Read More

पाकिस्तान को झटके पर झटके झेलने पड़ रहे हैं. बहुत उम्मीदें लगाकर पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा सऊदी अरब गए थे लेकिन नाराज क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया. इसका मतलब ये हुआ कि हमेशा पाकिस्तान को मुश्किलों से उबारने वाला उसका सबसे बड़ा दोस्त सऊदी अरब भी अब उसके साथ नहीं रहा. इससे पाकिस्तान की आर्थिक हालत और पतली हो जाएगी. पाकिस्तान इन्हीं सऊदी प्रिंस के विमान को बाहरी देशों की यात्राएं करने के लिए मांगा करता था. जब पाकिस्तान की झोली खाली होती थी, वो तुरंत सऊदी अरब के आगे…

Read More

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विकास में जनसंख्या विस्फोट को सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा है कि देश के विकास को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत ही जरूरी है। मंगलवार रात जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पेज पर लाइव के माध्यम से गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी का 20 प्रतिशत सिर्फ भारत में है। जबकि जमीन दो प्रतिशत और पानी चार प्रतिशत से कम है, बढ़ती आबादी से प्राकृतिक संसाधन का दोहन हो रहा है। जल स्तर प्रतिवर्ष साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक घट रहा…

Read More