न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कहा है कि सीमा पार आतंकवाद भारत की प्रमुख सुरक्षा चिंताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि किसी साझेदार देश की ओर से भारत की इस चिंता को पर्याप्त रूप से समझा या महत्व नहीं दिया जाता है, तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है। • आतंकवाद को लेकर भारत की चिंता का किया जिक्र न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा के दौरान जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है। लक्षद्वीप के पश्चिम में एक ईरानी धौ को रोककर करीब 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद की गई। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। • खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन अधिकारियों के मुताबिक, 25 सितंबर को संदिग्ध नाव की आवाजाही की जानकारी मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी के नाम का ऐलान समाजवादी पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दोनों अधिकृत उम्मीदवार बुधवार सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक…
रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र की सेल सिटी सोसाइटी में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक डी-4 ब्लॉक की नौवीं मंजिल की रेलिंग पर जा चढ़ा। युवक काफी देर तक रेलिंग पर ही मौजूद रहा और नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नौवीं मंजिल की रेलिंग पर चढ़ा युवक बताया गया कि युवक शाम करीब सात बजे डी-4 ब्लॉक की नौवीं मंजिल की रेलिंग पर पहुंच गया था। ऊंचाई पर युवक को इस तरह खड़ा देख सोसाइटी के लोगों…
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मनातू प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचलाधिकारी (CO) को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोशल मीडिया पर दी गई धमकी बताया जा रहा है कि BDO और CO को सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दी गई। पुलिस अब धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और…
रांची/कोलकाता। कथित GST घोटाले और फर्जी इनवॉइस के जरिए वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई फर्जी GST बिल और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़े कथित नेटवर्क की जांच के तहत की गई। कई ठिकानों पर एक साथ पहुंची ED की टीम ED की कार्रवाई झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर की गई। इससे पहले भी एजेंसी ने इस मामले में रांची, जमशेदपुर और कोलकाता समेत कई जगहों पर तलाशी ली थी। जांच एजेंसी फर्जी कंपनियों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से…
मेदिनीनगर। झारखंड आंदोलनकारियों, किसानों और मजदूरों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को बुलाए गए झारखंड बंद का पलामू में असर देखने को मिला। मेदिनीनगर के रेड़मा चौक पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित कर दिया। प्रदर्शन के दौरान तीर-धनुष लेकर भी आंदोलनकारी सड़क पर पहुंचे। रेड़मा चौक पर लगाया जाम सुबह से ही आंदोलनकारी रेड़मा चौक पर जुटने लगे थे। संख्या बढ़ने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर और लेटकर रास्ता रोक दिया। इससे चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग…
रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्वी सिंहभूम के पारा शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें सेवा से हटाने और मानदेय रोकने के आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने संबंधित पारा शिक्षकों को अप्रैल 2025 से बकाया मानदेय का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है। हाई कोर्ट के फैसले से पारा शिक्षकों को राहत जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में पारा शिक्षकों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मामला उनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रमाण पत्रों को लेकर उठे विवाद से जुड़ा था। अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई के बाद संबंधित पारा शिक्षकों ने…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी मारा गया। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम शामिल थी। सेना के मुताबिक कोराग, यूसमर्ग के आम इलाके में “ऑप कोराग” के तहत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने चुनौती दी तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों…
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आज विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की अहम बैठक होनी है। बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों की हालिया रिपोर्टों के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है। बैठक में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। उनकी पार्टी का प्रतिनिधित्व सांसद हरेंद्र मलिक और मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी करेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की…
।।रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह प्रतिनिधि।। बरवाडीह। दुर्गा पूजा को लेकर बरवाडीह में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। आदिशक्ति महाबीर मंदिर पूजा समिति इस वर्ष श्रद्धालुओं को एक बार फिर अनूठी और आकर्षक थीम का दीदार कराने की तैयारी में जुट गयी है। इस बार पूजा पंडाल को प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। पंडाल का निर्माण बंगाल से पहुंचे कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। पंडाल के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा भी बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है।पंडाल में दक्षिण भारतीय द्रविड़ वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी।…
