Author: shivam kumar

अभिनेत्री दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया  है, जिसमें वह अपने पेट डॉग के साथ दिखाई दे रही रही है। इस वीडियो में दिशा अपने पेट डॉग के नाखून काटती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दिशा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिशा का डॉग बहुत आराम से नाखून कटवा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। दिशा को जानवरों…

Read More

बारामूला। बारामुला जिले के सोपोर में बुधवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान को गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि दी गई। सीआरपीएफ के शहीद हेड कांस्टेबल दीपचंद वार्मा को गुरुवार की सुबह पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शहीद को पुष्प अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोपोर में सीआरपीएफ के एक दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल और एक जवान शहीद हो गया था। इस दौरान एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई थी,…

Read More

आयकर विभाग ने कोविड-19 की महामारी के बीच आयकरदाताओं को राहत बड़ी राहत दी है। विभाग ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर बचत निवेश और भुगतान की समय-सीमा को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। आयकर विभाग ने गुरुवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी है। आयकर विभाग ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमने समय-सीमा को और बढ़ा दिया है। अब वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर बचत निवेश और भुगतान 31 जुलाई, 2020 तक किया जा सकता है। बता दें कि पहले ये समय-सीमा जून 30, 2020  था, जिसे आयकर विभाग ने बढ़ाया है। उल्‍लेखनीय है कि वित्‍त…

Read More

केराकत थाना क्षेत्र में बीती रात को पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गयी।  इसमें 25 हजार रुपये और दस हजार रुपये के दो इनामी बदमाश पकड़े गये। जबकि दो बदमाश फरार हो गये। मुठभेड़ में एक दारोगा और एक बदमाश घायल हुआ है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गुरुवार की सुबह बताया कि बुधवार की रात को खगसेनपुर नहर पुलिया के पास स्थित सोहनी गांव में बदमाशों के छिपने की सूचना मिली। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची और बदमाशों को चारों तरफ घेरकर आत्मसमपर्ण के लिए कहा। खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया।…

Read More

मोदी सरकार ने जब से देश की अंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 एप्स को बैन किया है, तब से ही चीन तिलमिला गया है। क्योंकि महज टिक टॉक पर ही बैन लगाये जाने से चीन को हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। अब इसको लेकर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने खुद ये लिखा है कि चीन को इससे भारी नुकसान होगा। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया है कि पिछले महीने भारत और चीनी सैनिकों के बीच घातक सीमा झड़प के बाद भारत सरकार ने Tik Tok सहित 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया।…

Read More

लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडरों की 12 घंटे हुई वार्ता में चीन गलवान जैसी झड़प नहीं दोहराने पर सहमत हुआ है। बैठक में बनी सहमतियों पर दोनों देश 72 घंटों तक एक-दूसरे पर नजर रखेंगे। इन सैन्य वार्ताओं के बावजूद सीमा पर तनाव जस का तस बना हुआ है, बल्कि इस बीच चीन ने अपनी फौज की तैनाती में बढ़ोतरी भी की है।हालांकि 30 जून को हुई 12 घंटे की कोर कमांडरों की बातचीत के बारे में भारत के विदेश मंत्रालय या सेना की ओर से अभी तक…

Read More

बेगूसराय, लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर काम-धंधा बंद होने से परेशान श्रमिक समेत तमाम प्रवासियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार से काफी आशाएं है। इस अभियान में काम मिलने की आशा लिए हजारों-हजार लोग तेजी से घर की ओर लौट रहे हैं। मार्च में लॉकडाउन होने के बाद काम बंद होते ही प्रवासी अपने घर की ओर चल पड़े थे। पहले काम-धंधा बंद होने से परेशान श्रमिकों ने घर वापसी का रुख किया था लेकिन अब उनके घर वापसी के उद्देश्य बदल रहे हैं, अब वह गांव में ही काम मिलने की उम्मीद से घर वापस लौट रहे हैं।…

Read More

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता राज्य में शीर्ष पर है। लेकिन अब राज्य स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यहां तेजी से विभिन्न क्षेत्रों में फैलते जा रहे संक्रमण को रोकने में सफलता मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 जून को राजधानी कोलकाता में कंटेनमेंट जोन की संख्या 1129 थी जो महज 10 दिनों में बढ़कर लगभग 600 अधिक 1662 पर पहुंच गई थी। कायदे से और 10 दिनों बाद इसे बढ़ना चाहिए, लेकिन अब इसमें स्थिरता लाई गई है। जुलाई महीने की शुरुआत में कोलकाता में कंटेनमेंट…

Read More

 पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह भी पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार सुबह पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तान ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार…

Read More

 गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में अधिकांशता: वृद्धि हो जाती है। अहमदाबाद फायर ब्रिगेड सेवा ने आग पर काबू पाने के लिए रोबोट सुविधाओं से युक्त एक विशेष वाहन ‘शेषनाग’ विकसित किया है। इससे फायरकर्मियों की तमाम परेशानियों का अंत हो जाएगा। इस वाहन को बनाने के लिए अहमदाबाद फायर ब्रिगेड सेवा ने एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अहमदाबाद नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमएफ दस्तूर ने बताया कि कारखानों या मकानों में बड़ी आग लगने के बाद आसपास अधिक तापमान होने से आग बुझाने का काम बहुत मुश्किल हो जाता है।उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व सानंद की यूनीचर्म…

Read More

लॉकडाउन और कोरोना वायरस जैसी परेशानी के बीच भी बैंकों ने लगातार काम किया है। लॉकडाउन में जहां एक-एक कर देश के सभी सभी ऑफिस को बंद कर दिया गया वहीं इन सबके बीच लोगों की जरुरतों को ध्‍यान में रख कर बैंकों को लगातार खोला गया। हालांकि बैंकों ने महीने के पूरे 30 दिन काम नहीं किया है. समय-समय पर बैंकों में छुट्टियां भी पड़ी हैं। इस महीने भी बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं. देश भर के बैंकों में कुछ खास दिनों पर छुट्टियों रहती हैं. हालांकि पूरे देश में बैंकों में अलग-अलग दिनों पर छुट्टियां…

Read More