आतंकी की तलाश में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-पुलिस की तरफ से ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान आतंकी जिस जगह पर छिपा था उसे सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेर लिया था. ऐसे में आतंकी ने भागने की तो पूरी कोशिश की लेकिन आखिर में वो पकड़ा गया. जानकारी की माने तो जिस आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहचान तनवीर अहमद मलिक के रूप में हुई है. जो पिछले काफी वक्त से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहा था. बता दें कि इस दौरान पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल…
Author: shivam kumar
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतंवशी वकील सरिता कोमितारेड्डी को न्यूयॉर्क के फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का जज बनाने के बाद अब भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OCD) में अपने दूत पद के लिए नामित किया है। व्हाइट हाउस द्वारा सीनेट को भेजे गए नामांकन के अनुसार, सिंह अभी विदेश मंत्रालय में आर्थिक और व्यावसायिक मामले की सहायक सचिव है। सिंह ओईसीडी में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी रैंक राजदूत के बराबर होगी। पेरिस स्थित ओईसीडी आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को बढ़ावा देने वाला एक अंतर सरकारी आर्थिक संगठन है। 36…
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने वालीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें कर्नाटक सरकार ने रद्द कर दी है। यह ट्रेन मजदूरों को लेकर उनके गृह जनपद जाने वाली थी, लेकिन मंगलवार को बड़े बिल्डरों के साथ बैठक के बाद सीएम बीएस येदियुरप्पा ने यह फैसला लिया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनें नहीं भेजी जाएंगी। मंगलवार को सीएम ने व्यवसायों, निर्माण और अन्य औद्योगिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और श्रमिकों की अनावश्यक यात्रा को नियंत्रित करने को लेकर फैसला लिया है। कर्नाटक के अंतर्राज्यीय यात्रा के लिए नोडल अधिकारी एन. मंजूनाथ प्रसाद ने देर रात इस संबध…
प्रवासी मजदूरों व कामगारों को उनके मूल राज्य तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रहीं श्रमिक ट्रेनें सांप्रदायिक उपद्रवों का केंद्र बन सकती हैं। इस बात की आशंका जताते हुए रेलवे ने अपने सभी जोन को भी सतर्क किया है। रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए सभी जोन को जारी गाइडलाइंस में ट्रेन के अंदर भी यात्रियों के व्यवहार पर नजर रखने का निर्देश दिया है। रेलवे ने शुक्रवार से सोमवार शाम तक करीब 60 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद अब सुरक्षा और सेनिटाइजेशन से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। सोमवार को जारी गाइडलाइंस…
जम्मू कश्मीर में हंजवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से चंद घंटों के बाद ही फिरह से मुठभेड़ शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच देर रात एनकाउंटर शुरू हो गया। सेना को खबर मिली है कि इलाके में 2 से 3 आतंकी छुपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के एक गांव तीन आतंकवादियों को घेर लिया है, जिसके बाद से दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार यहां आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नाइकू के यहां छिपे होने की जानकारी है।…
हरियाणा सरकार ने भी अंतत: अर्थव्यवस्था की डगमगाती नाव को शराब पर कोरोना सेस के जरिये खजाना भर कर पार ले जाने का फैसला कर लिया। सरकार ने सभी प्रकार की शराब पर कोविड उप-कर लगा दिया है। देशी शराब पर कोविड उप-कर 5 रुपये प्रति क्वार्ट, भारत में बनी विदेशी शराब पर 20 रुपये प्रति क्वार्ट, स्ट्रॉंग बीयर पर 5 रुपये, अन्य बीयर पर 2 रुपये और आयातित विदेशी शराब (आईएफएल) पर 375 मिलीलीटर से बड़े पैक पर 50 रुपये प्रति पैक होगा। ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक शराब…
भूली भटकी शूद्र जाति की एक नारी जा पहुंची मतंग ऋषि की कुटिया पर। नाम था शबरी। उसे सहारे की जरूरत थी। उसे छत चाहिए थी। उसे पेट पालने के लिए नियमित थोड़ा अन्न व जल चाहिए था। ऋषि द्वार पर मिल गए। शबरी ने अनुनय विनय करते हुए शरण मांगी। वह कोई घड़ी ही ऐसी थी कि मतंग ऋषि ने उसकी जाति जानते हुए भी उसे शरण दे दी। बेचारी शबरी को सुरक्षित सहारा मिल गया। लोगों को पता चला। वे चुप रहे। ऋषिओं को पता चला। उन्होंने बहुत बुरा मनाया। नाराज हुए। शबरी को निकाल देने की बात…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस का टीका विकसित करने, औषधि खोज, रोग-निदान और परीक्षण में भारत के प्रयासों की मौजूदा स्थिति की मंगलवार को समीक्षा की। मोदी ने कोरोना वायरस टीका विकास पर एक कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई समीक्षा में शैक्षिक समुदाय, उद्योग और सरकार के असाधारण रूप से साथ आने का संज्ञान लिया गया। PM मोदी ने महसूस किया कि इस तरह का समन्वय और गति मानक संचालन प्रक्रिया में सन्निहित होनी चाहिए।
कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने को लेकर भारत पाकिस्तान के संपर्क में है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को अप्रैल 2017 में एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। बाद में भारत जाधव तक राजनयिक पहुंच प्रदान करने से इनकार करने और मौत की सजा को चुनौती देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ आईसीजे पहुंचा। पिछले साल 17 जुलाई को इस मामले में अपने फैसले में आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की प्रभावी समीक्षा करने…
संभावना सेठ की तबीयत बिगड़ गई है. उनके पति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक रात पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने पर संभावना को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. लेकिन सुबह पांच बजे में डॉक्टर्स उन्हें छुट्टी दे दी थी. वो घर आ गई थीं. लेकि नबाद में फिर से उनकी हालत खराब होने लगी, जिसके चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. इससे संभावना के सोशल मीडिय फैन्स में काफी खलबली मच गई है. लोग उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच उनके फैन्स का खासे परेशान…
सनी लियोन ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेदह अलग अंदाज में पोछा लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। सनी ने इंस्टाग्राम पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है, जहां वह काले रंग की ड्रेस में फर्श पर पोछा लगाते हुए, डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “हम्म्म्म .. अगर मैं पोछा लगाने को मजबूर हूं, तो ठीक है ..।” इस वीडियो में सनी के नए अवतार को देखकर उनके प्रशंसक बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।
