Author: shivam kumar

रेल बोर्ड के एक और अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रेल भवन में कोविड-19 का यह सातवां मामला है। रेलवे ने अपने 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को होम क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रेल भवन के पंचम तल पर स्थित रेल राजभाषा पत्रिका सेल में जेएसए पद पर कार्यरत अधिकारी की एक जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह अधिकारी अंतिम बार 21 मई को रेल भवन ड्यूटी पर आया था। संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए रेल भवन के पंचम तल के कुल 12 अधिकारियों और…

Read More

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस एसए बोब्डे को पत्र लिखा है। पत्र में जुलाई महीने से कोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि वर्चुअल कोर्ट में वकील प्रभावी ढंग से अपनी बात नहीं रख पाते हैं। पत्र में कहा गया है कि 95 फीसदी वकील वर्चुअल सुनवाई में अपनी बात ठीक से नहीं रख पाते हैं। कई मामलों में जिसमें कई वकीलों के पेश होने की जरूरत होती है उन मामलों में सभी वकीलों की बातें नहीं सुनी जाती हैं। उनके माईक कोआर्डिनेटर बंद रखते हैं…

Read More

सोनाक्षी अपने पापा एक्टर शत्रुघन सिन्हा की लाडली बेटी हैं. उनका बचपन बहुत शानदार बीता. खूब खाती-पीती रहने वाली सोनाक्षी जब टीनएज में आई तो उनका वजन लगभग 96 किलो हो गया. बड़े बिल्ड की सोना अच्छी-खासी मोटी थीं. स्कूल में गेम्स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती. उसकी दोस्ती लड़कों से थी, जो उसे अपने जैसा मानते थे. लड़कियां उनके मोटापे को लेकर उन्हें चिढ़ाती रहतीं. जब सोनाक्षी कॉलेज में आई तो उसका इंटरेस्ट बदलने लगा. वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी. एक बार कॉलेज के एक फंक्शन में लड़कियां फैशन शो की तैयारी कर रही थीं. सोनाक्षी…

Read More

अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाया जा रहा है, साथ ही छत्तीसगढ़ में फंसे अन्य राज्यों के श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा जा रहा है। छत्‍तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों से लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य में फंसे उत्तरप्रदेश के श्रमिकों एवं व्यक्तियों को उनके गृह राज्य ले जाने के लिए 5 जून को रायपुर रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन बस्ती उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन उत्तरप्रदेश राज्य में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लेकर वापस लौटेगी। इस स्पेशल ट्रेन की…

Read More

अफ़ग़ान मिलिट्री ने अपने बयान में कहा कि अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में एक विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई तथा एक बच्चा घायल हो गया है। 201 वीं सिलाब कोर ने एक बयान में कहा कि सरकार विरोधी सशस्त्र तत्व द्वारा विस्फोटक उपकरण नंगरहार में देह बाला जिले के शाबी इलाके में लगाया गया था। तालिबान सहित सरकार विरोधी सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने अब तक इस घटना के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। तालिबान और अन्य समूहों के आतंकवादी अक्सर सुरक्षा बलों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए अपनी पसंद के हथियार…

Read More

लॉस एंजेल्स : नस्लीय हिंसा में मृतक 46 वर्षीय अश्वेत जार्ज  फ़्लोएड  के भाई टोरेंस ने हिंसात्मक आंदोलन को लगाम दिए जाने और तत्काल शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने  कहा है कि हिंसात्मक आंदोलन की जगह और भी रास्ते हैं, जिन पर कार्रवाई की जा सकती है। विदित हो, शुक्रवार को मिनिया पोलिस में एक श्वेत पुलिस कर्मी ने अश्वेत नागरिक जार्ज  फ़्लोएड की गर्दन अपने घुटने के बल से दबा थी, जिस से उसकी मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के घर वालों ने एक निष्पक्ष पोस्टमार्टम की माँग की थी। डाक्टर माइकल बाड़ेन…

Read More

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हिंसा और लूटपाट की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए सौ वर्ष पुराने राजद्रोह एक्ट लगाने की धमकी दी है। इस एक्ट के अधीन राष्ट्रपति को घरेलू संकट से निजात पाने और हिंसात्मक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मिलिट्री तैनात किए जाने के अधिकार हैं। इस में एक शर्त इतनी सी है कि राष्ट्रपति यह अधिकार तभी इस्तेमाल करते हैं जब स्टेट गवर्नर हिंसात्मक आंदोलन पर नियंत्रण कर पाने में विफल हो जाते हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस में रोज़ गार्डन से देश के नाम संदेश में कहा कि मौजूदा क़ानून के अंतर्गत एक…

Read More

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगामी आठ जून को भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनों के साथ ऑनलाइन जनसभा करने की घोषणा की है। इसके लिए सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इंटरनेट के जरिए अमित शाह की जनसभा को राज्यभर में असरदार बनाने के लिए भाजपा की ओर से जगह-जगह बड़े-बड़े प्रोजेक्टर लगाने की तैयारी की जा रही है ताकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शाह संबोधन करना शुरू करें तो अधिकतर लोग देख सकें। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सवाल पूछने हैं और आम कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने…

Read More

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को उन्होंने दो ट्वीट कर आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को तो खुली छूट दी जाती है लेकिन विपक्षी सांसदों के खिलाफ झूठे मामले बनाकर उन्हें फंसाया जा रहा है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को टैग करते हुए एक दिन पहले के ट्वीट का जवाब नहीं देने के लिए राज्यपाल ने खिंचाई भी की। उन्होंने कहा कि बंगाल में 40 हजार कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट अब भी लंबित…

Read More

प्रदेश में लाखों कामगारों की वापसी के साथ इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्किल मैपिंग कर डेटा बैंक बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।   राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक कामगारों का पूरा डेटाबेस राजस्व विभाग इकट्ठा कर रहा है। अब तक 23-24 लाख लोगों का डेटाबेस तैयार कर लिया गया है। अब तक प्रदेश में आए लगभग 30 लाख लोगों के स्वरोजगार, पुर्नवास एवं स्किलिंग आदि की व्यवस्था राजस्व विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे डेटाबेस के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। शीघ्र ही कामगार-श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) कल्याण…

Read More

नई दिल्ली : ​​ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु’ के तहत भारतीय नौसेना का जहाज ​​आईएनएस ​जलाश्व मंगलवार को ​सुबह 11 बजे के करीब श्रीलंका की राजधानी ​कोलम्बो से ​685 ​​भारतीयों को लेकर​ तमिलनाडु के ​​​तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंच गया। बंदरगाह पर पहुंचने से पहले ​​आईएनएस ​जलाश्व का ​​नौसेना के जहाजों ने स्वागत किया और फ्लीट में शामिल होकर ​तूतीकोरिन हार्बर में प्रवेश ​करा​या​​।   कोलंबो, श्रीलंका ​से सोमवार की शाम को 685 भारतीय नागरिकों ​को लेकर आईएनएस ​जलाश्व तमिलनाडु में ​​​​​​तूतीकोरिन बंदरगाह के लिए​ रवाना हुआ था।​ भारत सरकार ​के ‘मिशन वंदे भारत​’​ के तत्वावधान में भारतीय नौसेना ​ने ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु​’ शुरू किया था, जिसका यह तीसरा चरण है। ​​इसके पहले के दो चरणों में मालदीव से 1488 भारतीय नागरिकों ​की समुद्री…

Read More