पटना। Bihar Election 2025 Phase 1 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। 3 बजे तक बिहार में 53.77 प्रतिशत वोटिंग हुई है। तीन बजे तक सबसे ज्यादा बेगूसराय 59.82% में जबकि, सबसे कम वोटिंग पटना 48.69% में हुई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन स्थित श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। लालू परिवार को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए कहा लालू प्रसाद का कार्यकाल जंगल राज था। वो मधुबन से एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के विकास के लिए काम कर रही है। एक करोड़ नौकरी और अन्य रोजगार के अवसरों को…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के रण का शंखनाद अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। गुरुवार को पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 1.76 करोड़ महिलाएं और 19 लाख से अधिक प्रथम मतदाता शामिल हैं, जो इस बार सियासत की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। पहले चरण में 122 महिला एवं 1192 पुरुष उम्मीदवार बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के अनुसार, इस चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122…
रोहतास/गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में गयाजी वरीजगंज तथा रोहतास के सासाराम में जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने बिहार के नौजवानों के समक्ष पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे और इनके शासन काल में व्यवसाई और महिलाएं असुरक्षित हो गईं थीं, लेकिन आज ये लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील…
बेतिया। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा क्षेत्र के योगापट्टी स्थित बलुआ खेल मैदान में बुधवार को आयोजित महागठबंधन की विशाल जनसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। वे वीआईपी प्रत्याशी रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पटेल के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार को छलने वाली सरकार को हटाना होगा। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, हर महिला के खाते में 30 हजार, बुजुर्गों को 1500 पेंशन और हर…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर रांची स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपी. कंपाउंड जाकर मत्था टेका। उन्होंने वहां कीर्तन कार्यक्रम में भाग लेते हुए गुरुबाणी का श्रवण किया तथा श्रद्धालुओं से भेंट की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरे मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का महान संदेश दिया। उनके उपदेश मानवता के मार्ग पर चलने और आपसी प्रेम तथा भाईचारे को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को रांची स्थित पीपी कंपाउंड के गुरुनानक स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। गुरुनानक जयंती समस्त सिख समाज…
काठमांडू। नेपाल और भारत ने द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सात बिंदुओं पर एक समझौता किया है, जिसमें बिजली के आदान-प्रदान और सीमा-पार ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार को शामिल किया गया है। यह समझौता 3 और 4 नवम्बर को पोखरा में आयोजित नेपाल-भारत ऊर्जा सहयोग पर संयुक्त तकनीकी टीम की 17वीं बैठक के दौरान अंतिम रूप से तय किया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता नेपाल के ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मन्त्रालय के सह-सचिव संदीप कुमार देव और भारत के केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के मुख्य अभियन्ता भगवान सहाय भैरव ने की। मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने…
पटना। सारण जिले के सोनपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा और गंडक नदी के संगम तट पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। रात से ही घाटों पर श्रद्धालुओं जमे रहे। महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग आस्था के साथ स्नान कर भगवान की आराधना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। एनडीआरएफ, गोताखोर दल और पुलिस बल को घाटों पर तैनात किया गया…
-तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश अररिया। जिले के फारबिसगंज के कौआचार के कविलासा में परमान नदी पर बने पुल का पाया धंसने के बाद सियासत गर्म हो गई है।चूंकि यह पुल भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह के गांव में बना था और पिछले चुनाव से लेकर अभी तक एनडीए उपलब्धि बताते हुए इस पुल निर्माण को लेकर जमकर पोस्टर वार किया था। जिसको लेकर विपक्ष भ्रष्टाचार को लेकर मुखर हो गए हैं और भ्रष्टाचार के कारण पुल के ध्वस्त होने की बात कहकर सोशल मीडिया पर एनडीए नेताओं की जमकर घेराबंदी कर रहे हैं।इस बीच पुल के…
धनबाद। झरिया के बोरागढ़ ओपी क्षेत्र स्थित बीएनआर कॉलोनी में छठ पूजा के अवसर पर लगे मेले में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेला परिसर में लगा तारा माची का झूला अचानक टूट गया, जिससे दो महिलाएं और एक पुरुष नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। वहीं, घटना के बाद मेला स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने झूला संचालक…
