वाशिंगटन। अमेरिकी इतिहास के अब तक के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन पर ट्रंप प्रशासन के लिए अच्छी खबर है। सीनेट के कई डेमोक्रेट्स ने व्हाइट हाउस से कुछ महत्वपूर्ण घोषणा होने पर सरकार के पक्ष में मतदान करने की इच्छा जताई है। वार्ता में शामिल एक व्यक्ति के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि शटडाउन से मंडराया संकट दूर होने के करीब है। सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते में जनवरी तक धन के लिए नया अस्थायी उपाय शामिल होगा और कई प्रमुख एजेंसियों को पूरी तरह से वित्तपोषित करने के लिए एक बड़े पैकेज से…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,22,010 रुपये से लेकर 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,11,840 रुपये से लेकर 1,11,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,52,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने डिस्पैच स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों से बातचीत कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दल समय पर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचें…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नामकुम थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक कंटेनर ट्रक को जब्त किया, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। नामकुम पुलिस ने रांची-टाटा रोड में ग्राम सरजमडीह के पास टाटा की ओर से आ रही एक कन्टेनर (ट्रक) से 1868 कार्टून शराब जब्त किया है। कंटेनर से अलग-अलग ब्रांड के अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। इनमें 49128 बोतल में भरी हुई कुल 16544 लीटर शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब की कीमत 61…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा है कि प्रथम चरण के बाद एनडीए खेमे में भारी गमगीन माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के सीसीटीवी बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है। साथ ही अभी मुख्यमंत्री आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के ईडी के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर…
धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति में रविवार की देर शाम व्यापारी श्याम भीमसरिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों की ओर से की गई गोलीबारी और 4 लाख रुपये लूट की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को अपना विरोध जताते हुए बाजार समिति की तमाम दुकानें बंद रखी। साथ ही बाजार समिति के मुख्य गेट पर बैठ कर न सिर्फ धरना दिया, बल्कि घटना के विरोध में आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। सोमवार को घटना के विरोध में कृषि बाजार समिति के व्यापारियों ने मंडी परिसर स्थित सभी 417 दुकानों को बंद रखा और…
रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों का जायजा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी अधिकारियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को सुविधाजनक बनाने के लिए वर्तमान मतदाता सूची का 2003 की मतदाता सूची के साथ अधिकतम मिलान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के…
नवादा। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत रामपुर बलुआ गांव में सोमवार को महादलित परिवार से आने वाले एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। नदी के किनारे मृतक का शव पानी में पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम रामपुर बलुआ गांव निवासी स्वर्गीय छोटन चौधरी के लगभग 60 वर्षीय पुत्र कपिल चौधरी खजूर पेड़ से ताड़ी की चुआई करने निकले। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों द्वारा खोजबीन प्रारंभ किया गया। परन्तु पता नहीं चला सका। शव को गांव स्थित बघेल नदी किनारे पानी में मिला।मृतक का चेहरा क्षत विक्षत था।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल ऊपर नीचे होती रही, लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.36 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निचले स्तर से रिकवरी की कोशिश होने के बावजूद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त…
नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 नवंबर से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में छह कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें से चार आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट का है, जबकि शेष दो आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च किए गए चार कंपनियों के आईपीओ में भी 10 और 11 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो सात कंपनियों के शेयर इस सप्ताह लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 11…
