पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से राहत दे दी है। अगस्त महीने में अब तक तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। आज लगातार 9वां दिन है जब तेल के दाम स्थिर हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 73.56 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.05, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है. डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश:…
Author: shivam kumar
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी महोत्सव से पूर्व बाजार गुलजार दिखाई देते थे लेकिन आज कोरोना के चलते वीरानी छायी हुई है। दुकानदारों के पास न तो ग्राहक ही आते हैं और न ही सड़कों पर लोग दिखाई देते हैं। मार्च से हुए लॉकडाउन के बाद से न तो ठाकुरजी की पोशाक बिकी और न ही अन्य पूजा पाठ के सामान। दुकानदारों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनकी दुकान पर अंतिम ग्राहक लॉकडाउन लगने के पहले आया था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दो दिन शेष रह गए हैं लेकिन वीरान सड़कें देख हमें मायूसी मेहसूस होती है। योगीराज श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली एवं…
रोजगार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “देश के युवाओं के मन की बात: रोज़गार दो, मोदी सरकार!” उन्होंने अपील की कि आप भी अपनी आवाज़ युवा कॉंग्रेस के #RozgarDo के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये। ये देश के भविष्य का सवाल है। अपने ट्वीट के साथ राहुल ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने देश के युवाओं से वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को…
देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में रविवार को सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने पर रहस्यमय परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो गई। देवीपुर चौक के समीप एक मकान में टंकी का निर्माण हुआ था, आज ठेकेदार और परिजन दोनों मिलकर उसका सेटरिंग का लकड़ी खोलने के लिए टंकी में उतरे थे लेकिन अचानक गैस रिसाव से देखते ही देखते 6 लोगों की जान चली गई। उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि इस हादसे में ठेकेदार सहित चार कर्मचारियों और घर के दो सदस्यों की मौत हुई है। मरने वाले लोगों में देवीपुर बाजार…
भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की छठवें दौर की वार्ता उम्मीद के मुताबिक फिर नाकाम हुई है। भारत की तरफ से वार्ता कर रहे कमांडर ने साफ कहा कि डेप्सांग से चीन को अपने सैनिक वापस बुलाने होंगे, वरना “किसी भी घटना के लिए तैयार रहें”। पूर्वी लद्दाख में एलएसी के कुछ विवादित क्षेत्रों से चीनी सेना पीछे हटी है मगर डेप्सांग और पैंगॉन्ग झील के फिंगर एरिया से हटने को तैयार नहीं है। सेना को ‘खुली छूट’ देने के बाद रक्षा मंत्री भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दे चुके हैं। लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी)…
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के बहाने कुछ लोग महाराष्ट्र सरकार के विरुद्ध साजिश कर रहे हैं। इसका पर्दाफाश बहुत जल्द हो जाएगा। संजय राऊत ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत एक उभरते अभिनेता थे, उसके मौत से सभी को दुख हुआ है। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। जांच के 40-50 दिन बीत जाने के बाद अचानक कहीं स्क्रिप्ट लिखी गई और सुशांत के पिता ने पटना में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने इस मामले की केंद्रीय अन्वेषण…
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने किसी भी विधायक का फोन टेप नहीं करवाया है और न करवाएगी। यह संविधान के विरूद्ध है। भारतीय जनता पार्टी सरकार को अस्थिर करने के षडय़ंत्र में विधायकों के टेलीफोन टेप करवाने की अफवाह उड़ा रही है। सरकार ऐसा काम कभी नहीं करेगी। हम व्यक्तिगत रूप से भी इसके खिलाफ है। मुख्यमंत्री गहलोत रविवार सवेरे जयपुर से जैसलमेर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। यह राजस्थान और यहां के निवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे।…
कुलगाम जिले के सिघनपोरा इलाके में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फिलहाल इस मुठभेड़ में किसी भी आतंकी के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिसे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। कुलगाम जिले के सिघनपोरा इलाक में सुरक्षाबलों को शनिवार देर रात को आतंकियों के छिपे होेने की सूचना मिली। सूचना मिलने के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए सयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान…
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की शीर्ष दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह के दौरान 74,240 करोड़ रुपये बढ़ा। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसी छह कंपनियों ने शुक्रवार को बंद हुए कारोबारी सप्ताह के लिए अपने बाजार मूल्यांकन में बढ़त दर्ज की। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल), इंफोसिस, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक को नुकसान हुआ। आरआईएल का मूल्यांकन इस दौरान 50,556.75 करोड़ रुपये बढ़कर 13,60,879.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 7,092.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,751.90…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराएं अनूठी हैं। प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान का उनका भाव, दुनिया को संरक्षण की सीख देता है। हमें इस सांस्कृतिक विरासत को संजोंकर रखने की जरूरत है। राहुल गांधी ने रविवार को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “आदिवासी समुदायों की जीवनशैली में प्रकृति के प्रति आस्था, प्रेम और सम्मान होता है जिससे पूरा विश्व संरक्षण और मिल-जुलकर रहने की सीख पाता है। हम सबको मिलकर…
केरल के कोझिकोड में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए सहायक पायलट अखिलेश का पार्थिव शरीर रविवार यहां पहुंचा जहां गमगीन माहौल के बीच आकाशवाणी मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शासन प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा। परिजन एवं क्षेत्रीय लोगों ने अखिलेश को शहीद का दर्जा एवं उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाने की मांग की है। गौरतलब हो कि अखिलेश शर्मा 2017 में एयर इंडिया एयरलाइंस में भर्ती हुए थे और 2018 में अखिलेश की शादी हुई थी, अखिलेश के परिवार में पिता तुलसीराम और मां, बड़ी बहन मनीषा, दो छोटे भाई भी…
