नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी दोनों की चमक फीकी पड़ गई। RBI की नरम नीतियों और डॉलर में आई मजबूती के चलते सोना प्रति ग्राम 870 से 940 रुपये तक टूट गया। 24 कैरेट सोना देशभर में 1,29,650-1,29,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेंज में बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट ज्वेलरी गोल्ड 1,18,840-1,18,990 रुपये के बीच उपलब्ध है। चांदी भी 100 रुपये प्रति किलो लुढ़क कर 1,90,900 पर आ गई, जिससे सिल्वर आभूषण और सिक्का मांग वाले कारोबारियों ने लिवाली शुरू कर दी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24K गोल्ड 1,29,800 और 22K 1,18,990 रुपये प्रति…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर के तहत शुक्रवार को कदमा बाजार इलाके में आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ के संदेश को सीधे आम नागरिकों, दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के मानगो स्थित समता नगर की स्थिति इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। करीब एक सप्ताह से जाम पड़ी नाली के कारण सड़क पर गंदा पानी लगातार बह रहा है, जिससे पूरे मोहल्ले में गंदगी और बदबू फैल गई है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है और दैनिक आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार मानगो नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नाली की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ठेकेदार द्वारा…
पटना। बिहार विधानमंडल में 18 वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन की कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश बिहार विधानसभा पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सदन में द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा के बाद मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक का निपटारा किया जाएगा। सत्र के समापन से पहले राज्य सरकार के खर्च से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में हाल ही में राज्यपाल के…
नई दिल्ली। RBI द्वारा ब्याज दरों में कटौती का ऐलान होते ही घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह अचानक रौनक लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने गिरावट से शुरुआत की, लेकिन मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स 136.58 अंक की तेजी के साथ 85,401.90 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 36.60 अंक चढ़कर 26,070.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आज के कारोबार में कुल 2,105 शेयर सक्रिय रहे, जिनमें 1,203 हरे और 902 लाल निशान पर थे। सेंसेक्स के 30 में 16 शेयर बढ़त के साथ…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेतों के बीच एशियाई बाजारों में उतार-चढ़व देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजारों ने पिछले सत्र में मामूली बढ़त के साथ कारोबार किया। एसएंडपी 500 0.11% चढ़कर 6,857.12 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक 0.13% की तेजी के साथ 23,484.15 पर पहुंचा। डाओ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.08% की बढ़त के साथ 47,889.50 पर ट्रेड कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी खरीदारी रही। डीएएक्स 0.79% की तेजी के साथ 23,882.03 पर बंद हुआ, जबकि सीएसी 0.43% और एफटीएसई 0.19% चढ़े। एशिया में मिला-जुला रुख है। कोस्पी 0.99% की तेजी के साथ 4,068.27 पर…
विशेष प्रधानमंत्री मोदी के इस एक फैसले ने भारत की राष्ट्रीय चेतना को जगाया है गुलामी के प्रतीक चिन्हों को जल्द से जल्द खत्म करना उद्देश्य आजादी के अमृत वर्ष में सरकार का यह कदम भारत की जड़ें मजबूत करेगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना के प्रभावशाली उदय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और राजभवनों के नाम बदलने का जो फैसला किया है, वह केवल राजनीतिक या प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि यह…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर चीता की सुरक्षा के लिए समर्पित सभी वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को बधाई दी। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “तीन साल पहले, हमारी सरकार ने इस अद्भुत जानवर की सुरक्षा और उस इकोसिस्टम को बहाल करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट चीता शुरू किया था जिसमें यह वास्तव में फल-फूल सके। यह खोई हुई पारिस्थितिक विरासत को पुनर्जीवित करने और हमारी जैव विविधता को सुदृढ़ करने का भी एक प्रयास था।”
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर तालाब से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। खबर मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। धुर्वा थाना इंस्पेक्टर विमल किंडो ने बताया कि मामले…
रांची। झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले की जांच तेज़ हो गई है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और वर्तमान में वाणिज्यकर आयुक्त अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। एसीबी ने उन्हें गुरुवार को समन जारी किया है, जिसके तहत उन्हें शुक्रवार को जांच में शामिल होना है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से घोटाले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। एसीबी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार, आईएएस मनोज कुमार, जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और रामगढ़ के…
पूर्वी सिंहभूम। शंकोसाई के श्यामनगर में चार दिनों से लापता 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव गुरुवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी के तट से बरामद किया गया। सुबह श्यामनगर छठ घाट पर कुछ स्थानीय लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए पहुंचे थे, तभी उन्हें नदी के पानी में एक शव तैरता दिखाई दिया। नज़दीक जाने पर शव की पहचान प्रदीप साहू के रूप में हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी। शव की बरामदगी की खबर मिलते ही प्रदीप के घर में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। घटना की…
