Author: shivam kumar

पलामू । पलामू प्रमंडल के बरवाडीह थाना क्षेत्र के उक्कामाड़ में शनिवार रात दूसरी शादी की चाहत ने एक पिता को हैवान बना दिया। पीतलेश सिंह ने पत्नी रूबी देवी और सिर्फ 20 दिन के बच्चे को दवा में जहर मिलाकर दे दिया; दुर्गंध आते ही रूबी ने थोड़ा सिर्फ पिया और उल्टी शुरू हो गई, जबकि नवजात ने पूरी खुराक निगल ली। तुरंत पड़ोसियों की मदद से रूबी बच्चे को लेकर एमएमसीएच दौड़ी; डॉक्टरों ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया और पेट धोकर जहर कम करने के बाद बच्चे की हालत में सुधार बताया। अस्पताल चौकी ने रविवार सुबह…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेल मंडल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए 24 से 27 नवंबर 2025 तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया है। इससे रोज़ाना यात्रा करने वाले दफ्तरियों, छात्रों और मजदूरों को भारी परेशानी होगी। रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में टाटा-राउरकेला, टाटा-बड़ाम्पा, टाटा-गुवा, टाटा-बरकाकाना, टाटा-चेंदरापोशी और टाटा-हटिया मेमू शामिल हैं। कुछ ट्रेनें तीन दिन तक बंद रहेंगी, जबकि कुछ को केवल दो दिन के लिए रद्द किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लें। टाटानगर स्टेशन से रोज़ाना…

Read More

25 साल में भी पीछे है झारखंड: सीएम बोले- अब गरीबी-कुपोषण के खिलाफ लड़नी होगी दूसरी आजादी की लड़ाई रांची। झारखंड विधानसभा के 25 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य को आजादी की तरह आंदोलन से मिला है; हर चौक-चौराहा एक शहीद की गाथा कहता है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में छिटपुट संघर्षों ने आज की विधानसभा का जन्म दिया, पर मूल सवाल आज भी जस के तस हैं—गरीबी, कुपोषण, शिक्षा-स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय में हम देश के सबसे निचले पायदान पर हैं। सोरेन ने स्वीकार किया कि बिहार से अलग होकर बनाया…

Read More

रांची। विधानसभा स्थापना दिवस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार के ‘विकसित झारखंड 2050’ लक्ष्य को सिर्फ कागजी सपना बताते हुए कहा कि जब तक स्वास्थ्य और शिक्षा मजबूत नहीं होंगे, तब तक राज्य आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने चेताया कि गांव-कस्बों में डॉक्टर, दवा और टीचर की कमी से युवा पलायन को मजबूर हैं; आंकड़े बताते हैं कि 70 फीसदी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में हेडमास्टर नहीं और 60 फीसदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टर गायब हैं। मरांडी ने कहा कि इन आधारभूत ढांचों को दुरुस्त किए बिना कोई औद्योगिक निवर नहीं आएगा और न ही रोजगार के…

Read More

सरायकेला-खरसावां। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत थानेदारों और चौकी प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की गई। इस तबादले से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना की कमान सौंपी गई है। राजेश सिंह को चांडिल अंचल का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। थाना स्तर पर भी…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने का ऐलान किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश में “वोट चोरी” लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है और इसके खिलाफ जनता को एकजुट कर राष्ट्रव्यापी संदेश देना आवश्यक है। उन्होंने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर मतदान प्रक्रिया में पक्षपात करने के आरोप भी लगाए। कांग्रेस का कहना है कि रैली का उद्देश्य मतदाता सूची में हो रही अनियमितताओं, हटाए गए नामों और चुनावी प्रक्रिया में कथित हस्तक्षेप के मुद्दे…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह आए 5.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार सुबह तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि करीब 200 लोग घायल होकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।सरकार ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है और आपदा प्रबंधन विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। ढाका में सबसे अधिक चार मौतें भूकंप के दौरान ढाका में 4 लोगों की मौत हुई। अरमानी टोला में एक इमारत की छत की रेलिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए। मुग्दा के मदीना बाग में निर्माणाधीन इमारत की रेलिंग गिरने से 50 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मोहम्मद मकसूद की मौत…

Read More

सारण। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कुमार आशीष ने देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती दलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर थाना की गश्ती टीम में तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही करते पाए गए, जिसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से तीनों का वेतन रोक दिया है। ड्यूटी में लापरवाही उजागर औचक जांच के दौरान तीन पुलिसकर्मी निम्न अनियमितताओं में पकड़े गए— सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) सुमन कुमार ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए। सिपाही संख्या 137 मनिंदर कुमार गश्ती ड्यूटी के समय सोते हुए मिले। बीएचजी संख्या 3031 आशुतोष मिश्रा बिना…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा आज अपनी स्थापना का रजत जयंती समारोह मना रही है। इस विशेष अवसर पर रांची स्थित विधानसभा परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सीमा और नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों, राज्य के पदक विजेताओं और विधानसभा के 6 कर्मियों के साथ-साथ उत्कृष्ट विधायक को भी विशेष सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए भाजपा के विधायक राज सिन्हा को चुना गया है। राज सिन्हा धनबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह लगातार तीसरी बार धनबाद से विधायक निर्वाचित…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेलवे स्टेशन के आउट गेट के पास शनिवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह हालात को काबू में रखने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उन्हें तुरंत दमकल विभाग को सूचना देनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह तीन फुटपाथ दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना एक लाख रुपये से ज़्यादा की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। हालांकि आगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना बगोदर बाजार अंतर्गत पुराने जीटी रोड के टॉउन हॉल के पास हुई है। इस घटना में तीन दुकानें और उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आग कपड़ा और फल दुकान में लगी है। आग लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस…

Read More