Author: shivam kumar

उत्तरी भारत में शुरूआती चरण में मानसून की चाल धीमी रहने के बाद अब रफ्तार पकड़ने की उम्मीद बंधी है। हरियाणा, पंजाब व हिमाचल में आगामी तीन दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। लिहाजा बादलों के रूख को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19, 20 व 21 जुलाई को तीनों प्रदेशों में तेज बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट तो हरियाणा में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एनसीआर से लेकर उत्तरी भारत में पिछले दो दिनों से मौसम करवट ले रहा है। कई…

Read More

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हुगली जिले की रहने वाली एक कुख्यात आतंकवादी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि उसका मूल नाम आयशा जन्नत मोहना है, लेकिन उसने कथित तौर पर अपना धर्म बदल दिया था और अपना नाम प्रज्ञा दास रख ली थी। इसके बाद बांग्लादेश तथा भारत में आतंकवाद फैलाने वाले जैश ए मोहम्मद की शाखा को नेतृत्व प्रदान कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 25 साल की आयशा 2009 में आतंकवादी संगठनों के संपर्क में आई थी। उसके बाद वह हुगली से…

Read More

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सुबह बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत की। इस दौरान सैनिकों ने जोश में आकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। रक्षा मंत्री ने जवानों से पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कड़ी चौकसी बनाए रखने के लिए भी कहा। रक्षामंत्री सिंह ने भारतीय सेना के सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए उनके हौसले की तारीफ की और मिठाई भी खिलाई। इसके बाद कई तस्वीरें और एक…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गणितज्ञ प्रो. सी.एस. शेषाद्रि के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक ट्वीट में कहा, एक बहुमुखी व्यक्तित्व और गणितीय प्रतिभा, प्रोफेसर सी.एस. शेषाद्रि को बीजीय ज्यामिति में उनके असाधारण योगदान के लिए जाना जाता है। उनके निधन से हमने एक संस्थान निर्माता को खो दिया है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, प्रोफेसर सी एस शेषाद्रि के निधन से, भारत ने एक बौद्धिक संपदा को खो दिया है जिसने गणित में उत्कृष्ट कार्य किया है।…

Read More

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय विक्रम वर्मा की शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें शनिवार को सुबह इंदौर लाया गया, जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व केन्द्रीय मंत्री वर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा गत दिनों कोरोना संक्रमित पाये गए थे, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें धार के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती गया था, जहां…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में चल रहे सियासी उठापटक के बीच एक ऑडियो क्लिप को लेकर उठे विवाद की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि क्या सभी के फोन टेप हो रहे हैं और क्या इसके लिए मानक प्रक्रिया का पालन किया गया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री बनने को लेकर खींचतान थी और कांग्रेस की यह अंदरूनी लड़ाई सड़क तक आ गई है। पात्रा ने कांग्रेस आलाकमान और राजस्थान के नेताओं से कुछ…

Read More

राजधानी दिल्ली के द्वारका कोर्ट में अपहरण, मानव तस्करी व वेश्यावृत्ति की आरोपि‍त गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को दोषी करार दिए जाने के बाद आरोप‍ित ने देर शाम जेल में जहरीला पदार्थ खा ल‍िया। मामले की सूचना म‍िलने पर जेल प्रशासन ने सोनू पंजाबन को तुरंत दीनदयाल उपध्‍याय (डीडीयू) अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्‍थि‍र बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद एक फि‍र जेल प्रशासन सवालों के घेरे में फंस गया है क‍ि जेल में कड़ी सुरक्षा व न‍िगरानी के बाद मह‍िला कैदी ने कैसे जहरीला पदार्थ खा ल‍िया ? फि‍लहाल जेल प्रशासन पूरे…

Read More

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी पर एसिड हमले और बलात्कार की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को हुगली से गिरफ्तार किया है। स्वस्तिका ‘दिल बेचारा’ में सुशांत सिंह राजपूत की सह-अभिनेत्री थीं। 26 जून को एक मीडिया हाउस ने अभिनेत्री (स्वस्तिका मुखर्जी) के एक बयान की गलत व्याख्या की और बताया कि स्वस्तिका ने कहा है “आत्महत्या आजकल एक फैशन बन गया है”। हालांकि अभिनेत्री ने ऐसा कहीं नहीं कहा था। झूठी खबर देखने के बाद, सोशल मीडिया पर स्वस्तिक को अभद्र भाषा में अपमानित किया जाने लगा। वह ट्रोल भी हुई। कौशिक दास…

Read More

 शोपियां जिले के अम्सिपोरा इलाके में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल मुठभेड़ समाप्त हो गई है। सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में अन्य आतंकियों की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी रखा गया है। सुरक्षाबलों को चारों आतंकियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। पिछले चौबीस घंटों के भीतर कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों को मार गिराया है। शुक्रवार को भी कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए इन तीन आतंकियों…

Read More

 राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर ट्रस्ट की अहम बैठक आज शनिवार को सर्किट हाउस में दोपहर बाद करीब 3 बजे शुरू होगी। जिसमें ट्रस्ट के 12 सदस्य मौजूद होंगे और तीन लोग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। बैठक में मंदिर निर्माण के शिलान्यास तिथि को लेकर विशेष तौर पर मंथन होगा और साथ ही शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रामनगरी आने को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया जा सकता है। बैठक में ही राम मंदिर के स्वरूप पर भी चर्चा होगी। ट्रस्ट की इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद राम मंदिर के शिलान्यास…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ का पुनर्जन्म समय की मांग है ताकि इसे दुनिया के वर्तमान हालात में उपयोगी और प्रासंगिक बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के झंझावातों के बीच 75 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ का जन्म हुआ था। आज के वर्तमान हालात में कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के दौर में इस विश्व संस्था में आवश्यक सुधार की जरूरत है। इसका पुनर्जन्म ही इसे प्रासंगिक बनाए रख सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद् के सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More