बक्सर। बक्सर जिले में इस वर्ष धान खरीद के सरकारी लक्ष्य में भारी कटौती किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य काफी कम निर्धारित किया है, जिससे जिले के किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। बीते साल जहां एक लाख 77 हजार 229 टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया था, वहीं इस वर्ष इसे घटाकर एक लाख 28 हजार 796 टन कर दिया गया है। इस तरह करीब 48 हजार टन की कटौती ने किसानों की उम्मीदों पर असर डाला…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के पाकुड़ जिले में बहुचर्चित पैनम कोल माइंस से जुड़े अवैध खनन और विस्थापितों के पुनर्वास के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई। संपत्तियों को सीज करने की चेतावनी अदालत ने पंजाब पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन को आदेश दिया है कि वह अपनी कुल चल-अचल संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा पेश करे। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा कि यदि अवैध खनन के आरोप…
खूंटी। खूंटी जिले के मुरहू निवासी शंकर साबू ने अपनी इच्छाशक्ति और फिटनेस का लोहा मनवाते हुए टाटा स्टील कोलकाता मैराथन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को आयोजित इस प्रतिष्ठित 25 किलोमीटर मैराथन में देश भर के लगभग 23 हजार धावकों ने हिस्सा लिया, जिसमें शंकर साबू ने न केवल दौड़ पूरी की, बल्कि अपने जीवन की 50वीं मैराथन का मील का पत्थर भी पार किया। बचपन की दोस्ती और खेल का जुनून इस ऐतिहासिक दौड़ में शंकर साबू के साथ उनके बचपन के मित्र समीर गुप्ता और उनकी पत्नी पल्लवी (बेंगलुरु) भी शामिल रहे। शंकर और…
पलामू। पलामू जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनाएं चैनपुर और हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की हैं। इन दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और हुसैनाबाद में जपला–छतरपुर मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम रखा गया। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के पास सोमवार सुबह स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक धर्मेन्द्र यादव, निवासी छपरदाग सिकनी (हुसैनाबाद), गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे…
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 447.34 अंक यानी 0.53 फीसदी की उछाल के साथ 85,376.70 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 153.25 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 26,119.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक और फार्मा शेयर में उछाल है। शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा रुपया अमेरिकी डॉलर…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के उद्योग विभाग में औद्योगिक इकाइयों के बेहद कम निबंधन को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। अदालत के समक्ष प्रस्तुत आंकड़ों ने न्यायालय को हैरान कर दिया, जिसमें पूरे राज्य में केवल 1324 औद्योगिक इकाइयों के ही उद्योग विभाग में निबंधन होने की जानकारी दी गई। इसे गंभीर स्थिति मानते हुए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य की सभी औद्योगिक इकाइयों को जून 2026 तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने यह भी पाया कि निबंधित 1324 इकाइयों में से सिर्फ 231 इकाइयों के…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा 26 दिसंबर से रेलवे यात्री किराए में की गई बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस का आरोप है कि बजट से कुछ हफ्ते पहले किराया बढ़ाने का फैसला गलत है और इसे चुपचाप, अनाधिकृत तरीके से सर्कुलेट किया गया। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि आज सुबह सरकार की ओर से पत्रकारों को इस संबंध में एक नोट बांटा गया। बजट से पहले रेलवे का भाड़ा बढ़ाना अपने आप में गलत है और इस तरह बिना आधिकारिक घोषणा के जानकारी सर्कुलेट करना मोदी…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड इस्लामिक विचारधारा पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने वार्षिक अमेरिका महोत्सव में इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि इसका इस्लामवाद स्वरूप भी खतरनाक है। इस्लामी उग्रवाद पश्चिमी सभ्यता के लिए भी सबसे बड़ा खतरा है। अमेरिका के सूचना संचार माध्यम ‘सी-एसपीएएन’ (केबल-सैटेलाइट पब्लिक अफेयर्स नेटवर्क) की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार खुफिया अधिकारी तुलसी गबार्ड ने इस महोत्सव को 20 दिसंबर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस्लामी उग्रवाद आज इंटरनेट में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस वैचारिक…
काठमांडू। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने प्रस्ताव रखा है कि सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन पारंपरिक वेशभूषा पहननी चाहिए। एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि आज कई समाज अपनी पहचान की खोज में हैं। आधुनिकता के नाम पर लोग अपनी मौलिकता भूलते जा रहे हैं। उन्हें यह तक पता नहीं है कि उनकी असली पहचान क्या है, लेकिन हम नेपाली लोगों के पास अपनी विशिष्ट पहचान है। प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि अपनी विविध और मौलिक संस्कृति तथा परंपरा को संरक्षित करने के लिए सरकारी कार्यालयों…
काठमांडू। संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप आज काठमांडू में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया था। पिछले वर्ष सात दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित किया था। उसी वर्ष सरकार की पहल पर टुंडिखेल में पहली बार इस दिवस का आयोजन किया गया था। इस वर्ष इसका आयोजन शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और साधकों ने नेपाल को विश्व की “ध्यान राजधानी”…
ढाका। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर देश-विदेश में उठी तीखी आलोचनाओं के बाद अंतरिम सरकार हरकत में आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। यूनुस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में बताया कि मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में 27 वर्षीय दीपु चंद्र दास की हत्या के मामले में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दीपु चंद्र दास सनातन धर्म का…
