गिरिडीह। गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक भयानक सड़क दुर्घटना ने दो लोगों की जान ले ली। घटना जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर चतरो हटिया मोड़ के पास हुई। हादसे में बाइक सवार और एक पैदल चल रहे व्यक्ति की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं, जिससे अस्पताल पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांटीदिघी गांव निवासी मिथिलेश कुमार राय (35) और गादिदिघी टोला मंझलाडीह निवासी रामकुमार राय (55) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश बाइक से जा रहे थे, जबकि रामकुमार पैदल चल रहे थे। अचानक हुई टक्कर से…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव में भारतीय वाहनों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। नेपाल में आगामी 5 मार्च, 2026 को प्रतिनिधि सभा के चुनाव है। आयोग ने आचार संहिता में कहा कि भारत सहित किसी भी विदेशी नंबर प्लेट वाले वाहनों को किसी भी परिस्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी। राजनीतिक दल केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकृत संख्या और प्रकार के वाहन ही उपयोग कर सकेंगे तथा वाहनों के स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन प्रतिबंधित रहेगा। आचार संहिता के अनुसार, उम्मीदवारों को बिना पूर्व अनुमति के प्रचार के लिए वाहन इस्तेमाल…
नई दिल्ली। घने कोहरे के कारण पिछले कई दिन से दिल्ली और अन्य हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन बाधित है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर रविवार को कोहरे व कम दृश्यता के चलते कुल 97 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 200 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। इंडिगो एयरलाइन ने कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से फ्लाइट शेड्यूल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर 48 आगमन और 49 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइरडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी के…
पूर्वी सिंहभूम। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पुलिस को स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क के आसपास अवैध नशे के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना की…
पटना/नालंदा। बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल (एनएलएफ) अपने पहले संस्करण के लिए पूरी तरह तैयार है। यह महोत्सव 21 से 25 दिसंबर 2025 तक राजगीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के आयोजकों और अकादमिक सहयोगियों ने शनिवार को कार्यक्रम की प्रमुख जानकारियां और इसके व्यापक दृष्टिकोण की घोषणा की। विश्व प्रसिद्ध प्राचीन ज्ञान केंद्र नालंदा की विरासत से प्रेरित यह साहित्य महोत्सव विरासत, भाषा और साहित्य के उत्सव के रूप में उभर रहा है, जिसमें बिहार और उत्तर-पूर्व भारत पर विशेष ध्यान दिया गया है। नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का उद्देश्य शास्त्रीय और…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय से सटे इलाके में हुई चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे तमाम दावों की पोल खोल दी है। उपायुक्त कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर बेखौफ चोरों ने आधा दर्जन से अधिक फुटपाथी दुकानों में सेंधमारी कर इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप की बताई जा रही है, जहां शुक्रवार की देर रात चोर गैस कटर के साथ मौके पर पहुंचे और एक-एक कर दुकानों के ताले काटते चले गए। चोरों ने नकदी के साथ-साथ दुकानों में रखे…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हाथियों का एक झुंड घने कोहरे के बीच जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर आ धमका। एक विशालकाय हाथी को सड़क के बीचों-बीच देख वाहनों के पहिए अचानक थम गए और देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सड़क पर फंसे वाहन चालकों और यात्रियों की जान घंटों हलक में अटकी रही। पिछले एक सप्ताह से हाथियों का यह झुंड अपने कॉरिडोर में…
लातेहार। पीएलएफआई के ₹1 लाख इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने शुक्रवार को SP कुमार गौरव के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। बालूमाथ निवासी यादव ने एक देसी कार्बाइन और चार कारतूस सौंपे; उसके खिलाफ 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। SP ने बताया कि सघन अभियान के दबाव के चलते वह सरकारी पुनर्वास नीति का लाभ लेने आगे आया। मार्च 2026 तक पूरे क्षेत्र को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य है; बाकी नक्सलियों को भी आत्मसमर्पण का मौका दिया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में CRPF, SSB और जिला पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी एमआईडीसी (MIDC) स्थित अवाडा सोलर प्लांट में शुक्रवार सुबह एक हृदय विदारक दुर्घटना हुई। प्लांट परिसर में बना एक विशाल पानी का टैंक अचानक धमाके के साथ फट गया। इस हादसे की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, टैंक फटने के बाद पानी का दबाव और मलबा इतना तेज था कि मजदूरों…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने इस सत्र को ‘प्रदूषण कालीन सत्र’ करार देते हुए कहा कि सरकार देश में बढ़ते प्रदूषण के खतरों को लगातार नकार रही है और इस अहम मुद्दे पर संसद में चर्चा से बच रही है। शीतकालीन सत्र के समापन के बाद कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार की नीतियों और रवैये पर तीखा हमला बोला। जयराम रमेश ने कहा कि सत्र की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर और पंडित नेहरू को लेकर विवादित टिप्पणियों से…
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के दो हफ्तों के भीतर ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 702 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है। सैकनिल्क (Sacnilk) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 460.25 करोड़…
