हिमाचल प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जनजातीय जिला किन्नौर में पहली बार दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद राज्य के 12 में से 11 जिले इसकी चपेट में आ गये हैं। लाहौल-स्पीति एकमात्र जिला बचा है, जहां अभी तक कोरोना का कोई मामला नहीं पाया गया है। किन्नौर में दो नए मरीज मिलने के साथ हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 347 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव निपुण जिंदल ने बुधवार सुबह बताया कि बीती रात दो लोगों के नमूने नकारात्मक पाए गए हैं। दोनों संक्रमित दम्पति है। जिनमें पुरुष की आयु…
Author: shivam kumar
निसर्ग तूफान की तीव्रता को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट से सिर्फ 19 विमानों की उड़ान व लैंडिंग का निर्णय लिया गया है। मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 31 विमानों की लैंडिंग व उड़ान रद्द कर दी है। मंगलवार को देर रात मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयर एशिया इंडिया, एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयर और स्पाईस जेट के 19 विमानों की उड़ान व लैंडिंग को अनुमति दी गई है। जानकारी के अनुसार कोरोना के संकटकाल को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट से प्रतिदिन सिर्फ 50 विमानों के उड़ान व लैंडिंग की अनुमति दी गई है। लेकिन निसर्ग तूफान को देखते हुए 3 जून…
जानलेवा महामारी कोरोना की वजह से फैले दहशत के कारण पश्चिम बंगाल के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक दार्जिलिंग के होटल उद्योग पर बड़ा असर पड़ा है। यहां के 350 से अधिक होटल, दार्जिलिंग होटल ओनर्स एसोसिएशन (डीएचओए) के बैनर तले, जुलाई से बंद करने का फैसला किया है। इस कदम से 10 हज़ार से अधिक श्रमिकों के बेरोजगार होने की संभावना है। डीएचओ के महासचिव विजय खन्ना ने कहा, “कोरोनोवायरस की वजह से पर्यटन पर व्यापक असर पड़ा है और आय के साधन खत्म हो गए हैं। हमारा प्राथमिक पर्यटन सीजन खत्म हो चुका है और हमें उम्मीद…
निसर्ग तूफान से समुंद्रीय किनारों पर बसे लोगों को बचाने के लिए पालघर जिला प्रसाशन पूरी तरह सुसज्ज है। जिलाधिकारी कैलाश शिंदे ने यहां मंगलवार रात से अब तक तकरीबन 22 हजार लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया है। जिलाधिकारी कैलाश शिंदे ने आज पालघर जिले को पूरी तरह बंद करवाया है। साथ ही निसर्ग तूफान से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को भी समुंद्रीय किनारों पर तैनात कर रखा है। पालघर में 65 हजार लोगों के लिए कॉलेज-स्कूलों में रखे जाने की व्यवस्था की गई है। यहां दहाणु, सातपाटी, केलवा आदि तटीय इलाकों पर नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की…
पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। बुधवार सुबह 7:10 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अचानक जब धरती डोलने लगी थी तो पहले तो लोगों को समझ में नहीं आया कि भूकंप आया है लेकिन जब पंखे टेबल बिस्तर आदि डोलने लगे थे तब लोग दौड़कर घरों से बाहर निकल आए थे। तीव्रता इसकी कम थी…
अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बनने से अगले 12 घंटे में तूफान निसर्ग विकराल रूप धारण कर सकता है। इसके चलते भावनगर, अमरेली के 50 और सौराष्ट्र व दक्षिण गुजरात के 159 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।सूरत जिले में रहने वाले लोगों ने संभावित संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। कई इलाकों में एनडीआरएफ और एक एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण गुजरात में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश होने…
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की सूचना के बाद राज्य सरकार ने समुद्री इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 10 टीमें समुद्रीय किनारा क्षेत्रों में लोगों को जागरुक कर रही हैं। महाराष्ट्र की स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की 7 टीमें स्टेट रिजर्व पुलिस की 16 टीमों के साथ रायगढ़ से लेकर पालघर तक महाराष्ट्र के 720 किलोमीटर के समुद्रीय तटीय क्षेत्र में लगाई गई हैं। एनडीआरएफ टीम सचिन नलावड़े ने बताया कि निसर्ग तूफान से लोगों को बचाने के लिए 10 टीम तैनात की गई हैं। टीम को जरूरत के अनुसार नाव दी गई…
वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट ने लगभग अढाई माह पहले दस्तक दी थी और उसी दिन से पुलिस ने लाॅक-डाउन एवं कफ्र्यू को जिस मुस्तैदी के साथ सफलता प्रदान की, वह सराहनीय है। वह मंगलवार को ढालपुर मैदान में फ्रंटलाईन कोरोना वारियर्ज की भूमिका निभा रहे पुलिस जवानों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया और मैदान में पुलिस के जवान एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर खड़े थे। गोविंद ठाकुर ने कहा…
70 दिन बीत जाने के बाद जैसे ही अनलॉक 1 शुरू हुआ तो दुकानदारों को राहत मिली। दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी अपनी दुकानें खोलीं। दुकाने खोलते समय किसी के शटर पर जंग लग गया तो किसी के ताले में जंग लग गया। लोग दुकानों के शटरों व तालों में तेल डालते व ग्रीस लगाते नजर आये। दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानें 22 मार्च यानी जनता कर्फ्यू के दिन से ही बन्द पड़ी थीं। उन्होंने बताया कि 70 दिन के बाद जब दुकानें खोली तो उनके शटर नहीं खुल पाये ओर तालों में भी जंग लग गया। उन्होंने तालों व शटरों पर…
दुनिया के बाजारों में बढ़त के बीच घरेलू शेयर बाजार भी मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 337.19 अंक और 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 33,640.71 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 89.25 अंक और 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 9,915.40 के स्तर पर बना हुआ है। कारोबार के दौरान निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में 11 हरे निशान में हैं। ऑटो, फार्मा, मेटल और रियल्टी…
कोविड-19 की महामारी के कारण संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत को मंत्र दिया। मोदी ने कहा कि कोरोना से निपटकर हम निश्चित तौर पर अपनी विकास दर को हासिल करेंगे और ये मुमकिन है। क्योंकि, केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है। पीएम ने कहा कि भारत को फिर से तेज़ विकास के पथ पर लाने के लिए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 5 चीजें बहुत ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि इसमें इंटेंट, इंक्लूजन, इन्वेस्टमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन अहम…
