नई दिल्ली। कोविड-19 की महामारी के बीच रिलायंस जियो में निवेश का सिलसिला जारी है। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आरआईएल के जियो प्लेटफॉर्म में अबू धाबी की मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी 1.85 फीसदी हिस्सेदारी के बदले में 9,093.6 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इस तरह यह रिलायंस जियो में पिछले छह हफ्ते में छठा बड़ा विदेशी निवेश है। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी आरआईएल ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है। आरआईएल ने जारी एक बयान में बताया कि अबू धाबी का सोवरेन फंड मुबाडाला इंवेस्टमेंट जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.85 फीसदी 9,093.6 करोड़ रुपये में खरीदेगी। यह…
Author: shivam kumar
1,09,462 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 26 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9851 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,26,770 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 273 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6348 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,10,960…
नई दिल्ली। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 300.49 अंक और 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 34,281.19 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.45 अंक और 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 10,117.55 पर कारोबार करते दिखा। गौरतलब है कि पिछले छह दिन की तेजी खोकर कारोबार के अंत में सेंसेक्स 128.84 अंक नीचे 33,980.70 पर और निफ्टी 32.45 पॉइंट नीचे 10,029.10 पर बंद हुआ था। हालांकि, एक दिन पहले दुनियाभर के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। उल्लेखनीय है कि…
खरगोन: पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार जाम गेट, घाट पर छाने लगी हरियाली कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन होने से महू – मंडलेश्वर राज्यमार्ग थम सा गया था। इंदौर को जोड़ने वाले इस राज्यमार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगभग थम सी गई थी, लेकिन अब धीरे धीरे फिर से वाहनों का आना जाना शुरू हो गया है। राज्य मार्ग का सर्वप्रथम निर्माण महेश्वर की महारानी राजमाता अहिल्यबाई होलकर के द्वारा करवाया गया था इस रास्ते से वो इंदौर आती जाती थी ,उनके द्वारा मार्ग में विश्राम के लिए जाम गेट बावड़ी व गड़ी बनवाई थी। आमदिनो में सावन…
गोरखपुर। यात्रियों को आज से दिल्ली, मुंबई और गुजरात जाने की दिक्कत नहीं होगी। गोरखधाम, एलटीटी, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस और अहमदाबाद के लिए आज यानी शुक्रवार से पांच ट्रेनें चलेगी। ट्रेनों में पर्याप्त सीटें बची हैं। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ एलटीटी स्पेशल और गोरखधाम एक्सप्रेस में है। इनमें 500 से 700 की संख्या में यात्रियों ने टिकट बुक करवा लिया है। अवध एक्सप्रेस को लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां कर ली है। रैक की धुलाई के बाद उसका मेंटेनेंस करा दिया गया है। यह ट्रेन प्लेटफॉर्म दो से दोपहर डेढ़ बजे रवाना होगी। इधर, लम्बे…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने तब्लीगी जमात में शामिल हुए बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस सुरक्षा देकर उनके देश पहुंचाया। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। राज्य गृह विभाग के सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में देश-दुनिया से 2200 की संख्या में इस्लामवादी एकत्रित हुए थे। उनमें से बांग्लादेश, मलेशिया, थाइलैंड और अन्य देशों के 108 नागरिक थे, जो दिल्ली से कोलकाता भाग आए थे। इन सभी को चिन्हित कर राजारहाट के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। अब इन्हें पुलिस सुरक्षा देकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूद पेट्रोपोल सीमा पर पहुंचाया गया,…
कोलकाता। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य वासियों को हरियाली बचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है। शुक्रवार को सीएम ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर मैं सभी को शुभकामनाएं दे रही हूं। हरियाली बचाओ और जीवन बचाओ! चक्रवात के बाद कोलकाता और दक्षिण बंगाल में असीमित इकोलॉजिकल क्षति हुई है। हजारों पेड़ उखड़ गए हैं। राज्य में हरियाली को बहाल करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि गत 20 मई को पश्चिम बंगाल…
चीनी ऐप के बहिष्कार के आंदोलन के चलते थोड़े ही समय में ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाले Mitron ऐप की गूगल प्ले स्टोर पर वापसी हो सकती है. हाल ही में गूगल ने नीतियों के उल्लंघन का हवाला देते हुए अचानक इस ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया था. Android और Google Play के उपाध्यक्ष समीर समत ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Mitron ऐप का नाम लिए बिना कहा है कि गूगल में डेवलपर्स के साथ काम करने की प्रक्रिया है, ताकि तकनीकी मुद्दों को हल करके ऐप को रीसबमिट कराया जा सके. Mitron को TikTok के भारतीय विकल्प…
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. राजौरी के कालाकोट के नियारी इलाके में एनकाउंटर हुआ है और एक आतंकी को मार गिराया गया है. पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद. हैं. आतंकी के पास से गोला बारूद बरामद किया गया है. दुनिया भले ही कोरोना से जूझ रही हो पर पाकिस्तान अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान की नापाक हरकत से जुड़ी एक और बड़ी खबर है. पुंछ के किरनी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. रात करीब 10…
आंध्रप्रदेश। राज्य सरकार के स्वास्थ विभाग के बुलेटिन के अनुसार गुरुवार देर रात तक कोरोना महामारी के कारण राज्य में छह लोगों की जान गई है। इस तरह राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 105 हो गई। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को एक दिन में वायरस संक्रमण के 127 नए मरीज मिले हैं। राज्य में दर्ज मामलों की स्थानीय संक्रमित कुल संख्या 2,699 तक पहुंच गई है। आज प्रकाश में आए नए संक्रमित मामलों में सबसे ज्यादा 110 मामले जेएचएमसी (हैदराबाद) के परिधि में है। इसके अलावा आदिलाबाद में 7, रंगारेड्डी में 6, मेडचल में 2, संगारेड्डी…
केरल में एक गर्भवती हथिनी के साथ हुई अमानवीय घटना की भारतीय खेल जगत ने कड़ी निंदा की है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया,”केरल की घटना को जानकर काफी निराश और चकित हूं। मैं विनती करता हूं कि जानवरों की प्यार से देखभाल करें और ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य बंद होने चाहिए।” कोहली ने हथिनी और उसके पेट में पल रहे बच्चे की कार्टून फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है। भारतीय एकदिनी क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा,”केरल में हाथी के साथ जो हुआ उसे सुनकर दिल दहल गया। कोई भी जानवरों के साथ…
