लोहरदगा। बगड़ू थाना क्षेत्र के बड़चोरगाई में खेत से ट्रैक्टर में लादकर ले जा रहे धान का फसल पटवन के लिए लगाए गए चाइना तार के संपर्क में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बड़चोरगाई निवासी विधवा महिला बसंती उरांव अपने खेत कुसुम गढ़ा से ट्रैक्टर में लादकर धान की फसल ला रही थी। इसी दौरान सिंचाई के लिए लगाए गए तार से सटते ही धान में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रैक्टर को जलने से बचा लिया गया। परंतु धान पूरी तरह जल गया।आग लगने से महिला को बडा नुकसान हुआ…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के लालकिला के पास हुए कार बम धमाका मामले में आतंकवादी उमर उन नबी को आश्रय देने वाले फरीदाबाद निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि सोयब ने धमाके से पहले उमर को लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की थी। एनआईए के अनुसार, सोयब इस मामले में 7वां गिरफ्तार आरोपित है। इससे पहले एजेंसी ने उमर के 6 अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने बताया कि मामले की गहन छानबीन चल रही है और अन्य राज्यों की पुलिस भी तलाशी अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि…
बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के पुटूआगढ़ जंगल में दो दिन पूर्व पेड़ से लटके एक युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर फूट पड़ा।मृतक के गांव हुटार के ग्रामीणों ने मुखिया शोभा देवी के नेतृत्व में लातेहार के बरवाडीह/पलामू दोनों जिला को जोड़ने वाली हुटार पथ स्थित कोयल नदी पर बने पुल पर जाम लगा दिया और मामले को हत्या बताते हुए शीघ्र और पारदर्शी खुलासे की मांग की। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों पूर्व हूंटार(पलामू ) ग्राम निवासी चंदन भुइंया (उम्र लगभग 28वर्ष) पिता सुकन भुइंया का शव बरवाडीह…
अयोध्या। “यह धर्म ध्वजा सिर्फ़ एक झंडा नहीं है। यह भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है। भगवा रंग, सूर्यवंश का निशान, ‘ॐ’ शब्द और कोविदारा का वृक्ष राम राज्य की शान दिखाते हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के बाद कही। उन्होंने धर्म ध्वज को एक संकल्प, एक सफलता और निर्माण के संघर्ष की कहानी बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि मंदिर के शिखर पर यह धर्म ध्वज सैकड़ों सालों के संघर्ष का एक साकार रूप है। आने वाली हज़ारों सदियों तक यह झंडा भगवान राम के मूल्यों का…
रांची। झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस सेवा (JPS) के 9 सीनियर DSP को IPS रैंक में प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है। इनमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा, दीपक कुमार-एक शामिल हैं। वहीं, JPSC के दूसरे बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति मिली है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा। इस प्रोन्नति के बाद झारखंड में SP रैंक के IPS अधिकारियों की संख्या 71 से बढ़कर 80 हो जाएगी।…
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने राम मंदिर के शिखर पर बटन दबाकर धर्म ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान पूरे समय मंत्रोच्चार चलता रहा। जैसे ही ध्वज शिखर पर पहुँचा प्रधानमंत्री ने ध्वज को प्रणाम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ध्वज पर पुष्पार्चन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रामलला का दर्शन पूजन किया। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ डॉ. भागवत, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री…
रांची, 25 नवंबर( हि.स.)। रांची के जेएससीए स्टेडियम में आगामी 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों का गजब उत्साह देखने को मिल रहा है। जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का मैच के प्रति इतना जुनून है कि ठंड में लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर कतार में लग गए। कई युवा और क्रिकेट प्रेमी सुबह की भीड़ से बचने के लिए रात में ही स्टेडियम परिसर पहुंच गए। कई फैंस ने तो रातभर वहीं इंतजार…
दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सिदो–कान्हू एयरपोर्ट, दुमका से “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, साथ ही लाभुकों को नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियां देकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप प्रदान किया। मौके पर सोरेन ने कहा, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के साथ झारखंड विकास के नए युग में आगे बढ़ रहा है। संथाल परगना से शुरू हुई विकास की रेखा अब राजधानी रांची तक फैल रही है। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ विमानन क्षेत्र में राज्य की नई पहचान बनाने वाला कदम बताया। गया। वर्ष…
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अत्यंत बड़ी क्षति है। दशकों तक यादगार भूमिकाएं निभाने वाले धर्मेंद्र कलाकारों की नई पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे। राष्ट्रपति ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त…
-मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत मुरगुनी स्थित सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के समय विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद थे। तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना दुमका जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे मसलिया और रानेश्वर प्रखंडों के 22 हजार हेक्टेयर से अधिक…
गोड्डा। जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर–ललमटिया मुख्य मार्ग पर सिमड़ा गांव के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सद्दाम अंसारी (27) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में तेतरिया में रहता था, जबकि उसका पैतृक घर डहुआ बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा ने बाइक सवार सद्दाम अंसारी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार…
