Author: shivam kumar

शाहिद, अलीगढ़ और ओमर्टा जैसी फिल्मों के निर्देशक हंसल मेहता जल्द ही एक वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे। निर्देशक हंसल मेहता और निर्माता शैलेश आर सिंह एक बार फिर साथ काम करने की तैयारी में हैं। दोनों ने यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दूबे एनकाउंटर पर एक वेब सीरीज बनाने की घोषणा की है। गैंगस्टर विकास दूबे हाल में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। विवादास्पद गैंगस्टर विकास दूबे पर वेबसीरीज बनाने के लिए प्रोड्यूसर शैलेश आर सिंह ने पोलरॉइड मीडिया के साथ मिलकर हाथ मिलाया है। इसे हंसल मेहता द्वारा निर्देशित किया जाएगा। यह जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श…

Read More

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। हाल में आमिर खान तुर्की पहुंचे हैं। आमिर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों में आमिर खान मास्क पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के रिलीज में एक साल की देरी हो गई है। अब फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ क्रिसमस पर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले फिल्म 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। यह जानकारी फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी। तरण आदर्श ने सोमवार को ट्वीट…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को साउथ ब्लाक में ‘आत्मनिर्भर भारत सप्ताह’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि यदि हम अपने सभी साजो-सामान अपने देश में ही निर्मित करने में सक्षम होते हैं, तो देश की पूंजी का एक बड़ा हिस्सा बच सकता है। ‘आत्मनिर्भर’ का मतलब कभी भी स्वयं को दुनिया से अलग करना नहीं होता है। मैं समझता हूं कि हमारा देश, दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाए रखने में कामयाब होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसी दिशा में बढ़ने के लिए हम ‘आत्मनिर्भर सप्ताह’…

Read More

 पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनकी लड़ाई सैद्धांतिक थी। इन सिद्धांतों के चलते गुजरे डेढ़ सालों में हुई कुछ बातें आलाकमान तक पहुंचाना जरुरी था। नाराजगी भी इसी वजह से थी। अब आलाकमान ने हमारी बात सुनी हैं और कमेटी बनाकर उनके समाधान की बात की है। इसलिए, नाराजगी खत्म हो गई है।   पायलट सोमवार रात दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पद की कोई चाहत नहीं है। पार्टी…

Read More

फिल्म ‘सड़क 2’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से महेश भट्ट लम्बे समय बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म से तीनों किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं। फिल्म के इन तीनों किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आलिया भट्ट ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘असली हिम्मत वो…

Read More

भारतीय रेल आज से 16 अगस्त तक विशेष स्वच्छता सप्ताह अभियान का आयोजन किया है। इसी के अंतर्गत रांची रेल मंडल पर इस अवधि के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ।    वर्तमान परिस्थिति में यात्री गाड़ियों का परिचालन बहुत कम हो रहा है इसलिए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रेल पटरियों की स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाएगा । रेल पटरियों की सफाई के दौरान मुख्य रूप से रेल पटरी के आसपास के प्लास्टिक कचरे को हटाना है, रेलवे स्टेशन पर स्थित ऑफिस, रेलवे कॉलोनी, कार्यालय, रेलवे स्टेशन के दोनों छोर एवं आसपास के परिसर में स्वच्छता…

Read More

संजय दत्त को सोमवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।  सांस लेने में काफी तकलीफ के बाद उन्हें शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में  भर्ती कराया गया था। अब वो ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 61 वर्षीय संजय दत्त के अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता का कोराना टेस्ट भी हुआ था जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया था। अब वह पूरी तरह से ठीक है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद संजय दत्त ने ट्वीट…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि को राष्ट्रपति भवन में उनकी 126वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।   राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा, परिवार के सदस्य, राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत वी. वी. गिरी के चित्र के सामने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एक ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि को याद करते हुए लिखा है, दिवंगत राष्ट्रपति सरल जीवन और उच्च सोच में विश्वास करते थे। उन्हें हमेशा श्रम अधिकारों और सामाजिक समानता में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।   उल्लेखनीय है कि वीवी गिरि…

Read More

 भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे ने कहा उद्धव ठाकरे सरकार आगामी दो महीने में ही गिर जाएगी। राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री के रुप में उद्धव ठाकरे हर मौके पर असफल साबित हुए हैं और सरकार में किसी भी तरह का तालमेल नहीं है।    नारायण राणे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में कोरोना का संकट चरम पर है। इसे रोकने की बजाय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मातोश्री बंगले में अपनी जान बचाकर बैठे हैं। मुख्यमंत्री के रुप में मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी राज्य की जनता को बचाने की है, लेकिन मुख्यमंत्री किसी भी तरह की उपाययोजना…

Read More

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास करेंगे। कृषि एवं किसान मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि तोमर 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी-2 और आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिला स्थित कुन्दुकुर में प्रशासनिक भवन का शिलान्यास करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा व अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) के सांसद अदला प्रभाकर रेड्डी व लखीमपुरी खीरी के सांसद अजय मिश्रा…

Read More

 रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती के लिए किसी भी निजी एजेंसी को अधिकृत नहीं किया गया है। इसी के साथ रेल मंत्रालय ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित भर्ती के विज्ञापन को फर्जी करार दिया है। इस विज्ञापन की पेपर कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रेलवे ने मामले पर संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है कि 8 अगस्त को अवेस्ट्रान इन्फोटेक के माध्यम से भारतीय रेल में आठ श्रेणियों में 5285 पदों की कथित भर्ती के…

Read More