Author: shivam kumar

कोरोना वायरस की वजह से देश में हर बिजनेस ठप पड़ गया है. एक वायरस से बचने के लिए कई आर्थिक गतिविधियों को लंबे समय के लिए रोक दिया गया था. फिर देश में अनलॉक 1 की शुरुआत हुई और कई तरह की रियायत भी देखने को मिली. अब इसी कड़ी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने भी चैन की सांस ली है. लंबे समय बाद टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो रही है खबरों के मुताबिक 22 जून से टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो जाएगी. वही जुलाई से दर्शकों को अपने फेवरेट सीरियल्स के नए एपिसोड्स देखने को मिलेंगे. बताया…

Read More

आंध्र प्रदेश  के नेल्लोर में मंगलवार को नदी के किनारे रेत की खुदाई का काम चल रहा था, तभी अचानक वहां एक ढांचा दिखाई दिया. थोड़ा और खोदने पर आकृति स्पष्ट हुई और वो ढांचा एक प्राचीन मंदिर का दिखाई दिया. दावा किया जा रहा है कि ये ऐतिहासिक शिव मंदिर है. ये घटना पेरुमलापाडु गांव के पास पेन्ना नदी की है. खुदाई के दौरान वहां मंदिर का ऊपरी हिस्सा दिखा. इसके बाद अब इस हिस्से के चारों तरफ से मिट्टी निकाले जाने का काम चल रहा है, जिससे मंदिर स्पष्ट रूप से सामने आ सके. स्थानीय लोगों का दावा…

Read More

जयपुर। राजस्थान में बने उच्च वायुदाब के क्षेत्र की वजह से प्रदेशवासियों को अगले 24 घंटे में लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। राहत इस बात की है कि इंदौर होते हुए मानसून का झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश होने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी 3 से 4 दिन में मानसून अपने साथ झमाझम बारिश ला सकता है। तेज गर्मी और उमस ने गुरुवार को सूर्योदय के साथ ही प्रदेशवासियों पर कहर बरपाना शुरु कर दिया। सुबह से ही सूर्य रश्मियों के धरती पर पहुंचने के साथ ही रात में वातावरण में घुली…

Read More

 जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत कोरोना गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सिवनी पुलिस ने  18 प्रकरण दर्ज किये हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह बताया कि  कोरोना कोविड-19 वायरस की संक्रामकता को देखते हुए नागरिकों से शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की गई हैं। बुधवार को इसका उल्लंघन करने पर जिले में कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। उक्त प्रकरण में कुछ व्यक्ति बगैर मास्क लगाए घूम रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा पहले समझाइश दी गई, न मानने पर कार्यवाही की गयी, कुछ व्यक्ति बाहर घूमते हुए शारीरिक दूरी का उल्लंघन…

Read More

 रेलमंत्री पीयूष गोयल ने पिछले साढ़े 14 महीने की अवधि को सुरक्षा के लिहाज से रेलवे इतिहास का सर्वश्रेष्ठ करार दिया है। इस दौरान ट्रेन हादसों में एक भी यात्री को जान नहीं गवानी पड़ी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, रेलवे इतिहास का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड : सरकार के यात्री सुरक्षा को सर्वोपरि मानने और उसके लिए किए गए प्रयासों का नतीजा है कि अप्रैल,2019 से अब तक एक भी यात्री की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु नहीं हुई है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेलवे की प्राथमिकता…

Read More

कर्नाटक सरकार ने गुरुवार सुबह कोरोना वायरस के खिलाफ निवारक उपाय के रूप में मास्क पहनने के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विधानसौधा से कब्बन पार्क तक वॉकाथन का आयोजन कर मॉस्क-डे मनाया गया। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने वॉकाथन में भाग लेने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह मॉस्क-डे सभी जिला मुख्यालयों में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधान सौधा से कब्बन पार्क तक पैदल यात्रा का आयोजन कोरोना वायरस के खिलाफ निवारक उपाय के रूप में मास्क पहनने के महत्व के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए किया…

Read More

दिल में दर्द और आंखों में आंसू लिए प्रवासियों के घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। अब असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों से बड़ी संख्या में कामगार अपने घर को लौट रहे हैं। अपने गृह जनपद में ट्रेन से उतरते ही यह लोग जहां घर वापसी की व्यवस्था करने के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं, प्रवास के लिए गए राज्य सरकारों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। प्रवासी कामगारों के मन में वहां की राज्य सरकार के प्रति काफी आक्रोश है, सिर्फ सरकार ही नहीं, फैक्ट्री मालिकों और स्थानीय लोगों…

Read More

मणिपुर में आज कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही है. कांग्रेस ने गुरुवार को गवर्नर से समय मांगा है. इससे पहले मणिपुर में बीजेपी के 3 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और एनपीपी ने अपने 4 विधायको का समर्थन वापस ले लिया है. इसके अलावा 1 एलजेपी और 1 निर्दलीय भी सरकार से बाहर हो गए हैं, जिससे बीजेपी की मणिपुर सरकार संकट में आ गई है. आज कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी और पूर्व उपमुख्यमंत्री गायखंगम गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. मणिपुर में बीजेपी की सरकार संकट में आ गई है. यहां…

Read More

 खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने नीरा एवं ताड़ गुड़ का उत्पादन करने के लिए एक परियोजना आरंभ की है, ताकि देश में रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़े। इस परियोजना का उद्वेश्य साफ्ट ड्रिंक के विकल्प के रूप में नीरा को बढ़ावा देना और जनजातियों के अलावा पारंपरिक पाशिकों (ट्रैपर) के लिए स्व-रोजगार का सृजन करना भी है। केवीआईसी ने नीरा निकालने एवं ताड़ का गुड़ बनाने के लिए 200 स्थानीय कारीगरों को टूल किट बांटे, जिन्हें केवीआईसी द्वारा 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। 15,000 रुपये के मूल्य के बराबर के इस टूल किट में फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि गलवान में सैनिकों का नुकसान गहरा परेशान ​करने वाला ​और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस ​के ​साथ चीन सीमा पर कर्तव्य ​का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। ​शहीद हुए सैनिकों के परिवारों ​के साथ पूरा राष्ट्र इस कठिन घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है। ​दूसरी तरफ चीन ने कहा है कि अब हम चीनी पक्ष से और अधिक संघर्ष नहीं देखना चाहते हैं।…

Read More

 दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को कांवड़ यात्रा की अनुमति न दी जाए। याचिका में कहा गया है कि 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना के संक्रमण का ज्यादा खतरा हो सकता है। वकील सुभाष विजयरन ने दायर करके कहा है कि इस साल 6 जुलाई से 19 जुलाई तक कांवड़ की यात्रा शुरू होने वाली है। कावड़ यात्रा में हजारों लोग उत्तराखंड के हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री तक की यात्रा पैदल ही करते हैं। कोरोना का संक्रमण 60 वर्ष से ऊपर के लोगों…

Read More