Author: shivam kumar

रविवार दोपहर को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में आत्महत्या कर लीl इसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। अब मुंबई पुलिस इस पर जांच कर रही है और उनसे जुड़े लोगों के बयान ले रही हैl इसमें उनका परिवार, दोस्त, गर्लफ्रेंड और उनका स्टाफ शामिल है। सुशांत सिंह राजपूत के घर के कर्मचारियों से हाल ही में पूछताछ की गई थीं। पुलिस अधिकारियों को दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने से तीन दिन पहले सुशांत ने उनका सभी बकाया चुका दिया था। रिपोर्ट के अनुसार सुशांत ने यह भी कहा था कि…

Read More

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत  की मौत के बाद चल रही लेकर तरह तरह की अटकलों के बीच एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने दावा किया है कि उन्हें कार्यस्थल पर परेशान किया गया था. आयशा टाकिया  ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वे उन प्रियजनों का साथ दें जो इसी तरह के अनुभवों से गुजरते हैं. सुशांत सिंह राजपूत रविवार को बांद्रा स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे. आयशा टाकिया सलमान खान के साथ ‘वॉन्टेड’ फिल्म में नजर आई थीं. सुशांत सिंह राजपूत  के निधन के बाद से कई कलाकारों ने दावा किया है कि फिल्म उद्योग में भाई भतीजावाद …

Read More

नाहन। बीते दिनों एल.ए.सी पर हुए भारत चीन में हुए विवाद पर पूरे भारत में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किये जा रहे है। साथ हि चीन के ऊपर इस पूरे प्रकरण पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी लगातार उठ रही है। इसी कड़ी में नाहन में जिला सिरमौर बीजेपी ने जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में चीन का सामन तोड़ कर चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर बीजेपी ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज चीन की इस कायराना हरकत पर कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई है। बीजेपी जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा…

Read More

ऊधमपुर के समाज सेवक गणपति द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने लद्दाख में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को श्रद्धाजंलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर गणपति ने कहा कि जिस प्रकार से चीन ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया है उसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। इसकी कीमत चीन को  चुकानी पड़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इन जवानों की कुर्बानी बेकार नहीं जानी चाहिए, जिस प्रकार से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उसे सबक सिखाया गया था, उसी प्रकार से चीन…

Read More

नेपाल के उच्च सदन यानी राष्ट्रीय सभा ने भी देश के नए नक्शे को मंजूरी दे दी है जिसमें भारत के कुछ इलाकों को नेपाली भूभाग का हिस्सा बताया गया है. नेपाल की राष्ट्रीय सभा ने आज लगभग पूर्ण बहुमत के साथ इस प्रस्ताव को पारित किया. अब राष्ट्रपति की मुहर के साथ नए नक्शे को नेपाल के राष्ट्र चिह्न में जगह दे दी जाएगी. भारत से बातचीत के प्रस्ताव को नजरअंदाज और अनसुना कर सत्तारूढ़ केपी शर्मा ओली सरकार ने इस बाबत प्रस्ताव को पहले प्रतिनिधि सभा और फिर राष्ट्रीय सभा में पारित करवाया. राष्ट्रीय सभा के मतदान में…

Read More

रामगढ़। जिले में कई औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। यहां तक की कई कोयले की खदान भी हैं। लेकिन वहां काम करने वाली कंपनियां स्थानीय वाहन मालिकों को तवज्जो नहीं देती हैं। यह बात गुरुवार को जिला हाईवा एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला दांगी ने कही। उन्होंने विधायक ममता देवी को एक पत्र भी लिखा है। उसमें कहा है कि जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय वाहन मालिकों को तवज्जो मिलना चाहिए। इसके लिए पहल करने की आवश्यकता है। जिले में ही हजारों वाहन हैं। लेकिन ट्रांसपोर्ट से जुड़ी कंपनियां, दूसरे जिले से गाड़ियां मंगा कर काम करती हैं। इस वजह से  जिले…

Read More

खूंटी: सैकड़ों महिला-पुरुषों ने शुक्रवार को चीन में बने सामानों के बहिष्कार और अपने देश में बनी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।  भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनूप साहू की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में गलवान घाटी  में मातृभमि की रक्षा करते अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी। दो मिनट का मौन रख कर हुतात्माओं के लिए प्रार्थना की गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देने और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा व संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाने के लिए  कार्यक्रम…

Read More

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में अंतिम संस्कार करने के बाद गुरूवार को पटना में उनके पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी अस्थियां  गंगा में विसर्जित कर दींं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर एक पोस्ट करके बताया था कि आज सुशांत सिंह की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा।  उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है  “हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। आज (गुरुवार को) हम भाई का अस्थि विसर्जन करेंगे। मैं फिर एक बार सभी से कहना चाहूंगी कि उसके लिए दुआ करें और उसे प्यारी यादों और अपने दिलों में मौजूद ढेर…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली हिंसा के मामले में जेल में बंद जामिया यूनिवर्सिटी की छात्रा सफूरा जरगर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। जस्टिस राजीव शकधर की बेंच ने दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सफूरा जरगर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से पिछले 4 जून को सफूरा जरगर की जमानत याचिका खारिज कर दिया था। पटियाला हाउस कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सफूरा जरगर ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुनवाई के दौरान सफूरा जरगर की ओर से कहा…

Read More

गाजियाबाद, 18 जून (हि.स.)। विश्वस्तरीय कोरोना महामारी का अभी तक मुक़म्मल इलाज नहीं मिल पाया है, लेकिन इस पर विजय पाने के लिए सभी पैथी रोग प्रतिरोधक छमता (इम्युनिटी पावर) बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। एलोपैथी हो या आयुर्वेद या फिर यूनानी सभी के एक्सपर्ट इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए काढ़ा, जोशांदे व इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ सुझाये जा रहे हैं।  यूनानी पैथी के हक़ीम मसरूर अब्बासी कहते हैं कि कोरोना से निपटने का अभी तक एक ही उपाय है कि हम अपनी इम्युनिटी पावर बढ़ाएं। इम्युनिटी पावर हम योगा, वर्जिश व अन्य घरेलु नुस्खों को प्रयोग में लाकर…

Read More

कोरोना आपदा का दुष्प्रभाव उद्योगों से लेकर खेल गतिविधियों पर भी पड़ा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर होने वाले कार्यक्रमों पर भी कोरोना का कहर टूट पड़ा है। इस बार कहीं भी योग शिविर आयोजित नहीं होंगे। चौधरी चरण सिंह विवि में प्रतिवर्ष होने वाला प्रसिद्ध योगाचार्य स्वामी कर्मवीर का शिविर भी नहीं लगेगा। इस बार सभी योगाचार्य ऑनलाइन योग शिविर संचालित करेंगे। कोरोना आपदा के चलते धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगी होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन ढंग से मनाया जाएगा। मेरठ जनपद में लगने वाले तमाम योग शिविर स्थगित होकर ऑनलाइन ढंग से…

Read More