Author: shivam kumar

भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों की ओर से करीब 52 चाइनीज ऐप्स को रेड फ्लैग किया गया है और खतरनाक माना गया है। इन ऐप्स में TikTok, UC Browser, Xender और Shareit भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय इंटेलिजेंस ने चीन से जुड़े ऐसे ऐप्स को यूजर्स की सेफ्टी और प्रिवेसी को लेकर चिंताजनक माना है। ऐसे ऐप्स की लिस्ट में कुछ सबसे पॉप्युलर नाम भी शामिल हैं और इनकी मदद से डेटा विदेश के सर्वर्स पर भेजा जा सकता है। सरकार की ओर से चीन के ऐप्स को या तो ब्लॉक किया जाए या फिर यूजर्स को इनका…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के निधन से हर कोई दुखी और हैरान है. एक्टर की मौत को कोई डिप्रेशन से जोड़ रहा है तो कोई बॉलीवुड में नेपोटिज्म का एक कारण मान रहा है. इस बीच सुशांत के एक करीबी ने उनकी आर्थिक स्थिति का खुलासा किया है. सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति ने पुलिस को बताया कि अभिनेता की फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी थी और उनका महीने का खर्च कम से कम 10 लाख रुपए था. श्रुति ने बताया कि सुशांत के बांद्रा स्थित घर का किराया करीब 4.5 लाख रुपए था. इतना ही नहीं उन्होंने लोनावाला के पावना डैम के…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 19 जून, 1970 को दिल्ली में हुआ था. सोनिया और राजीव गांधी के दो बच्चों में राहुल गांधी बड़े हैं. उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं. नेहरू-गांधी परिवार में जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित हो चुके हैं. दिवंगत इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी का राजनैतिक ग्राफ उतार चढ़ाव भरा रहा है. पहली बार 2004 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीतकर उन्होंने संसद की दहलीज…

Read More

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लि‍मिटेड (आरआईएल) ने मार्च 2021 से पहले नेट डेट फ्री यानी कर्जमुक्‍त होने का लक्ष्‍य हासिल कर लिया है। आरआईएल के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को समय से पहले कर्जमुक्‍त होने का ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि उनकी कंपनी ने पिछले 58 दिनों में 1,68,818 करोड़ रुपये जुटाए हैं। रिलायंस ने ये रकम राईट इश्यू और डिजिटल शाखा में निवेश के जरिए ये राशि जुटाए हैं। मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने शेयरधारकों से जो वादा किया था वो पूरा हो…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ट्रांसपोर्टर्स और विपक्ष के दबाव में बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों के किराए में जो ताजा बढ़ोतरी की है, उससे अब मुसाफिरों को पसीने छूट रहे हैं। नतीजा यह हुआ है कि देहरादून से दिल्ली के बीच अब वॉल्वो बस का किराया जिस अनुपात में बढ़ा है, वह फ्लाइट के मुकाबले अधिक हो गया है। ऐसे में वॉल्वो बसों का परिचालन करने वाले ऑपरेटरों और परिवहन विभाग के समक्ष भी यात्री मिलने का संकट बढ़ना तय माना जा रहा है। दरअसल, देहरादून से दिल्ली के लिए पहले वॉल्वो बस का किराया 762 रुपये था, जिसे मुख्यमंत्री…

Read More

पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में शुक्रवार सुबह मस्जिद में छिपे आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच एक बार फिर शुरू हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया है। अवंतीपोरा मुठभेड़ में अब मारे गए आतंकियों की संख्या तीन हो गई है। दूसरी ओर शोपियां मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। अवंतीपोरा मस्जिद में मारे गए आतंकियों में एक हिजबुल मुजाहिदीन का नामी कमांडर भी बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया है लेकिन अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मुठभेड़…

Read More

कोलकाता। राजधानी कोलकाता में मानव शवों को जानवरों की तरह घसीटने और बर्बर तरीके से गर्दन में हुक डालकर उन्हें गाड़ी में डालने की घटना पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने सीएम से इस पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी है और आम लोगों से माफी मांगने की मांग भी की है। शुक्रवार को राज्यपाल ने ट्विटर पर यह चिट्ठी डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है। मैंने गृह सचिव और कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी लेकिन दोनों ने जानकारी नहीं दी। फिरहाद हकीम…

Read More

तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों में कोरोना की पुष्टि शुक्रवार की सुबह हुई है। इनमें चार प्रवासी मजदूर हैं। सभी को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार की सुबह 209 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें सात पॉजिटिव एवं 202 नेगेटिव है। इनमें तीन पुलिसकर्मी है जो हाल ही में अपने घरों से वापस आए हैं। इनमें पहला पॉजिटिव पुलिसकर्मी जो दिल्ली से वापस आया है। दूसरा पॉजिटिव पुलिसकर्मी जो मेरठ से वापस आया है और तीसरा पॉजिटिव पुलिसकर्मी जो गाजियाबाद से वापस आया है और वर्तमान में सभी…

Read More

धनबाद, जिले के कतरास थाना अंतर्गत आकाशकिनारी के समीप गुरूवार की देर रात कांग्रेस नेता शेख गुड्डू पर कार पर सवार हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया । जानकार सूत्रों के अनुसार कतरास थाना अंतर्गत भटमुड़ना मोड़ के समीप घटना को अंजाम दिया गया है । शेख गुडडू घायल अवस्था में कतरास थाना पहुंचे । पुलिस और शेख गुड्डू समर्थकों में कुछ समय के लिए नोकझोंक हुआ।  शेख गुडडू ने बताया कि हम कतरास से अपने घर बुलेट से जा रहे थे तभी आकाशकिनारी से अम्बेसडर कार में सवार कुछ लोग हमारा पीछा करते हुए भतमुड़ना मोड़ पहुंचे, मैंरे…

Read More

हरियाणा में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए और आनन-फानन में घरों से बाहर निकले। हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भूकंप का झटका आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई, इसका केंद्र रोहतक रहा। भू-वैज्ञानिकों की ओर से भूकंप का मुख्य केंद्र रोहतक से 15 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण क्षेत्र चिह्नित किया गया। शुक्रवार सुबह पांच बजकर 37 मिनट पर अचानक धरती हिल गई। रोहतक सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए।  हरियाणा…

Read More

रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार देर रात तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1946 तक पहुंच गई। जिनमें से 735 सक्रिय कोरोना पॉजिटिव है। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 1202 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं। स्टेट कोरोना कंट्रोल सेल के सदस्य आर के पंडा का कहना है कि पहले माइल्ड लक्षण वाले कोरोना के मरीज मिल रहे थे। विगत एक माह से मॉडरेट व गंभीर लक्षण वाले मरीज मिल रहे हैं, जो चिंताजनक है। गुरुवार देर रात जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार…

Read More