Author: shivam kumar

जमशेदपुर के लिए एक बार फिर से शुक्रवार को अच्छी खबर आयी. जहां कोरोना वायरस के पोजिटिव मरीजों की संख्या प्रवासी मजदूरों के आने के कारण जमशेदपुर में बढ़ रही है तो पोजिटिव मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है. पहला मरीज कोरोना पोजिटिव होने के बाद चाकुलिया की लड़की पहले लौट गयी थी तो उसके साथ ही पोजिटिव पाया गया युवक भी अब एक बार फिर से घर लौट गया है. टीएमएच से शुक्रवार को उसको छुट्टी दे दी गयी. टीएमएच के कर्मचारियों, चिकित्सकों और खुद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपचार के बाद ठीक हुए मरीज को…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्‍हें लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं… इस बारे में मुख्‍यमंत्रियों की राय से अवगत कराया। मालूम हो कि देश में जारी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्‍म हो रहा है। लॉकडाउन को बढ़ाया जाय या नहीं इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह ने गुरुवार को सभी मुख्‍यमंत्रियों से बातचीत करके उनकी राय जानी थी। बातचीत के दौरान शाह ने मुख्‍यमंत्रियों से उन क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी ली जिन्‍हें राज्‍य एक जून से खोलना चा‍हते हैं। देश में लॉकडाउन…

Read More

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। मौजूदा समय में देश में कोरोना संक्रमण के मामले 1,72,566 दर्ज किए जा चुके हैं। आने वाले समय में यह संख्या तेजी से बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। इस बारे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) के न्यूरोवायरोलॉजी प्रमुख और कर्नाटक हेल्थ टास्क फोर्स में नोडल अधिकारी डॉ. वी रवि ने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ महीनों में, हो सकता है कि दिसंबर तक भारत की आधी आबादी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त हो जाए या हो सकती है! डॉ.…

Read More

कोरोना वायरस ने ब्राज़ील और रूस में जैसे संक्रमण का विस्फोट किया है। कुछ ही दिनों में कोरोना संक्रमण इतनी तेज़ी से फैला कि लाखों लोग वायरस से पीड़ित हो गए। चिंता की बात ये है कि दोनों ही देशों की सरकारें और प्रशासन कोरोना के बढ़ते हुए ख़तरे को लगातार नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। सबकुछ ठीक बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ब्राज़ील में बड़े महानगरों से निकला कोरोना अब गांव और जंगलों में भी तेज़ी से फैल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े और घने जंगलों में शामिल ब्राज़ील के अमेज़न में 60 जनजातियों में कोरोना वायरस…

Read More

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गुरुवार को अब तक सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। इसके बाद दिल्ली कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले वाले राज्यों के लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, दिल्ली में 1024 और तमिलनाडु में 827 कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। यहां आपको बता दें कि दिल्ली का ये आंकड़ा एक दिन पहले का है जिसे केजरीवाल सरकार अगले हेल्थ बुलेटिन के जरिए जारी करती है। यदि राज्यों में कुल मामलों की बात करें तो अभी दिल्ली तीसरे नंबर पर है। सबसे अधिक 59,546 केस…

Read More

यूपी सरकार ने देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले 9 लाख कामगारों/श्रमिकों को रोजगार देने की बात कही है. लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर हाथ को काम मिले, इस नीति पर प्रदेश सरकार काम कर रही है. इसी नीति के तहत इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित अन्य औद्योगिक संस्थाओं के साथ शुक्रवार को एमओयू साइन किया जा रहा है. इससे 9 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों से अपील करते हुए कहा है कि उनके योगदान से प्रदेश में…

Read More

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC) पर भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध जारी है। इस बीच सरकार ने गुरुवार को कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत जारी है और याद दिलाया कि दोनों देशों ने सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक मीडिया ब्रीफिंग में रक्षा बलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सैनिक सीमा प्रबंधन के लिए बहुत जिम्मेदार रवैया अपनाते हैं। श्रीवास्तव ने साथ ही कहा कि भारतीय सैनिक सीमावर्ती क्षेत्रों में…

Read More

देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन 4.0 की अवधि खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है। इसी के साथ अब अटकले लगाई जा रहीं है कि देश में अब लॉकडाउन 5.0 भी लागू हो सकता है। यदि लॉकडाउन 5 लागू होता है तो कितनी रियायतें और मिल सकती हैं। लॉकडाउन 5.0 की रूपरेखा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों बातचीत की। हालांकि, अभी साफ नहीं है, लेकिन लॉकडाउन के अगले चरण को लेकर कयास जरूर लगने शुरू हो गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 17…

Read More

अर्थव्यवस्था पर आये संकट के मद्देनजर गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 22 वीं फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल यानि एफएसडीसी की बैठक हुई। बैठक में मौजूदा आर्थिक हालात की समीक्षा की गई। इस बैठक में कोरोना संकट के बाद देश में पैदा हुई वित्तीय अस्थिरता और नकदी की मुश्किलों समेत बैंकों की दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। एफएसडीसी की बैठक में कोविड 19 संकट और लॉकडाउन से उपजी स्थितियों पर चर्चा की गई। बैठक में देश के साथ साथ वैश्विक आर्थिक परिदृष्य को ध्यान में रखते हुए आंकड़ों पर भी चर्चा हुई साथ ही ये…

Read More

सरकार ने कंपनियों के कंपनी सामाजिक जवाबदेही (सीएसआर) नियमों में कुछ बदलाव किये हैं जिससे उनकी ओर से पीएम केयर्स फंड में किये जाने वाले योगदान को सीएसआर खर्च माना जायेगा। कंपनी कानून 2013 के तहत कुछ खास श्रेणी में आने वाली कंपनियों को किसी एक वर्ष में उनके पिछले तीन साल के औसत शुद्ध मुनाफे का कम से कम दो प्रतिशत कारपोरेट सामाजिक जवाबदेही गतिविधियों में खर्च करना होता है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय ने मार्च में कहा था कि कंपनियों द्वारा पीएम केयर्स फंड में किया जाने वाला योगदान उनका सीएसआर खर्च माना जायेगा। कंपनी कानून का क्रियान्वयन कारपोरेट…

Read More

असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और खराब हो गई. बाढ़ की वजह से राज्य में एक व्यक्ति की जान चली गई और 11 जिलों में लगभग तीन लाख लोग प्रभावित हुए. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, गोलपारा जिले के रोंगजुली में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वर्तमान में धेमाजी, लखीमपुर, नगाँव, होजई, दर्रांग, बारपेटा, नलबाड़ी, गोलपारा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ के कारण लगभग 2.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. गोलपारा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिला है, जिसमें 2.15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जिसके…

Read More