कोरोना वायरस ने ब्राज़ील और रूस में जैसे संक्रमण का विस्फोट किया है। कुछ ही दिनों में कोरोना संक्रमण इतनी तेज़ी से फैला कि लाखों लोग वायरस से पीड़ित हो गए। चिंता की बात ये है कि दोनों ही देशों की सरकारें और प्रशासन कोरोना के बढ़ते हुए ख़तरे को लगातार नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। सबकुछ ठीक बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ब्राज़ील में बड़े महानगरों से निकला कोरोना अब गांव और जंगलों में भी तेज़ी से फैल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े और घने जंगलों में शामिल ब्राज़ील के अमेज़न में 60 जनजातियों में कोरोना वायरस…
Author: shivam kumar
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गुरुवार को अब तक सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। इसके बाद दिल्ली कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले वाले राज्यों के लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, दिल्ली में 1024 और तमिलनाडु में 827 कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। यहां आपको बता दें कि दिल्ली का ये आंकड़ा एक दिन पहले का है जिसे केजरीवाल सरकार अगले हेल्थ बुलेटिन के जरिए जारी करती है। यदि राज्यों में कुल मामलों की बात करें तो अभी दिल्ली तीसरे नंबर पर है। सबसे अधिक 59,546 केस…
यूपी सरकार ने देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले 9 लाख कामगारों/श्रमिकों को रोजगार देने की बात कही है. लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर हाथ को काम मिले, इस नीति पर प्रदेश सरकार काम कर रही है. इसी नीति के तहत इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित अन्य औद्योगिक संस्थाओं के साथ शुक्रवार को एमओयू साइन किया जा रहा है. इससे 9 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों से अपील करते हुए कहा है कि उनके योगदान से प्रदेश में…
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC) पर भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध जारी है। इस बीच सरकार ने गुरुवार को कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत जारी है और याद दिलाया कि दोनों देशों ने सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक मीडिया ब्रीफिंग में रक्षा बलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सैनिक सीमा प्रबंधन के लिए बहुत जिम्मेदार रवैया अपनाते हैं। श्रीवास्तव ने साथ ही कहा कि भारतीय सैनिक सीमावर्ती क्षेत्रों में…
देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन 4.0 की अवधि खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है। इसी के साथ अब अटकले लगाई जा रहीं है कि देश में अब लॉकडाउन 5.0 भी लागू हो सकता है। यदि लॉकडाउन 5 लागू होता है तो कितनी रियायतें और मिल सकती हैं। लॉकडाउन 5.0 की रूपरेखा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों बातचीत की। हालांकि, अभी साफ नहीं है, लेकिन लॉकडाउन के अगले चरण को लेकर कयास जरूर लगने शुरू हो गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 17…
अर्थव्यवस्था पर आये संकट के मद्देनजर गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 22 वीं फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल यानि एफएसडीसी की बैठक हुई। बैठक में मौजूदा आर्थिक हालात की समीक्षा की गई। इस बैठक में कोरोना संकट के बाद देश में पैदा हुई वित्तीय अस्थिरता और नकदी की मुश्किलों समेत बैंकों की दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। एफएसडीसी की बैठक में कोविड 19 संकट और लॉकडाउन से उपजी स्थितियों पर चर्चा की गई। बैठक में देश के साथ साथ वैश्विक आर्थिक परिदृष्य को ध्यान में रखते हुए आंकड़ों पर भी चर्चा हुई साथ ही ये…
सरकार ने कंपनियों के कंपनी सामाजिक जवाबदेही (सीएसआर) नियमों में कुछ बदलाव किये हैं जिससे उनकी ओर से पीएम केयर्स फंड में किये जाने वाले योगदान को सीएसआर खर्च माना जायेगा। कंपनी कानून 2013 के तहत कुछ खास श्रेणी में आने वाली कंपनियों को किसी एक वर्ष में उनके पिछले तीन साल के औसत शुद्ध मुनाफे का कम से कम दो प्रतिशत कारपोरेट सामाजिक जवाबदेही गतिविधियों में खर्च करना होता है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय ने मार्च में कहा था कि कंपनियों द्वारा पीएम केयर्स फंड में किया जाने वाला योगदान उनका सीएसआर खर्च माना जायेगा। कंपनी कानून का क्रियान्वयन कारपोरेट…
असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और खराब हो गई. बाढ़ की वजह से राज्य में एक व्यक्ति की जान चली गई और 11 जिलों में लगभग तीन लाख लोग प्रभावित हुए. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, गोलपारा जिले के रोंगजुली में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वर्तमान में धेमाजी, लखीमपुर, नगाँव, होजई, दर्रांग, बारपेटा, नलबाड़ी, गोलपारा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ के कारण लगभग 2.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. गोलपारा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिला है, जिसमें 2.15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जिसके…
अमेरिका बुधवार को इतिहास रचने वाला था, लेकिन घने बादलों और बिजली गिरने के खतरे की वजह से वह चूक गया. दरअसल, अमेरिका बुधवार को ऑर्बिट मे जाने के लिए स्पेसएक्स रॉकेट को लॉन्च करने वाला था. इसमें नासा के दो अंतरिक्ष यात्री भी जाने वाले थे. लेकिन लॉन्च होने से 16 मिनट पहले ही इसे रोक दिया गया. अब इसकी लॉन्चिंग शनिवार के दिन की जाएगी. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए व्यावसायिक रूप से डिजाइन, निर्मित और स्वामित्व वाला अंतरिक्ष यान को दोपहल में लॉन्च करने की तैयारी थी, जोकि वाणिज्यिक अंतरिक्ष यान में एक नए युग की शुरुआत…
बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 3036 हो गये हैं । स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को जो 68 नये मामले प्रकाश में आए हैं उनमें अररिया के 15, मधेपुरा के नौ, सीतामढी के छह, अरवल के पांच, सारण, दरभंगा एवं कैमूर के चार—चार, सहरसा, बेगूसराय, पूर्णिया एवं औरंगाबाद के तीन—तीन, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के दो—दो, वैशाली किशनगंज, पटना, सिवान एवं नवादा के एक—एक मामले शामिल हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक…
स्पाइसजेट के विमान से सफर करने वाले दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 25 मई को स्पाइस जेट के जरिए अहमदाबाद से गुवाहाटी तक की यात्रा करने वाले दो यात्रियों में COVID-19 की पुष्टि हुई है. दोनों यात्रियों ने स्पाइस जेट की SG-8194 (अहमदाबाद-दिल्ली) और SG-8152 (दिल्ली-गुवाहाटी) तक की यात्री की थी. दोनों यात्रियों संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है. इससे पहले एयर इंडिया के विमान में यात्रा कर रहा एक शख्स भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया था.
