नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि `यह पवित्र पर्व समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा जैसे मूल्यों को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।’ राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि `उल्लास और उमंग का यह पर्व प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह हमें मानवता के कल्याण के लिए प्रभु यीशु मसीह द्वारा किए गए बलिदान की याद दिलाता है।’ राष्ट्रपति ने देशवासियों से प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने और दया, सौहार्द एवं पारस्परिक भाईचारे को बढ़ावा…
Author: shivam kumar
रामगढ़। अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा उर्फ सुनील कुमार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। मयंक सिंह पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। उसने अपने गुर्गों के माध्यम से गोलीबारी कराकर रेलवे साइडिंग के एक ठेकेदार से रंगदारी की मांग की थी। इस मामले में रामगढ़ पुलिस और एटीएस की पूछताछ के दौरान मयंक सिंह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। उसके इकबालिया बयान के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ की रेल अदालत में पेश करने का आदेश प्राप्त…
पश्चिमी सिंहभूम। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, आपसी समन्वय और निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सफल होगी। यह बातें उन्होंने बुधवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित शिष्टाचार मुलाकात एवं संगठनात्मक चर्चा के दौरान कहीं। चाईबासा परिसदन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो के फेज-5ए के लिए कुल 12,014.91 करोड़ रुपये की लागत से तीन नए कॉरिडोर को मंज़ूरी दी है। परियोजना 16.076 किलोमीटर लम्बी है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इसे मंज़ूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में मीडिया को इस बारे में जानकारी दी। ये तीन कॉरिडोर हैं- आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किमी), एयरोसिटी से डोमेस्टिक एयरपोर्ट टी-1 (2.263 किमी), तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किमी)। इस विस्तार में 13 स्टेशन होंगे। इनमें से…
पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। मंगलवार देर रात साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप स्थित एक गैरेज में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा गैरेज उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैरेज में खड़ी एक कार में पहले आग लगी, जिसके बाद लपटें तेजी से फैलती चली गईं और देखते ही देखते…
कोलकाता। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के एक युवक की हत्या के विरोध में बुधवार को पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा से जुड़े कई लैंड पोर्ट्स पर जोरदार प्रदर्शन हुए। हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इन घटनाओं को लेकर आक्रोश जताया और सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। हावड़ा जिले में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस ने भाजपा के एक जुलूस को हावड़ा ब्रिज की ओर बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। पुलिस के अनुसार, सामान्य जनजीवन…
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत को निराशाजनक बताया है। राहुल गांधी ने महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है। क्या उसकी गलती सिर्फ इतनी है कि वह न्याय के लिए अपनी आवाज उठा रही है। जब अपराधी को जमानत मिलती है और पीड़िता को अपराधियों जैसा व्यवहार झेलना पड़ता है, तो यह न्याय नहीं बल्कि अन्याय है। उन्नाव…
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप से उत्तर प्रदेश के युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा उठाया और सरकार से इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सस्ती दवा अब खतरनाक नशे का रूप ले चुकी है और बच्चों तक को इसकी लत लग रही है। सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्नाव के 17 वर्षीय आकाश का जिक्र कर कहा कि इस कफ सिरप की लत ने उसके जीवन को बर्बाद कर दिया। पहले पॉकेट मनी से खरीदने के बाद उसने घर का…
पलामू। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को पलामू में जोरदार प्रदर्शन हुआ। डालटनगंज रेलवे स्टेशन टेंपो चालक संघ की ओर से निकाली गई रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शन की शुरुआत डालटनगंज रेलवे स्टेशन से हुई, जो बेलवाटिका चौक, सद्दीक मंजिल चौक, छहमुहान, बस डिपो से गुजरते हुए वापस रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुआ। रैली में हत्यारों को फांसी देने और पलामू एवं झारखंड से बांग्लादेशी रोहिंग्या को बाहर निकालने की मांग की गई। ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजे। कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्गा जौहरी ने किया। संघ…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मटिहाना पंचायत स्थित कोटशोल गांव में बुधवार को एक किशोरी का शव उसके घर के पास पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान गुलाब मांडी की 17 वर्षीय पुत्री जोवा मांडी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जोवा मांडी ने घर के समीप स्थित एक पेड़ पर अपने दुपट्टे के सहारे गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों और ग्रामीणों ने जब किशोरी को पेड़ से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बहरागोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शाहदरा जोन में तैनात सहायक अभियंता आशीष सिवाच और बेलदार महेश कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई ने बुधवार को बताया कि 22 दिसंबर को शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि बेलदार ने जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंता की ओर से शिकायतकर्ता की इमारत के लिए क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने के बदले दो लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद एजेंसी ने उसी दिन जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
